50 Amazing Random Facts in Hindi | 50 मज़ेदार व रोचक तथ्य

Best Hindi Facts (Part - 2)


1. Dendrocnide moroides (Gympie) ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ऐसा पौधा है जिसकी है चुभन व दर्द दुनिया मे सबसे खतरनाक माना गया है। इससे होने वाले दर्द को तेज़ाब फेंकने व करंट से होने वाले दर्द का मिश्रण जैसा बताया जाता है। इसका डंक इतना दर्दनाक होता है कि कई लोग इसे सहन करने की बजाय आत्महत्या कर चुके है।

Follow our Page for Daily Facts - Elite Hindi

2. Parliament house जहाँ बड़े बड़े नेता बैठ कर चर्चा करते है लेकिन इंग्लिश में पार्लियामेंट का असल मतलब उल्लुओं का झुंड होता है। मतलब पार्लियामेंट में बैठने वाले...
3. Cornell University में Viticulture and Enology नाम की ऐसी डिग्री है जिसमे आपको अंगूर से शराब बनाना सिखाया जा सकता है, तो अगर आपको शराब बनाने का शौक है तो ये डिग्री हासिल कर सकते हैं।

Read Also - 50 Amazing Facts in Hindi | 50 मज़ेदार व रोचक तथ्य (Part - 1)

4. Rohtang Pass जो कि हिमाचल में स्थित है और मनाली को लाहौल स्पीति से जोड़ती है और बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है लेकिन इसका असल मतलब बहुत ही कम लोग जानते है। Rohtang का मतलब असल मे लाशों के ढेर होता है। क्योंकि यह ऐसी जगह है जो बहुत ही ऊँचाई में होने के कारण यहाँ ऑक्सिजन कम है और हमेशा बर्फ से ढकी रहती है।

5. 1 अप्रैल 2015 को BMW कंपनी ने न्यूजीलैंड के अखबार में यह विज्ञापन दिया था कि अपने नजदीकी शोरूम में पुराने किसी भी गाड़ी को लाइये और बदले में नयी BMW ले जाइए, ये विज्ञापन 1 अप्रैल में आने के कारण सभी लोगों को लगा कि कंपनी उन्हें अप्रैल फूल बना रही है, लेकिन एक औरत सच में शोरूम गयी और उसे BMW भी दे दी गयी।
6. इराक में सड़कों के किनारे मौजूद किताबों की दुकानों के दुकानदार रात के समय अपनी दुकानों को खुला ही छोड़ देते है क्योंकि इराक़ के लोगों जा कहना है कि '' पढ़ने वाले किताबें चुराते नहीं और चोर किताबें पड़ते नहीं।

Read Also - Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया।

7. जिस प्रकार फिल्मों में दिखाया जाता है कि क्लोरोफॉर्म सुंघाने के बाद सूंघने वाला व्यक्ति 5-10 सेकंड में ही बेहोश हो जाता है लेकिन असल जिंदगी मे क्लोरोफॉर्म सुंघाने के बाद भी व्यक्ति को बेहोश होने ने 5 मिनट तक लगते है।
8. Billy Ray Harris नाम का व्यक्ति जो एक भिखारी है और भीख मांग कर अपना गुजारा करते थे लेकिन एक दिन एक औरत ने उन्हें भीख में कुछ पैसे दिये लेकिन औरत की कीमती अंगूठी भी वहीं भिखारी के पास गिर गयी। लेकिन जब कुछ दिनों बाद वह महिला वापिस आयी तो भिखारी ने वही अंगूठी उस महिला को वापस करदी, और भिखारी की ईमानदारी से खुश होकर महिला ने 1,90000$ का फण्ड जमा किया और उस भिखारी को दे दिया जिसके बार उस भिखारी की किस्मत ही बदल गयी।
9. कीडों की प्रजातियों में Bumblebee मधुमक्खी सबसे ऊँचाई पर उड़ सकते है। ये 30,000 फुट तक ऊँचा उड़ सकते हैं जोकि सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी ज्यादा है।

10. Koumpounophobia एक ऐसी बीमारी है जिसमे पीड़ित को शर्ट के बटन से भी डर लगता है, एप्पल कंपनी के संस्थापक Steve Jobs को भी यह बीमारी थी।
11. मच्छर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है, इसकी वजह से दुनिया मे हर साल सबसे ज्यादा मौतें होती है जो कि शार्क से कई गुना ज्यादा है।

