Psychology Facts in Hindi
आज हम आपको इंसानों के कुछ मनोवैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे है और ये सभी मनोवैज्ञानिक तथ्य वैज्ञानिकों द्वारा बहुत से इंसानों में परीक्षण करके ही बताये गए है और इनमें से कुछ आपने खुद में भी अनुभव किये होंगे और इनमें से कितने ऐसे फैक्ट्स है जो आपने अपनी असल जिंदगी में महसूस किये है वे आप हमें कमेंट में भी बता सकते है, तो उम्मीद है आपको पसंद आएगा।
Image - Exploration3211. गाना सुनने वाले लोगों में 80 प्रतिशत लोग गाने का इस्तेमाल किसी दुख को गम को या बुरे विचारों से छुटकारा पाने के लिए करते है।
2. आप एक बार में 3-4 चीजों को ही याद रख सकते है और आँखे बंद करने से भूले हुए चीजों को याद करने में ज्यादा मदद मिलती है।
3. आंसू दो तरह के होते है, ख़ुशी के आंसू और दुख के आंसू लेकिन ज़ब इंसान ख़ुशी से रोता है तो आंसू हमेशा दाएँ आंख से पहले निकलती है और ज़ब इंसान दुखी होकर रोता है तो आंसू पहले बाएँ आंख से निकलती है।
4. विज्ञान के अनुसार आजकल के उच्च विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के कारण उतना ही तनाव झेलते है जितना कि 1950 के समय में एक मानसिक रोगी झेलता था।
5. सोने से पहले अंतिम बार आप जिस व्यक्ति के बारे में सोचते हो वो या तो आपके ख़ुशी की वजह होता है या फिर आपके दुख की।
6. अगर कुछ देर सोने के बाद भी आप अपने शरीर को महसूस कराते हो की आपकी नींद पूरी हो गयी है तो आपका दिमाग़ भी मान जाता है कि आपकी नींद अच्छे से पूरी हो गयी है।
7. जो भी व्यक्ति ज्यादा या बात बात पर कसम खाते है वे ज्यादा ईमानदार होते है और अपने दोस्तों के साथ ईमानदारी के साथ रहते है।
Read Also - 50 Amazing Facts about Human Body | मनुष्यों के शरीर के बारे में 50 सबसे बेहतरीन तथ्य
8. जो लोग ज्यादा झूठ बोलते है वो दूसरे लोगों के झूठ को आसानी से पकड़ने में माहिर होते है।
9. वैज्ञानिकों के अनुसार जो भी व्यक्ति ज्यादा समय सूरज की रोशनी में बीताता है वह ज्यादा खुश रहता है।
10. जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करता है वह खुद अंत में अकेला महसूस करता है या अकेला रह जाता है।
11. जिन भी लड़कियों का IQ ज्यादा होता है उन्हें लड़का ढूंढ़ने में ज्यादा कठिनाई होती है।
12. हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाएँ हमारे दिमाग़ में चलने वाले सभी बातों पर प्रतिक्रिया करती है इसीलिए अगर हम ज्यादा बुरा या गलत सोचते है तो शरीर बीमार पड़ जाता है।
13. ज़ब एक इंसान मरता है तो उसका दिमाग़ 7 मिनट तक चलता है जिसमें वह जिंदगी के कुछ यादों को सपने की तरह देखता है।
14. ज़ब आप अच्छे कपड़े पहनते हो तो आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी (Confident) महसूस करते हो।
15. ज्यादातर समय ज़ब भी कोई बड़ा हमें पूछता है की उन्हें हमसे कुछ जरूरी बात करनी है या कुछ पूछना है तो हमें वो सभी बुरे काम याद आ जाते है जो हमने हाल ही में किये थे।
16. हमारे दिल का हमारे प्यार से कुछ भी लेना देना नहीं रहता है प्यार सिर्फ हमारे दिमाग़ का केमिकल रिएक्शन होता है।
17. दुनिया में 18 से 33 साल तक के इंसान औसतन सबसे ज्यादा दुखी या तनाव में रहते है।
18. लगभग 90% लोग जिन बातों को बोल नहीं पाते उन्हें मैसेज लिख कर भेजना पसंद करते है।
19. अगर आप सकारात्मक और खुश व्यक्तियों के साथ ज्यादा समय बिताते हो तो आप खुद भी खुश महसूस करते हो।
20. जो भी लोग Plan A के साथ Plan B तैयार रखते है उनका Plan A का काम बहुत ही कम बार पूरा होता है। Plan A के काम को करने से पहले ही Plan B तैयार रखने से व्यक्ति पहले वाले काम को पूरी तरह ध्यान से नहीं कर पाता।
21. कुछ लोग बहुत ज्यादा खुश होने से भी डरते है क्यूंकि उन्हें लगता है की ज्यादा खुश होने से उनके साथ कुछ बहुत बुरा हो सकता है।
22. आपके कोई दोस्त ना होना या बहुत ज्यादा अकेले रहने से आप बीमार पड़ सकते हो और आपको ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक भी होने की संभावना है।
