50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

 Animal Facts in Hindi 


1. पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर जिराफ पृथ्वी का सबसे कम समय तक सोने वाला जानवर है जों 24 घंटो में सिर्फ 30 मिनट से 1 घंटे तक ही सोता है जबकि Koala सबसे ज्यादा समय तक सोने वाला जानवर है जो हर दिन 20-22 घंटे सिर्फ सोने में ही बिताता है।


2. Pacu fish ऐसी मछलियों की प्रजाति है जिनके दाँत बिल्कुल किसी इंसान की तरह लगते है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स
Image credit - Steemit/vahidrazavi


3. शेर कभी घास नहीं खाता चाहे उसे भूखा ही क्यों न मरना पड़े ये कहावत तो बहुत से लोगों ने सुनी होगी, क्यूंकि शेर पूरी तरह मांसाहारी होते है जिस वजह से इनके पेट में घास को पचाने की क्षमता नहीं होती लेकिन ज़ब कभी इनके पेट में जलन होती है या ये किसी खाने को पचा नहीं पाते तो ये घास खा लेते है जिससे इन्हें उल्टी होती है और अपच खाना बाहर आ जाता है और इनका पेट साफ हो जाता है। ऐसा ही काम कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवर भी करते है।


4. बिल्लियाँ इकलौती ऐसे स्तनधारी जानवर है जो मीठे का स्वाद नहीं ले सकते क्यूंकि इनमें Sweet Taste Receptor मौजूद नहीं होते।


5. Firehawks ऐसे पक्षी होते है जो जंगल में आग लगाने का काम करते है। इन्हें जंगल में कहीं भी थोड़ी सी आग दिख जाये तो ये सुखी लकड़ियों की मदद से उस आग को फैला देते है और आग लगने से छोटे जीव अपने बिलों से बाहर निकलते है और ये पक्षी उनका शिकार करते है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स


6. Egyptian plover एक छोटी चिड़ियों की प्रजाति है जिन्हें खतरनाक मगरमच्छ का दोस्त माना जाता है क्यूंकि ये चिड़िया मगरमच्छ के खुले मुँह के अंदर जाकर उनके दांतो में फसे मांस को निकाल कर खाती है जिससे इसे पेटभर खाना मिल जाता है और मगरमच्छ भी इन्हें कुछ नहीं करते क्यूंकि उनकी भी दांतो की सफाई हो जाती है।


7. Goliath birdeater मकड़ियों की प्रजाति में सबसे बड़ी मकड़ी है जों 12 इंच तक बड़ी होती है और इतने बड़े होने की वजह से ये छोटे चिड़ियों का शिकार भी कर सकते है जिस वजह से इन्हें ऐसा नाम दिया गया है। लेकिन राहत की बात ये है कि ये मकड़ियाँ जहरीली नहीं होती।


8. शाकाहारी जानवर अपने मुँह से पानी पीते है जबकि मांसाहारी जानवर अपने जीभ की मदद से पानी पीते है।


9. छिपकली की कटी हुई पूँछ फिरसे लग जाती है ये तो सभी को पता होगा और इसी का फायदा उठाते हुए छिपकली अपने शिकारी को भर्मित करने के लिए अपनी पूँछ जानबूझ कर भी काट देती है जिससे इसकी कटी हुई पूँछ हिलती रहती है जिसे देखकर शिकारी भर्मित हो जाता है और छिपकली को भागने का समय मिल जाता है।


10. कोकरोच ऐसे जीव है जिनके सिर काट देने पर भी ये कई हफ्तो तक जिन्दा रह सकते है क्यूंकि इनके शरीर में छोटे छोटे छेद मौजूद होते है जहां से ये सांस लेते है। हफ्तों बाद भी इनकी मौत सिर कटने की वजह से नहीं बल्कि भूख और प्यास की वजह से होती है।


11. जानवरों में सबसे ज्यादा Bite Force (काटने की शक्ति) Saltwater Crocodile की होती है जोकि 3700 PSI है जबकि इंसानों की औसतन Bite Force सिर्फ 120-160 PSI ही होती है।