Read Also - Mysterious and Mythical Creatures | रहस्यमयी और पौराणिक जीव

12. न्यूयोर्क में 'Enoteca Maria' नाम का ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर सभी रसोइये दादी माँ के उम्र की है, तो जिनको भी अपनी दादी माँ के अनुभवी हाथ का खाना पसंद है तो व यहाँ जा सकते है।
13. सऊदी अरब जो कि अपने सख्त व अजीबोगरीब कानून के लिये से पूरी दुनिया मे जाना जाता है उनमें से यहाँ का एक कानून ऐसा भी है कि यहाँ महिलाओं को जहाज चलाने की अनुमति है लेकिन वे गाड़ी नहीं चला सकती। हालांकि ये कानून 2019 में खत्म कर दिया गया था लेकिन अभी भी महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति पाने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
14. फ़िनलैंड में एक ऐसा खेल खेला जाता है जिसमें जो भी व्यक्ति अपने फोन को सबसे दूर फेंकेगा वह जीत जाता है और यह खेल 2000 से चला आ रहा है। 'Dries Feremans' के नाम  फ़ोन को सबसे दूर फेंकने का गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो कि 110मी. 42सेमी. दूर है।
15. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक भवन 'Angkor Wat' जो कि भगवान विष्णु का मंदिर है और यह कम्बोडिया में मौजूद है।
16. भूटान में स्थित 'Gangkhar Puensum' सबसे ऊंचा पहाड़ है जिसमे की आजतक कोई भी व्यक्ति चढ़ नही पाया है। इस पहाड़ की ऊँचाई 7570 मीटर (26981 फुट) है।
17. दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ 'Antimatter' है जिसकी जिसकी 1 ग्राम की कीमत $62.5 ट्रिलियन है। और 1 ग्राम Antimatter की ताकत एक परमाणु बम जितनी होती है जो कि पूरे शहर को खत्म कर सकती है।
18. भारत की एयरलाइन्स कंपनी GoAir अधिकतर महिलाओं को ही काम मे रखती है क्योंकि कंपनी का कहना है कि महिलाओं का वजन कम होता है जिससे वे हर साल  5,00000$ तक का ईंधन बचाती है।

Read Also - साँपो के बारे में 25 रोचक जानकारियां | 25 Interesting Facts About Snakes in Hindi

