Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

 Horror Facts in Hindi | डरावने रोचक तथ्य

1. Kuchisake-onna

जापान के लोककथाओं के अनुसार Kuchisake-onna एक ऐसी महिला की आत्मा है जिसका मुँह दोनों कानों तक कटा हुआ है और वह अपना मुँह किसी मास्क या कपड़े से छुपा कर रखती है साथ ही अपने साथ चाकू या कैंची जैसी धारदार चीज भी रखती है। माना जाता है उसकी आत्मा सड़कों पर घूमती है और किसी अकेले इंसान के सामने जाकर पूछती है कि क्या वह सुंदर है? अगर इंसान नहीं कहेगा तो वह उस इंसान की हत्या कर देती है और इंसान हाँ कहता है तो वह अपना मास्क निकाल कर अपना कटा हुआ चेहरा दिखाती है और उस इंसान से फिर वही सवाल करती है। इस बार अगर इंसान नहीं कहता है तो वह आत्मा उसकी हत्या कर देती है और अगर हाँ कहता है तो वह इंसान का मुँह अपने साथ रखे हुए तेज हथियार से अपनी तरह कान तक काट देती है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


2. The Crying Baby

1979 के समय में इंग्लैंड में बहुत से लोगों के घर और कारोबार जल कर नष्ट हो गए और इन सभी घटनाओं में एक समान चीज थी जो थी The Crying Baby की तस्वीर। दरअसल कहीं पर भी आग लगने के बाद जब सब कुछ नष्ट हो जाता तो सिर्फ इस रोते हुए बच्चे की तस्वीर ही रहस्यमयी तरीके से बच जाती। कुछ समय बाद इस तस्वीर को रहस्यमयी मान लिया गया।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

Photo credit - Wikipedia

3. Tiyanak

Tiyanak फिलीपींन लोककथाओं के अनुसार ऐसा प्राणी है जो छोटे बच्चे के रूप में होता है और रात के समय में घने जंगलों में रोने की आवाज निकाल कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लोग जब उसकी तरफ जाते हैं और उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं तो यह अपने असली रूप में आता है और इंसान को मार देता है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


4. Tomino's Hell

 जापान की Tomino's Hell को एक शापित कविता माना जाता है जिसे 1919 में Saijo Yaso द्वारा अपनी कविता Sakin के 27वें संकलन में लिखा गया था, लेकिन यह 1998 में प्रसिद्ध हुई जब Goki Yomata ने इसे The Heart is like a Rolling Stone नाम की किताब में लिखा। यह कविता Tomino नाम के व्यक्ति की है जो मर कर नरक में चला जाता है। माना जाता है कि इस कविता को मन में ही पढ़ना चाहिए क्योंकि इसे जोर से पढ़ने वालों की मृत्यु हो जाती है या उनके साथ कुछ बुरा होने लगता है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



Read Also - Mythical Creatures in Hindi | इतिहास के ऐसे जीव जिनके अस्तित्व का पता नहीं है


5. Monkey Man, Delhi

 Monkey Man दिल्ली का एक रहस्यमयी/काल्पनिक दानव है जिसे 2001 में देखे जाने का दावा किया जाता था, दावों के अनुसार यह सिर्फ रात में निकलता था और लोगों पर हमला करता था। इसे देखने वाले लोगों का कहना था की यह 4 फुट लम्बा, शरीर बालों से ढके हुए, धातु से बने पंजे और हेलमेट, लाल चमकती आंखे और छाती पर तीन बटन थे। इस रहस्मयी दानव ने दिल्ली के बहुत से लोगों पर हमला जिसमें 2 लोगों की जान भी गयी थी, लेकिन इसे कभी पकड़ा नहीं गया और इसकी चर्चाएँ भी रहस्यमयी तरीके से ही बंद हो गई।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