12. Blobfish समुद्र की गहराई में पाये जाने वाली मछली की प्रजाति है जो बहुत कम ही तैरती है। ये मछलियां दिखने में बहुत ही अजीब दिखायी देती है और इसे सबसे बदसूरत मछली भी कहा जाता है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स


13. Boto गुलाबी रंग के डॉलफिन की दुर्लभ प्रजाति है जो अमेज़न नदी में पायी जाती है। ये डॉलफिन बहुत ही समझदार होती है और इनके मस्तिष्क की क्षमता इंसानों के मुकाबले 40% ज्यादा होती है।


14. हाथी पृथ्वी का इकलौता ऐसा जानवर है जो कूद नहीं सकता।


15. Polar Bear अपने जीवन का लगभग आधा समय शिकार करने में ही बीता देते है क्यूंकि इनका शिकार बहुत ही कम बार सफल हो पाता है। Polar Bear 100 में से औसतन सिर्फ 2 बार ही अपने शिकार को पकड़ पाते है।


Read Also - दुनिया के सबसे अजीब और दुर्लभ बंदर जो आपने पहले नहीं देखे होंगे | Most Weird and Rare Monkey Species


16. Sea Otters सोते समय एक दूसरे का हाथ पकड़ कर सोते है और ये ऐसा इसलिए करते है ताकि सोते समय ये पानी के बहाव में बहकर ये एक दूसरे से दूर ना हो जाये।


17. Hippopotamus (दरियाई घोड़ा) को पानी बहुत पसंद होता है और ये अपना ज्यादा समय भी पानी में ही बिताते है इससे बावजूद भी Hippos को तैरना नहीं आता। Hippo पानी के अंदर कुछ समय तक सांस को रोक सकते है और पानी के अंदर से चलकर ही ये नदी को पार करते है।


18. Barreleye ऐसी मछली होती है जिनका सिर पूरी तरह से पारदर्शी होता है जिस वजह से हम इनके सिर के अंदर मौजूद दिमाग़ और नसों को भी देख सकते है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स


19. Asian palm civet ऐसे जानवर है जिनके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफ़ी में से एक Kopi luwak कॉफ़ी बनाई जाती है। दरअसल पहले कच्चे कॉफ़ी बीन्स को Civet को खाने को दिया जाता है और ज़ब ये उन बीन्स को मल बनाकर निकालते है तो उसे साफ करके Kopi luwak कॉफ़ी तैयार की जाती है।


20. ताकतवर जानवर गोरिल्ला शायद ही जंगल में किसी और जानवर से डरते होंगे लेकिन पानी ऐसी चीज है जिससे गोरिल्ला बहुत ज्यादा डरते है इसीलिए बारिश के समय ये किसी गुफा में छिप जाते है। अपने इसी डर के कारण गोरिल्ला पानी भी नहीं पीते और शरीर में पानी की कमी को पौधों या फलों को खाकर पूरा करते है।


21. सांप और एनाकोंडा अपने शिकार जो जिन्दा ही निगल जाते है और इसे पचाने में इन्हें कई दिन लगते है, इनके पेट में मौजूद शक्तिशाली एसिड के कारण ये शिकार के हड्डियों तक को पचा सकते है लेकिन शिकार के बाल/पँख, नाख़ून, और सींग को ये पचा नहीं सकते क्यूंकि ये Keratin से बने होते है इसीलिए सांप इन हिस्सों को उल्टी करके बाहर फेंक देते है।


22. Argali जंगली भेड़ों की प्रजाति है जिनके बहुत बड़े घुमावदार सींग होते है जो इनकी शिकारी जीवों से रक्षा करते है लेकिन कभी ये इनके खुद के मौत का कारण भी बन जाते है। दरअसल Argali के सींग पूरी उम्र बढ़ते रहते है और कभी ये घूम कर इनके ही सिर में घुस जाता है जिससे इनकी मौत हो जाती है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स


