15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

 Most Weird Restaurants around the World


Fish Cafe, Vietnam

वियतनाम के Ho Chi Minh शहर में Amix Cafe नाम का कैफ़े खुला है जिसे Fish Cafe भी कहा जाता है। इस कैफ़े के खुलते ही इसने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी क्यूंकि ये पहला ऐसा कैफ़े था जिसके पूरे फर्श में पानी भरा था जिसमें मछलियां भी तैरती थी और लोग इन मछलियों के बीच टेबल लगा कर बैठते थे। इस कैफ़े को 23 साल के Nguyen Duoc Hoa ने बनाया था और उनका कहना है कि वे कुछ नए तरीके का कैफ़े बनाना चाहते थे जिसे पहले किसी लोगों ने देखा नहीं होगा और उनके अनुसार इस कैफ़े को बनाने में उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा जैसे कि फर्श को वाटरप्रूफ बनाने के लिए उसमे 2 लेयर का tarp लगाया गया और tarp को नुकसान से बचाने के लिए सभी फर्नीचर के नीचे कॉटन लगाया गया, पानी को ताज़ा और साफ रखने के लिए ट्रिपल फ़िल्टरेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

इन सभी कठिनाइयों से निपट कर Nguyen Duoc Hoa अपने इस कैफ़े को दुनिया के सबसे अलग कैफ़े में से एक बनाने में सफल हो पाए है। इस कैफ़े में मछलियों का ध्यान रखने के लिए लोगों को जूते उतार कर और पैरों को अच्छे से धोकर कैफ़े के अंदर आना पड़ता है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Facebook/Amix Coffee


Vampire Cafe, Tokyo 

Vampire Cafe को जापान की राजधानी टोक्यो में 2001 में खोला गया था तब से ही ये लोगों के बीच लोकप्रिय बन गया था। यह कैफ़े vampire थीम पर बना है जिसमें दीवारों से फर्श तक सभी को लाल मखमल की तरह रंगा गया है जो कि खून की तरह दिखता है। कैफ़े के बीच एक नकली ताबूत रखा गया है और बाथरूम में भी नकली खून के छींटे बनाये गए है। यहाँ पर डिनर करते समय सिर्फ मोमबत्ती या छोटा लैंप ही जलाया जाता है और माहौल को और डरावाना बनाने के लिए सभी वेटर पिशाच वाले कपड़े पहन कर खाना देने आते है। कैफ़े के मेनू से लेकर दीवार बाथरूम तक सभी को इस तरह से सजाया गया है जो माहौल को डरावाना बनाने में मदद करते है। Tokyo के इस Vampire Cafe की सफलता को देख कर 2021 में New Orleans में भी इसी तरह के Vampire Cafe को खोला गया।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Vampire Cafe


Disaster Cafe, Spain

Disaster Cafe स्पेन के Lloret de Mar में मौजूद है और इसके नाम के मुताबिक यहाँ खाना खाने आये लोगों को 7.8 तीव्रता वाला भूकंप महसूस कराया जाता है। असल जिंदगी में भूकंप आने पर सभी लोग बाहर की तरफ भागते है लेकिन इस कैफ़े में उसी भूकंप को महसूस करने के लिए लोग पैसे देते है और झटका महसूस कराये जाने पर अपने गिलास और टेबल को पकड़ कर वहीं पर बैठते है। कैफ़े में काम करने वाले सभी स्टाफ निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पीली टोपी पहन कर काम करते है और ग्राहकों को भी भूकंप के झटकों के लिए हमेशा चौकस रहना पड़ता है। यह कैफ़े लोगों के बीच इतना लोकप्रिय है कि इस कैफ़े में बैठने के लिए ग्राहकों को एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - herbeauty.co