Photo credit - Wikipedia

6. Fairmont Banff Springs Hotel, Room no. 873

कनाडा में मौजूद Fairmont Banff Springs Hotel का कमरा नंबर 873 एक रहस्यमयी कमरा है जिसे की भूतिया माना जाता है। माना जाता है कि किसी समय में यहां एक परिवार इस कमरे में रहने आया था लेकिन पत्ति अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर देता है। इसके बाद से इस कमरे में रहने वाले लोगों ने यहाँ रात को अजीबोगरीब आवाज़ें और छोटी लड़की के दिखाई देने की शिकायत की। ऐसी बहुत सी शिकायत आने के बाद होटल के इस कमरे के दरवाजे को चिनवा कर इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

Photo credit - Wikipedia

7. Ouija Board Name

Ouija Board जो कि एक विशेष प्रकार का बोर्ड होता है जिसे की आत्माओं को बुलाने और उनसे बातें करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बोर्ड जितना रहस्यमय और डरावना है उतना की डरावना इसके नाम की उत्पत्ति भी हैं। इसके अविष्कारक का कहना है कि इसका यह नाम Ouija इसीलिए रखा गया क्योंकि बोर्ड ने उन्हें खुद यह नाम रखने के लिए कहा था, और बोर्ड ने Ouija का मतलब बताया था Good Luck.

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


Photo credit - Wikimedia commons


8. 21 grams experiment

21 grams experiment 1907 में Duncan MacDougall द्वारा किया गया एक वैज्ञानिक अध्ययन था। MacDougall का कहना था कि इंसान की आत्माओं का भी खुद का वजन होता है और इसे साबित करने के लिए उन्होंने यह एक्सपेरिमेंट किया था जिसमें 6 ऐसे लोगों का वजन किया गया जो मरने वाले थे। मरने के उन 6 लोगों में से 1 का वजन 21 ग्राम कम हो गया। लेकिन 6 में से सिर्फ 1 के ही वजन में परिवर्तन होने के कारण वैज्ञानिक समुदायों द्वारा इसे नकार दिया गया, लेकिन उनकी यह धारणा की इंसानों में आत्मा होती है और उसका वजन 21 ग्राम होता है यह लोगों के बीच मे आज तक प्रसिद्ध है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

Photo credit - Wikipedia


9. Bloody Mary Illusion

 बहुत से अध्ययन से यह पता चला है कि अगर आप कम रोशनी में बहुत लंबे समय तक शीशे में खुद को देखते हो तो कुछ समय बाद आपको शीशे में खुद की डरावनी आकृति दिखती है, माना जाता है कि हमारा दिमाग लगातार एक ही चीज को से बोर होने के कारण ऐसी आकृति बनाता है। लेकिन कुछ लोगों को शीशे में अपनी डरावनी आकृति देखने के बाद बहुत दिनों तक हर जगह वही दिखाई देने लगती है। माना जाता है दुनिया भर में प्रसिद्ध Bloody Mary भी इसी का नतीजा हो सकता है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



Read Also - Mysterious that even Science can't Explain | कुुुछ ऐसी घटनाएं जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है


 Robert the Doll

 Annabelle की तरह ही Robert the Doll को भी एक शापित का भूतिया गुड़िया माना जाता है। यह गुड़िया फ्लोरिडा के पेंटर Robert Eugene Otto की थी। माना जाता है कि इस गुड़िया में खुद ही चलने, चेहरे के भाव बदलने और हंसने की क्षमता है। इस गुड़िया को East Martello Museum में रखा गया है, लेकिन माना जाता है जब इसे देखने जाए तो इसकी बुराई नहीं करनी चाहिए वरना यह दुर्भाग्य लाता है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