23. Hummingbird इकलौती ऐसी पक्षीयों की प्रजाति है जो पीछे की तरफ भी उड़ सकती है।


24. Dolphins के पास 100-200 के करीब दाँत मौजूद होते है लेकिन फिर भी ये अपने शिकार को चबा के नहीं बल्कि निगल कर खाते है।


25. आपने नाग पंचमी में लोगों द्वारा साँपो को दूध पिलाते देखा होगा पर साँप का पाचन तंत्र दूध को पचा नहीं सकता जिससे उसकी मौत भी हो सकती है, लेकिन ज़ब साँपो को कई दिनों तक प्यासा रखा जाता है तो अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए वे मजबूरी में दूध को पी लेते है।


26. बहुत से लोग शेर और तेंदुआ जैसे जानवर को पालना चाहते है लेकिन इनके आक्रमक स्वभाव के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन वैज्ञानिको ने पालतू बिल्ली और अफ्रीका के Serval Cat की क्रॉस ब्रीडिंग करके Savannah cat नाम की नस्ल बनाई है जिसका मुँह बिल्ली की तरह है और शरीर तेंदुआ की तरह और इसे पालतू भी बनाया जा सकता है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स


27. डायनोसौर्स के अवशेषों पर बहुत से रिसर्च करने के बाद dinosaurs के बारे में बहुत सी जानकारी पता कर ली गयी है लेकिन उनका रंग कैसा था ये आज भी पता नहीं चल पाया है।


28. कौवे हर जगह पाया जाने वाला पक्षी है जिस वजह से इसके बारे में सभी लोग जानते है जो काले रंग के होते है लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सफ़ेद रंग के कौवे भी पाये जाते है। दरअसल सफ़ेद रंग के कौवे कोई अलग प्रजाति के नहीं होते बल्कि बाकि कौवों कि प्रजाति के ही होते है लेकिन Albinism नाम की बीमारी के कारण इनका रंग सफ़ेद पड़ जाता है और ये स्थिति होने की संभावना 30,000 कौवों में 1 कौवे की होती है।


29. गधे के दूध से बना पनीर दुनिया का सबसे महंगा पनीर होता है जिसकी कीमत 80,000/किलोग्राम तक होती है।


30. Greenland shark समुद्र की बहुत ही गहराई में पाये जाने वाली शार्क की प्रजाति है और इन्हें पृथ्वी पर सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाला जीव माना जाता है। ये शार्क 300-500 साल तक जिन्दा रह सकते है और माना जाता है की ये प्रजाति डायनोसौर के समय की है।


31. Baboon बंदरों की एक बुद्धिमान प्रजाति है जो शेर के बच्चे अकेले मिलने पर उन्हें चुरा कर उन्हें ऊंचाई से फेंककर मार देते है, क्यूंकि इन्हें पता होता है कि ये बड़े होकर इनका शिकार करेंगे।


32. Killer whales व्हेल की प्रजाति का न होकर डॉलफिन की प्रजाति के होते है।


33. Mystery snails ऐसे जीव होते है जिनकी ऑंखें निकाल देने पर भी कुछ समय के बाद उनकी नई आंखे वापिस आ जाती है।


34. मेंढक खाना निगलते हुए हमेशा अपनी आँखों को बंद करते है क्यूंकि खाना निगलने के लिए मेंढक के आँख की मांसपेशी पर भी जोर लगता है इसलिए ये आँखों को खुला रख के खाना नहीं निगल सकता।


35. Alpine Swift ऐसे पक्षी है जो सबसे लम्बे समय तक हवा में उड़ सकते है, ये पक्षी 6 महीनों तक लगातार बिना जमीन पर उतरे हवा में उड़ सकते है और ये उड़ते हुए हवा में ही सो कर अपनी नींद पूरी करते है।


36. Skinks ऐसे जीव है जो अपनी आंखे बंद करने के बाद भी देख सकते है।


37. Sloth दुनिया के सबसे आलसी जानवर होते है जो बहुत ही धीमी गति से चलते है और इनका पाचन तंत्र भी बहुत ही धीमा होता है इसीलिए अपने भोजन को पचाने में इन्हें 2 हफ्तो का समय लग जाता है।


38. Planarian worms ऐसे जीव है जिन्हें कई टुकड़ों पर काट देने पर भी इनके हर टुकड़े से नये Planarian का जन्म होता है और हर नये जन्मे Planarian में पुरानी यादें भी वापिस आ जाती है।

Read Also - Animals that can live after death | ऐसे जीव जो मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं

