Most Dangerous Reptiles in Hindi
Gila Monster
गिला मॉन्स्टर जहरीली छिपकलियों की प्रजाति है और Maxican Beaded Lizard की काफी करीबी मानी जाती है। गिला मॉन्स्टर अमेरिका के सोउठवेस्टर्न और सोनारा के नॉर्थवेस्टर्न मेक्सिकन स्टेट में पाई जाती है। इस छिपकली की लंबाई 2 फ़ीट तक होती है लेकिन यह बहुत ही धीमे चलती हैं। ये छोटे जीवों, चिड़ियों और अंडों को ही खाती है। यह अधिकतर पहाड़ी ओर चट्टानों वाली जगह में ही रहते है इसलिए इसका इंसानो से सामना बहुत ही कम होता है लेकिन माना जाता है कि यह कोबरा की तरह ही दूर से जहर थूक सकती है इसका जहर इतना जहरीला होता है कि अगर यह एक बार काट ले तो इंसान की मौत हो सकती है।Reticulated Python
सभी साँपो की प्रजातियों में Reticulated python सबसे लंबे होते है और ये कुछ एशियाई देशों जैसे भारत, चीन और श्रीलंका के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। इनकी लम्बाई 6 से 24 फुट तक हो सकती है और वजन 100 किलो से अधिक होता है। ये ऐसे साँप की प्रजाति है जो पूरे उम्र तक बढ़ते ही रहते हैं। ये बहुत अच्छे तैराक होते हैं इसलिए अधिकतर ऐसी जगह पर रहना पसंद करते हैं जहाँ पानी नजदीक हो। अन्य अजगरों की तरह ही ये भी जहरीले नहीं होते लेकिन इनका बड़ा और भारी शरीर इन्हें दूसरे अजगरों से ज्यादा खतरनाक बनाता है। ये अपने शिकार को लपेट कर उसका दम घोट देते हैं उसके बाद उसे पूरा ही निगल लेते हैं। वैसे तो ये अन्य छोटे जानवरों को ही खाते हैं लेकिन कुछ मामलों ऐसे भी है जब इन्होंने इंसानो को भी खाया है और इसका गुस्सेल स्वभाव इसे और भी खतरनाक बनाता है। लेकिन बहुत से लोग है जो इन्हें पालतू बना कर रखते हैं इसी वजह से इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और लोग इनका शिकार करते हैं।Alligator Snapping Turtle
अगर आपको भी लगता है कि कछुए धीमे और शांत जीव होते है तो इस कछुए के बारे में जानने के बाद आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। यह अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाई जाती है, इसकी लंबाई 30 इंच तक और वजन औसतन इंसानो से भी ज्यादा यानी कि लगभग 100 किलो तक होता है जो इसे दुनिया का सबसे भारी कछुआ बनाती है। यह सर्वाहारी होती है जो घास औऱ माँस दोनो को खाती है। यह पानी के अंदर ज्यादा खतरनाक नहीं मानी जाती लेकिन पानी के बाहर यह ज्यादा गुस्सेल बन जाती है और सामने आने वाली किसी भी चीज को खा सकती है। इसके काटने की ताकत एक भालू से भी ज्यादा होती है यानी कि किसी इंसान की उंगली को एक बार में ही अलग कर सकती है। तो कभी भी पानी के बाहर आपको यह दिखे तो इससे दूरी बना कर ही रखे।Komodo Dragon
कोमोडो ड्रैगन छिपकलियों की प्रजाति में सबसे बड़ी छिपकली है। यह इंडोनेशिया के कोमोडो और अन्य द्वीपों में मुख्य रूप से पाये जाते हैं। इसकी लम्बाई 10 फ़ीट तक ओर वजन 70 से 100 किलो के करीब होती है। यह अपने अंडे देने के लिये जमीन में 9 फ़ीट तक गढ़ा खोदती है, इसके बच्चे की लंबाई 18 इंच तक होती है और जन्म के काफी समय तक पेडों में ही रहते है। कोमोडो अपने शिकार को कई किलोमीटर दूर से भी सूंघ लेती है। यह अपने शिकार पर हमला कर देती है और अपना जहर शिकार के अंदर डाल देती है कुछ ही दूर जाने के बाद शिकार बेहोश होकर मर जाता है और कोमोडो ड्रैगन सूंघते हुए उस तक पहुंच जाती है। कोमोडो ड्रैगन्स द्वारा इंसानो पर हमला करने का मामला भी बहुत बार सामने आ चुका है।Black Mamba
ब्लैक माम्बा साँप को लगभग सभी लोग जानते है। ये अफ्रीका के घने जंगलों में पाये जाते है। इनकी लम्बाई 6 फुट से लेकर 14 फुट तक हो सकती है। इनके मुँह के अंदर का भाग पूरा काला होता है जिस वजह से इसका ये नाम पड़ा है। ये साँप जहरीले तो होते ही है साथ ही ये सबसे तेज भागने वाले साँप भी है, ये 10mph से भाग सकते हैं। अगर यह साँप किसी इंसान को काट ले तो अगर 20 मिनट के अंदर कोई इलाज ना मिले तो इंसान की मौत हो जाती है। यह घने जंगलों में पाए जाते है इसलिए अगर घने जंगल मे यह इंसान को काट ले जहां दूर दूर तक कोई इलाज ना हो तो उसका मरना तय ही है। इसके जहर से इंसान ही नहीं बल्कि बड़े बड़े जानवरों की भी मौत हो जाती है।Inland Taipan
Inland Taipan ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। चुहों पर किये गए एक शोध के बाद इसे दुनिया का सबसे जहरीला साँप माना गया है। किसी भी रेप्टाइल्स में से इसका जहर सबसे ज्यादा इंसानो के दिल मे नुकसान कर सकता है। इसका जहर गर्म खून वाले जीवों को भी आसानी से मार सकता है। अगर यह किसी इंसान को काट ले तो इलाज न मिलने पर 30 से 45 मिनट में ही उस इंसान की मौत हो जाती है। यह साँप कितना जहरीला है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि यह एक बार मे इतना जहर छोड़ता है कि इससे 100 इंसानो की मौत हो सकती है। लेकिन अन्य Taipan साँपो की तुलना में यह थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते है इसलिए खतरा महसूस होने पर भाग जाते हैं और इंसानो से इनका आमना सामना बहुत ही कम होता है। यही कारण है कि दुनिया का सबसे जहरीला साँप होते हुए भी इसे सबसे खतरनाक साँप नहीं माना जाता क्योंकि ये इंसानो पर हमला बहुत ही कम करते है।Read More - 5 डायनासोर के समय के जीव जो बहुत ही शक्तिशाली हुआ करते थे | 5 Animals of Dinosauras time
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय जरूर दें❤️