Read Also - 50 Unique and Interesting Facts in Hindi | 50 मजेदार तथ्य व फैक्ट्स
23. रोना शरीर के लिए बेहतर होता है क्यूंकि किसी चीज के लिए रोने से आप उस तनाव को थोड़ा कम करते हो और आपका शरीर और दिमाग़ भी थोड़ी राहत महसूस करता है।
24. बहुत से लोगों के लिए कुछ गाने इसलिए पसंदीदा बन जाते है क्यूंकि वह गाना उनकी असल जिंदगी से कुछ हद तक मेल खाता है।
25. फ्रांस को दुनिया का सबसे तनाव या दुख वाला देश माना जाता है, यहाँ पर हर 5 में से 1 व्यक्ति किसी दुख या तनाव में होता है।
26. आजकल लोगों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है और बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि उनका फोन वाइब्रेट कर रहा है जबकि फोन में ऐसा कुछ नहीं हो रहा होता। इस चीज को Phantom Vibration Syndrome नाम दिया गया है और आजकल की पीढ़ी में 68% लोग इस से ग्रसित है।
27. Paris Syndrome एक ऐसा मनोवैज्ञानिक विकार है जिसमें व्यक्ति Paris शहर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखता है लेकिन Paris पहुंचने पर शहर उसके उम्मीदों की तरह नहीं होता। ज्यादातर जापान से लोग Paris Syndrome के शिकार होते है।
28. अगर इंसान किसी चीज जो याद करके बहुत ज्यादा खुश होता है तो उसकी नींद गायब हो जाती है। बहुत से लोगों को किसी दिन कुछ खास या मजेदार काम करना हो जिससे उन्हें ख़ुशी मिल रही हो तो उस के बारे में सोच कर उस से पहली रात उन्हें नींद ही नहीं आती या बहुत मुश्किल से नींद आती है।
29. एक सामान्य इंसान को किसी भी चीज की लत लगने के लिए औसतन 66 दिन लगते है।
30. मनोविज्ञान के अनुसार लगभग 80% लोग ज़ब नया पेन लेते है तो उसे चेक करने के लिए सबसे पहले अपना हस्ताक्षर या अपना नाम लिखते है।
31. हमारा दिमाग़ भले ही सुपरकंप्यूटर से कई गुना तेज हो लेकिन ये कभी खुद से किसी इंसान का चेहरा नहीं बना सकता, इसीलिए ज़ब भी हम सपने में किसी चेहरे को देखते है तो उसे हमने कभी ना कभी असल जिंदगी, अख़बार या टीवी में देखा होता है।
32. हम सपना देखते हुए सपने में कभी नहीं मरते क्यूंकि दिमाग़ को भी पता नहीं होता की मरने के बाद क्या दिखाना है, इसीलिए ज़ब आप सपने में ऊंचाई से गिरते हो या पानी में डूबते हो तो आपका दिमाग़ आपको जगा देता है और आपका वो सपना अधूरा ही रह जाता है।
33. बहुत से लोगों को अपने से ज्यादा दूसरे के हाथ का बना हुआ खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है फिर भले ही दोनों खाने एक जैसी रेसिपी से ही क्यों न बने हो।
34. इंसान का दिमाग़ कुछ इस तरह का होता है की जिस चीज को करने के लिए मना किया गया होता है उस चीज को करने के लिए यह ज्यादा उत्सुक रहता है।
35. जो लोग ज्यादा भीड़ को देख कर अपने दोनों हाथों को जेब में डाल देते है वो शर्मीले स्वभाव के होते है।
36. ज़ब भी कोई व्यक्ति बातचीत के दौरान बार बार अपना सिर हाँ में हिलाता है और जबरदस्ती मुस्कुराने की कोशिश करता है तो इसका मतलब वह आपकी बार सुनकर बोर हो चूका है लेकिन वह आपको ये बता कर नाराज नहीं करना चाहता।
37. नीला रंग दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला रंग है।
38. हमारा दिमाग़ भले ही बहुत तेज हो लेकिन ये मल्टीटास्किंग यानि एक साथ बहुत से काम नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए अगर आप गाना सुनते हुए किसी काम को करते है तो आप ध्यान से गाना सुनोगे तो काम को अच्छे से नहीं कर पाओगे और अगर काम को अच्छे से करोगे तो गाना अच्छे से नहीं सुन पाओगे।
39. मनोविज्ञान के अनुसार आप खुद से ज्यादा दूसरों के ऊपर खर्चा करके खुदको ज्यादा ख़ुश महसूस करते हो।
40. दूसरों को जम्हाई (Yawn) लेते हुए देखकर खुद को भी जम्हाई आना एक आम बात है जबकि आपको थकान और नींद भी नहीं लगी होती।
Read Also - अंतरिक्ष के कुछ सबसे बेहतरीन व मजेदार फैक्ट्स | Most Amazing Facts about Space in Hindi