19. Cenosillicaphobia एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को अपने बियर या शराब की गिलास खाली होने से डर लगता है।
20. तिब्बत जो कि चीन के अधीन है तो चीन के कानून के अनुसार तिब्बत के साधुओं को अपने पुनर्जन्म के लिए चीन की सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।
21. कौवों के झुंड को इंग्लिश में Murder कहा जाता है। पर पता नहीं क्यों....
22. जापान में आपका ज्यादा मोटा होना गैरकानूनी है यहाँ 45 से 76 वर्ष के पुरुषों के लिए 85cm (33.5 inch) था महिलाओं के लिए 90cm (35inch) कमर तय की गई है। शायद इसलिए जापान में ज्यादा मोटे लोग देखने को नहीं मिलते।
23. पाकिस्तान में एक छोटा सा शहर है सियालकोट जहाँ दुनिया का 40 प्रतिशत से भी ज्यादा फुटबॉल बनाया जाता है। लेकिन खास बात ये की यहाँ सभी फुटबॉल को हाथों से ही तैयार किया जाता है।
24. श्रीलंका में प्रसिद्ध बुद्ध मूर्ति के सामने सेल्फी लेना गैरकानूनी है क्योंकि भगवान बुद्ध को पीठ दिखाना उनका अपमान माना जाता है, तो कभी आप श्रीलंका जाओ तो ये बात जरूर ध्यान में रखें।
25. इंसान भले ही शादी कि बाद तलाक करके एक दूसरे से अलग हो जाये लेकिन Seahorses पूरी जिंदगी एक ही लाइफ पार्टनर के साथ रहते है, और कभी नए स्थान में जाना हो तो एक दूसरे का पूंछ पकड़ कर चलते है ताकि लहरों में वे अलग ना हो जाए।
26. Mountain Dew जो आजकल बहुत से लोगों का मनपसंद कोल्ड ड्रिंक बन गया है। लेकिन 1940 में जब इसे बनाया गया था तो इसे कोल्ड ड्रिंक के तौर पर नहीं बल्कि शराब में मिक्स करने वाले मिक्सर के तौर पर बनाया गया था।
27. Joseph Andrew Dekenipp नाम का व्यक्ति 2014 में एरिजोना के जेल से इसलिए भगा था क्योंकि उस दिन वेलेंटाइन डे था और उसे अपनी गर्लफ्रैंड से मिलना था। पर उसे उसी शाम एक सैलून के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया जहां पर वह अपनी गर्लफ्रैंड का इंतजार कर रहा था।
28. यदि आप लोग विज्ञान और अंतरिक्ष मे रुचि रखते है तो howmanypeopleareinspacerightnow.com पर जाकर देख सकते हैं कि इस वक्त कितने लोग कितने दिनों से अंतरिक्ष मे मौजूद है।
29. एक अध्ययन के अनुसार गायों के भी बेस्ट फ्रेंड्स होते है और जब वे एक दुसरे से अलग होते है तो बेचैनी से उनकी दिल की धड़कने बढ़ जाती है। ये फैक्ट उनके लिए जो सोचते है कि जानवरों में भावनाएं नहीं होती इसीलिए उनपर अत्याचार करते है।
30. Dea Sea का पानी इतना खारा है कि जहाँ किसी भी तरह के जीव का रह पाना असंभव है इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। लेकिन उससे भी खास बात Dead Sea की यह है कि यहाँ पर कोई भी इंसान डूब नहीं सकता।
31. रूस में 2014 के कानून के बाद कजाकस्तान व बेलारूस में महिलाओं व पुरुषों के लिए जालीदार अंडरगारमेंट्स (Lacy Undies) पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कानून के अनुसार अंडरगारमेंट्स में 6% तक कॉटन होना जरूरी है क्योंकि इससे प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा पसीना नहीं रहता और बीमारियों से बचा जा सकता है।
32. worldmeters.info एक ऐसी वेबसाइट है जिसमें आप देख सकते हैं कि इस समय दुनिया की आबादी कितनी है कितने लोग इस वक्त पैदा हो रहे है और कितने लोग मर रहे है। शायद ये सब आंकड़े 100% तो सही नही होते लेकिन आप आबादी का काफी हद तक अनुमान लगा सकते है।
33. पेन के ढक्कनों में एक छोटा सा छेद तो सबने देखा होगा लेकिन बहुत ही कम लोगों ने इसे जानने की कोशिश की होगी कि ये क्यों होता है। दरअसल यह छेद पेन की स्याही को लीकेज से बचाने के लिए तो होता ही है साथ ही अगर कोई बच्चा अगर गलती से इसे निगल ले तो उसके इलाज करने तक उसे साँस लेने में तकलीफ ना हो उसके लिए भी होता है।
34. बिल्लियाँ केवल बचपन मे ही अपनी माँ को देखकर म्याऊ करती है जिससे वे बता सके कि उसे भूख लगी है। लेकिन बड़े हो जाने पर बिल्लियाँ कभी भी एक दूसरे को म्याऊँ नहीं करती, पर अकेले में व इंसानो के सामने कर लेती है।
35. 2013 में Animal Planet ने जलपरियों के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी और इसमें दिखाई गई जलपरियां इतनी असली लग रही थी कि लोगों को लगा उन्होंने सच मे जलपरियों को ढूंढा है। इसके बाद अमेरिकी सरकार को खुद लोगों को बताना पडा था कि वे सभी काल्पनिक है और उनके होने का आजतक कोई भी सबूत नहीं मिल पाया है।
36. Bee Hummingbird दुनिया की सबसे छोटी पक्षी है जिसका आकर एक सिक्के के जितने होता है साथ ही ये इकलौते ऐसे पक्षी है जो पीछे की तरह उड़ सकते हैं और इतने पँख फड़फड़ाने की गति 75-90 प्रति सेकंड होती है जोकि सभी पक्षियों में सबसे ज्यादा है। तो आप देख सकते है कि एक छोटी सी चिड़िया में कितनी खूबियां है।
37. Twitter तो बहुत से लोग इस्तेमाल करते हैं और इसके लोगो मे बनी चिड़िया को जानते है लेकिन इसका नाम किसी किसी को ही पता होगा। इस चिड़िया का नाम 'Larry' है।

Read Also - दुनिया के कुछ डरावनी व रहस्यमयी जगह जहाँ से लौट आना है मुश्किल। Mysterious Places in World