39. Pufferfish सबसे जहरीली मछलियों में से एक है जिसके जहर से इंसान की मौत भी हो सकती है लेकिन ये जहर डॉलफिन के लिए किसी शराब की तरह काम करती है और डॉलफिन नशा करने के लिए Pufferfish को खाती है।


40. Seahorse इकलौती ऐसी प्रजाति है जिनमें मादा गर्भवती न होकर नर (Male) गर्भवती होते है और बच्चों को जन्म देते है।


41. Lungfish मछलियों की इकलौती ऐसी प्रजाति है जिनके पास गलफड़े और फेफड़े दोनों होते है। गलफड़ों की मदद से ये पानी में सांस लेते है जबकि फेफड़ों की मदद से ये पानी के बाहर भी सांस ले सकते है।


42. Pseudoliparis snailfish समुन्द्र की सबसे ज्यादा गहराई में रहने वाले जीव है और 8,336 मीटर अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गयी गहराई है।


43. वैज्ञानिकों का अनुमान है की पृथ्वी पर 8.7 मिलियन प्रजाति के जीव मौजूद है जिनमें से 6.5 मिलियन जमीन पर जबकि 2.2 मिलियन समुद्र में मौजूद है, लेकिन आजतक सिर्फ 1.2 मिलियन प्रजाति के जीव ही मिले है और 7.5 प्रजाति के जीव अभी भी खोजे जाने है।


44. Southern flannel प्रजाति के मॉथ के catterpiller बालों वाले होते है और इनके बाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की तरह दीखते है इसीलिए इन्हें Trumpillar नाम दिया गया है।

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

45. Earthworms (केंचुओ) का कोई भी लिंग नही होता, इनमें नर और मादा दोनों के ही reproductive organ (जननांग) मौजूद होते हैं।


46. ज़ब कभी भी गिलहरियों के बच्चे अपने परिवार से बिछड़ जाते है तो दूसरी गिलहरियां उस बच्चे को गोद ले लेती है।


47. शेर (Lion) बिल्लियों की प्रजाति मे इकलौते ऐसे है जो झुण्ड मे रहते है क्यूंकि जहाँ शेर रहते है वहाँ जंगली भैंस और हाथी जैसे बड़े जानवर भी रहते है जिनका शिकार अकेले शेर द्वारा करना मुश्किल होता है और लकड़बग्घे के झुण्ड अकेले शेरों को परेशानी मे डालते है जिस वजह से शेरों ने झुण्ड मे रहना सीख लिया।


48. Horned Dung Beetle पृथ्वी पर पाए जाने वाली कीड़ों की प्रजाति मे सबसे ताकतवर कीड़ा है जो अपने शरीर से 1140 गुना ज्यादा वजन को उठा सकता है

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

49. Whales और Dolhpins बाकि मछलियों की तरह पानी मे ज्यादा देर तक नहीं रह सकते इन्हें सांस लेने के लिए समय समय पर पानी के ऊपर आना पड़ता है और इनके ऊपर मौजूद blowhole की मदद से ये सांस ले पाते है।


50. Wood Frogs अलास्का मे पायी जाने वाली मेंढकों की ऐसी प्रजाति है जो सर्दी से बचने के लिए खुद को बर्फ में जमा देती है जिस दौरान ये सांस लेना बंद कर देती है इसका दिल धड़कना बंद हो जाता है और ये हिल तक नहीं पाती लेकिन 6-8 महीने बर्फ में जमे रहने के बाद गर्मियों में ज़ब इसका बर्फ पिघलता है तो ये फिरसे जीवित हो जाते है।


Keywords - Animal Facts, Facts about Animals, Interesting Animal Facts, Unique Animal Facts, Animal Facts in Hindi






एक टिप्पणी भेजें

7 टिप्पणियाँ

  1. बहुत खूबसूरत तरीके से फैक्ट्स लिखते हो

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. आपने इस पोस्ट में Animal releted वाकई में अच्छा article लिखा है अगर आपको Animals releted और भी जानकारी चहिए तो हमारे website को जरुर visit करे वेबसाइट: Fact in Hindi

    जवाब देंहटाएं

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site