41. हमारा दिमाग़ किसी बोरिंग काम को भी मजेदार बना देता है अगर हम उस काम को करना चाहते हो तो वरना अगर हमारा काम करने का मन नहीं होगा तो बहुत अच्छा काम भी हमें बोरिंग लगेगा।
42. हम जिन भी लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते है हम उन्हीं के तरह सोचने लगते है और उनकी आदतें अपनाने लगते है, इसीलिए हमें बुरे लोगों की संगति से बचना चाहिए और सकारात्मक व्यक्तियों के साथ ही ज्यादा समय बिताना चाहिए।
43. एक से अधिक भाषा बोलने वाले लोग ज़ब एक भाषा से दूसरी भाषा में अपने बात को बदलते है तो भाषा के साथ ही उनका हाव भाव, तरीका और पर्सनालिटी भी बदल जाती है।
44. जो लोग ख्यालों में खुद को एक अलग पर्सनालिटी की तरह देखते है और मन ही मन में बात करते रहते है वे दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते है।
45. कोई इंसान कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो लेकिन इंसान का दिमाग़ ये याद नहीं रखा सकता की नींद में हमारा सपना कहाँ से शुरू हुआ था।
46. संगीत इंसानों के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है, कोई इंसान जिस तरह के गाने सुनता है वह दुनिया को भी उसी नजरिये से देखना शुरू करता है और व्यक्ति किस प्रकार के गाने सुनता है उससे उस इंसान के व्यक्तित्व का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
47. ज़ब भी लोग समूह में बैठ कर बात करने लगते है तो बहुत ज्यादा संभावना होती है कि कुछ ही देर में वे किसी ऐसे व्यक्ति कि बुराई करने लगते है जो उस समूह में मौजूद नहीं हो।
48. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग शर्मीले स्वभाव के होते है वे दिल से ज्यादातर अच्छे होते है और बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा दयालु और विश्वसनीय होते है।
49. अगर हम कम रोशनी वाले शांत कमरे के शीशे में खुद के चेहरे को लगातार 10 मिनट से ज्यादा समय तक देखते रहते है तो हमारा दिमाग़ बोर होने लगता है और दिमाग़ में एक केमिकल रिएक्शन होता है जिससे यह शीशे में अजीबोगरीब और डरावने चेहरे दिखाने लगता है और इसी कारण से Bloody Mary जैसी थ्योरी ने जन्म लिया था।
50. माना जाता है कि ज़ब हम बहुत खुश होते है तो हमें किसी से भी किसी प्रकार का वादा नहीं करना चाहिए और बहुत ज्यादा गुस्सा होने पर कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए क्यूंकि ये वही फैसले होते जिनपर आपको नॉर्मल हो जाने के बाद पछतावा होता है।
Read Also - Animals that can live after death | ऐसे जीव जो मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं
Keywords - Human Psychology Facts in Hindi, Psychology Facts in Hindi, Psychology Facts about Humans in Hindi, Hindi Psychology Facts
10 टिप्पणियाँ
बहुत बढ़िया लिखते हो भाई
जवाब देंहटाएंशुक्रिया भाई
जवाब देंहटाएंThankyou
हटाएंNice work
जवाब देंहटाएंक्या बात है सर, बोहत अच्छी पोस्ट लिखी है आपने मुझे जो चहिए था. मुझे वो आपके पोस्ट के जरिए मिल गया Thank you
जवाब देंहटाएंFacts in Hindi
Are bhai mujhe apni website per back link dedo yaar please maine abhi abhi website banyi hai please bhai mujhe bhi bata do kaise aayega traffic please bhai
हटाएंAapko ye fact bhi pasand aayege
जवाब देंहटाएंhttps://lavishsaroha.blogspot.com/2024/08/psychology-facts-about-human-behavior.html
https://lavishsaroha.blogspot.com/2024/08/psychology-facts-about-human-behavior.html?m=1
हटाएंSir kya aap mujhe back link de saktein hai please sir mai bhi blogging karna chata hoon Meri Website ka naam :- lavishsaroha.blogspot.com hai sir agar aapko mera content acha lage toh please mujhe backlink de de sir plaese
जवाब देंहटाएंmene sari point read kiye kuchh pehele se hi pta the or kuchh read krne pr sir great, baki lavish ki help kre
जवाब देंहटाएंअपनी राय जरूर दें❤️