Photo credit - Wikipedia


11. Nale Ba

1990 के दशक में कर्नाटक के लोग अपने दरवाजे के बाहर Nale Ba लिखते थे जिसका मतलब था "कल आना।" क्योंकि वहां के लोगों में दहशत फैली थी कि वहाँ रात के समय में चुडैल घूमती है और परिवार के सदस्य की आवाज में दरवाजे से पुकारती है, औऱ माना जाता है कि जो भी दरवाजा खोलता था वो कभी नहीं मिलता। इस आत्मा को किसी पत्नी का चुड़ैल माना जाता था जो शहर में अपने पति के तलाश में घूमती है। माना जाता था दरवाजे में Nale Ba लिखने के कारण वह चुड़ैल कल आती थी और फिर इसे पढ़कर चली जाती थी और ऐसा रोज चलता रहता था।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



12. Aokigahara, Suicide Forest

 Aokigahara जापान में स्थित एक जंगल है और इसे Suicide Forest भी कहा जाता है क्योंकि 1950 के बाद इस जंगल मे 500 से भी ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इस जंगल में चारों तरफ लोगों के कपड़े व जूते देखने को मिलते है, और कोई भी अकेला इस जंगल मे जाने से कतराता है। इस जंगल मे इतने आत्महत्या की वजह यहां पर मौजूद भूत प्रेतों को माना जाता है जिसके कारण यहां आने वाले लोग ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होते हैं।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


13. Poveglia Island

 इटली में मौजूद Poveglia Island को मौत का टापू भी कहा जाता है और सरकार ने लोगों के इस टापू में जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसका इतिहास बहुत पुराना है जब इटली में बहुत साल पहले फैली प्लेग की बीमारी फैली थी जिसमें बहुत से मरीजों को यहाँ हॉस्पिटल बनाकर रखा गया और जब मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी तो कुछ को जिंदा जला दिया गया। इसके बाद इस हॉस्पिटल को सरकार द्वारा बहुत बार खोलने का प्रयास किया गया लेकिन यहां असामान्य घटनाओं और भूत प्रेत दिखने की शिकायतों के बाद सरकार को यहां प्रतिबंध लगाना पड़ा।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



14. Toyol/Tuyul

 Toyol या Tuyul इंडोनेशिया और बहुत से एशियाई देशों के लोककथाओं में माना जाने वाला ऐसे बच्चों की आत्मा है जो जन्म लेने से पहले ही माँ के गर्भ में मर जाते हैं। Tuyul का काम चोरी करना और दूसरों को नुकसान पहुंचाना है लेकिन यह किसी की हत्या नहीं करता। इसकी आत्मा को काले जादू से बुलाया जाता है और किसी दूसरे के घर में चोरी करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से देशों में आज भी Tuyul पर विश्वास किया जाता है और माना जाता है कि अगर घर से अचानक कोई चीज गायब हो रही हो तो ये Tuyul की वजह से है और अगर कोई व्यक्ति अचानक से अमीर हो रहा है तो उसके पास Tuyul है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



15. Aumakua

Hawaiian लोककथाओं के अनुसार Aumakua पूर्वजों की आत्मा होती है जो मरने के बाद भी जरूरत पड़ने पर अपने वंशजों की हर बुराइयों से रक्षा करती है। इन्हें Family God भी कहा जाता है। माना जाता है कि ये परिवार के साथ जानवर या पत्थर बन कर रहते हैं।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


16. Okiku 

Okiku जापान की भूतिया गुड़िया है। माना जाता है कि 1918 में Eikichi Suzuki नाम के लड़के ने इस गुड़िया को अपनी 3 साल की बहन Okiku के लिए खरीदा था और उसी के नाम पर गुड़िया का नाम भी रखा गया। लेकिन जब उस लड़की की मौत हो जाती है तो उस गुड़िया में अजीबोगरीब हरकतें दिखाई देने लगती है और उसके बाल अपने आप बढ़ते हैं, परिवार के अनुसार Okiku को उस गुड़िया से इतना प्यार था कि उन्हे लगता था उनकी बेटी की आत्मा उसी गुड़िया में चली गयी। इसके बाद परिवार उस गुड़िया को जापान के Mannenji Temple में दे देते हैं और माना जाता है अभी भी इस गुड़िया के बाल बढ़ते रहते हैं और मन्दिर का साधु इसे समय समय पर काटता है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