38. सड़क में बीच की सफेद पट्टी अगर अलग-अलग मतलब टूटी हुई है तो आप मौका होने पर आगे वाली गाड़ी से ओवरटेक ले सकते हो और ऐसी पट्टी अधिकतर पायी जाती है शायद आपके शहर में भी होगी लेकिन अगर सफेद पट्टी पूरी सीधी है और बीच से टूटी हुई नहीं है तो ऐसे सड़क में आपका सामने वाली गाड़ी से ओवरटेक लेना मन है ऐसी अधिकतर कोहरे वाले सड़कों में होती है जहाँ गाड़ी से ओवरटेक लेना खतरा होता है।
39. पेरू के Ollantaytambo गांव में इतनी बड़ी सीढ़िया पायी गयी है जो क्यों बनाई गई थी इसका जबाब वैज्ञानिक भी स्पष्ट रूप से नही दे पाए है। लेकिन ये उन लोगों के दावों को मजबूत करता है जो मानते है कि पुराने समय मे बहुत ही बड़े बड़े इंसान मौजूद थे।
40. फ्रांस में मौजूद Passage Du Gois सड़क दुनिया के सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है क्योंकि यह दिन में 2 बार पानी ने गायब हो जाते है। और अगर कोई इंसान सड़क में जा रहा हो उसी वक्त पानी आ जाये तो उसके लिए सड़क के किनारों में खम्बे लगाए गए है जिसको पकड़ कर इंसान को बच सकता है लेकिन गाड़ी को बचाया नही जा सकता।
41. एक अध्ययन के अनुसार O ब्लड ग्रुप वालों के पास मच्छर सबसे ज्यादा आकर्षित होते है और दूसरे नंबर पर A ब्लड ग्रुप वाले आते है।
42. वियतनाम के Hanoi शहर में पहला 24K सोने से बना हुआ होटल तैयार किया गया है। इस होटल का नाम Golden Lake है और यहाँ होटल के अंदर और बाहर दोनों तरफ 24K सोना लगा हुआ है।
43. Loki नाम की बिल्ली अपने चेहरे के गुस्से वाले भाव और वैम्पायर जैसे दाँतो की वजह से इंस्टाग्राम की स्टार बन गयी है इसमें अभी 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है जब आप पड़ रहे होंगे उस वक्त शायद और भी ज्यादा हो सकते है। सोशल मीडिया में इसे Vampire Cat के नाम से भी जाना जाता है।
44. डॉल्फिन्स जो की दुनिया के सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक है लेकिन एक अध्ययन के अनुसार अमेज़न के नदी में पाए जाने वाले पिंक डॉल्फिन्स जिन्हें Boto त Boutu भी कहा जाता है, इनकी दिमाग की क्षमता इंसानों से भी 40% ज्यादा होती है।
45. मधुमखियाँ धरती के परिस्थिकीतन्त्र (Ecosystem) के लिए सबसे जरूरी जीवों की सूची में सबसे ऊपर आते हैं, यानी कि धरती के लिए ये सबसे जरूरी जीव है। लेकिन इस सूची में इंसान  शीर्ष 10 में भी नहीं है।

Read Also - दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World

46. जापान के Tsutomu Yamaguchi एक बिजनेसमैन थे और 6 अगस्त 1945 को कुछ बिज़नेस के लिए हिरोशिमा गए हुए थे और अमेरिका ने वहाँ पहला परमाणु हमला किया था जिसमे बहुत से लोग मर गए थे लेकिन Tsutomu Yamaguchi बचने वालों में से एक है। इसके बाद वे अपने घर नागासाकी वापिस आये लेकिन 3 दिन के बाद नागसाकी में भी परमाणु हमले हो गया जिसमें बहुत तबाही हुई और बहुत से लोग मर गए पर Tsutomu Yamaguchi इस हमले में भी बच गए। इस तरह दोनो परमाणु हमलों में बचकर व इतिहास में मशहूर हो गए।
47. बवंडर जिसे इंग्लिश में Tornado कहा जाता है लेकिन 18वीं शताब्दी से पहले इसे Twirlwind या Twirlblast कहा जाता था।
48. सऊदी अरब जो कि अपने रेतीली जमीन औऱ ऊँटो की वजह से पूरी दुनिया मे जाना जाता है लेकिन सऊदी अरब ये रेत व ऊँट ऑस्ट्रेलिया से लाते है।
49. जर्मनी में मेंढकों को सड़क पार कराने के लिए सड़कों पर विशेष व्यवस्था की जाती है। यहाँ सड़कों के किनारे थोड़ा गढ़ा बना कर बाल्टी रखी जाती है यो जब मेंढक सड़क पार करने की कोशिश करते है तो इस बाल्टी में गिर जाते है बाद में कर्मचारी इन्हें सड़क पार छोड़ कर आते है। ऐसा मेंढकों के कम हो रही संख्या के लिये किया गया क्योंकि प्रजनन के समय मेंढक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते क्योंकि वे गाड़ी के नीचे आकर मर जाते हैं।
50. पृथ्वी पर शार्क्स का अस्तित्व पेडों से भी पुराना माना जाता है।  वैज्ञानिकों के अनुसार शार्क्स 450 मिलियन साल पहले अस्तित्व में आये थे जबकि पेड़ 350 साल पहले अस्तित्व में आये थे।

एक टिप्पणी भेजें

6 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site