17. Asakura Hospital

Asakura Hospital को जापान की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है। यह हॉस्टिपल मनोरोगियों का अस्पताल हुआ करता था लेकिन माना जाता है एक बार डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से यहां 40 से ज्यादा मरीजों की मौत जो गयी उसके बाद से ही यहां लोगों को अजीबोगरीब हरकतें और आवाजें सुनाई देने लगी बहुत से मरीज दीवार में ही अपना सिर मार कर आत्महत्या करने लगे। जब ये सब घटनाएं बहुत अधिक बढ़ गयी तो 2001 में इस हॉस्टिपल को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


18. Mothman

1966 के समय West Virginia के बहुत से लोगों ने 10 फुट बड़े ऐसे जानवर को देखने का दावा किया था जिसका शरीर इंसान का है लेकिन उसके पंख है और आंखे लाल है, और इसे Mothman नाम दिया गया है। सबसे पहले Mothman को 15 नवम्बर, 1966 को दो दम्पतियों द्वारा देखा गया। इसके बाद भी इसे बहुत से लोगों द्वारा देखने का दावा किया गया, कोई इसे भूतिया घटना बताता है तो कोई इस घटना को एलियंस से जोड़कर देखता है लेकिन यह असल मे क्या है अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


19. Pontianak

Pontianak बहुत से संस्कृतियों में माने जानी वाली ऐसी औरत की आत्मा है जिसकी बच्चे को जन्म देते हुए मौत हो गयी हो। माना जाता है कि दिखने में ये बहुत ही सुंदर होती है जिसकी लाल आंखे, लंबे नाखून और खून लगी हुई सफेद कपड़े पहने हुए होती है। इसे किसी पिशाच की तरह खून की प्यासी माना जाता है और माना जाता है ये अधिकतर मर्दों का ही शिकार करती है। लोककथाओं के अनुसार Pontianak पूर्णमासी की रात को निकलती है और हंसने या रोने की आवाज से अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाती है, अगर आवाज जोर से आ रही है तो वह दूर है अगर आवाज धीमी है तो वह आसपास ही है, माना जाता है वह सामने होगी तो Plumeria के फूल की तरह खूशबू आती है। कुछ लोककथाओं के अनुसार Pontianak सूखते हुए कपड़ों से अपना शिकार ढूंढती है इसीलिए मलेशिया के लोग रात के समय कोई कपड़ा बाहर नहीं रखते।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य


20. La Llorona

La Llorona अमेरिकी और मेक्सिकन लोककथाओं के अनुसार ऐसी चुड़ैल या आत्मा है रात को पानी वाली जगहों जैसे नदी या नालों के किनारों में अपने बच्चे के लिए रोते घूमती है, इसीलिए इसे The Weeping Woman नाम भी दिया गया है। वहां के लोककथाओं के अनुसार Maria नाम की खूबसूरत औरत जो 2 बच्चों की माँ होती है वह एक दिन अपने पति के किसी दूसरे औरत के साथ देख लेती है जिससे Maria इतनी ज्यादा गुस्सा हो जाती है कि अपने छोटे बच्चे को पानी में डुबोकर मार देती है। इसके बाद Maria को अपनी गलती का अहसास होता है तो वह भी पानी मे डूब कर मर जाती है। माना जाता है इसी घटना के बाद Maria अपने बच्चों की तलाश में रात को रोते हुए पानी के किनारे घूमती है।

Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



ये सभी भूतिया फैक्ट्स आपको कैसे लगे और आपको सबसे डरावना फैक्ट कौनसा लगा हमें जरूर बताएं।




Keywords - Horror Facts, Creepy Facts, Scary Facts, Haunted Facts, Ghost Facts, Facts about Ghosts



एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site