Alcatraz E.R, Tokyo

Alcatraz E.R जापान के Tokyo शहर में मौजूद रेस्टोरेंट है जो हॉस्पिटल, जेल और डरावने थीम पर बना है। रेस्टोरेंट को अंदर से टूटे हुए हॉस्पिटल की तरह बनाया गया है और यहाँ के वेटरेस भी नर्स की तरह कपड़े पहन कर खाना देने आती है। रेस्टोरेंट को डरावाना बनाने के लिए इस को गंदा ही रखा गया है और ग्राहकों को गंदे कमरे में बने जेल के अंदर रख कर खाना दिया जाता है। वेटर को बुलाने के लिए ग्राहकों को लोहे की छड़ी से जेल के सरियों पर मारना पड़ता है। रेस्टोरेंट के मेनू में खाने के नाम भी अजीबोगरीब और अश्लील रखे गए है। इस अजीबोगरीब और डरावने रेस्टोरेंट का अहसास लेने बहुत से लोग यहाँ आते है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Rob Sheridan


Read Also - Space Facts in Hindi


Kinderkookkafé

यह कैफ़े Amsterdam के Vondelpark में मौजूद है जिसे 1981 में खोला गया था। यह एक खास कैफ़े है जहाँ पर छोटे बच्चे अपने साथ आये मेहमानों के लिए खाना बनाते है और परोसते है। यहाँ पर खाना बनाने वाले बच्चों की उम्र 5-12 साल तक होती है हालांकि उनकी मदद कैफ़े में मौजूद बड़े लोग करते है। यह कैफ़े छोटे बच्चों में शिष्टाचार, बड़ों का सम्मान करना और उन्हें खाना बनाने के साथ ही घर का काम सिखाने के मकसद से बनाया गया था और कैफ़े का ये आईडिया कुछ ही समय में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया था और माँ बाप अपने बच्चों को इस कैफ़े में ले जाने लगे।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Kinderkookkafé


New Lucky Restaurant, Ahmedabad

ज़ब अजीबोगरीब चीजों की बातें हो रही हो तो इसमें हमारा देश भारत कैसे पीछे रह सकता है। अहमदाबाद में मौजूद New Lucky Restaurant उन्हीं अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में से एक है। इस रेस्टोरेंट के अंदर 12 कब्र मौजूद है जिन्हें माना जाता है कि ये 16वीं सदी के संत सुफियों की कब्र है। रेस्टोरेंट के मालिक Krishnan Kutti ने इन कब्रों को हटाने की बजाय इनके चारों तरफ सरिया लगाकर इन्हें सुरक्षित कर दिया और कब्र के आसपास कुर्सियां लगा दी। Kutti का कहना है कि ये कब्र उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई है और रेस्टोरेंट के अजीबोगरीब होने के कारण बहुत से लोग उनके रेस्टोरेंट में आते है जिससे उन्हें काफ़ी मुनाफा भी हुआ है। रेस्टोरेंट के स्टाफ हर रोज सभी कब्रों की सफाई करते है और उनपर ताज़ा फूल भी चढ़ाते है। जो लोग कब्र के आसपास बैठ कर खाना खाने से डर रहे है उन्हें बता दे की आजतक किसी भी व्यक्ति ने यहाँ भूतिया एहसास होने की शिकायत नहीं की है। 

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


Twin Stars Diner, Moscow

रूस के मोस्को में Twin Stars Diner नाम का रेस्टोरेंट है जहाँ पर आपको सभी स्टाफ 2 दिखाई देंगे और ऐसा शराब के नशे के वजह से नहीं बल्कि इस रेस्टोरेंट में सिर्फ जुड़वाँ लोगों को ही काम में रखा जाता है। यहाँ पर आपको वेटर, बारटेंडर से लेकर कुक तक सभी जुड़वाँ ही दिखाई देंगे और जुड़वाँ एक जैसे कपड़े पहन के रहते है। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है की उन्हें ये आईडिया Kingdom of Crooked Mirrors नाम की फ़िल्म देखने के बाद आया। रेस्टोरेंट में आये ग्राहक भी इस नए एहसास को बेहतरीन बताते है। 

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Reuters


Ithaa, Maldives

Ithaa समुन्द्र के नीचे मौजूद दुनिया का पहला रेस्टोरेंट है जो मालदीव के Rangali Island में स्थित है। यह रेस्टोरेंट समुन्द्र तल से 16 फुट की गहराई में मौजूद है और इसे 2005 में खोला गया था। इस रेस्टोरेंट को मज़बूत शीशे से बनाया गया है और अंदर जाने पर आप हजारों मछलियों को अपने चारों तरफ तैरते हुए देख सकते हो। रेस्टोरेंट से दिखने वाले समुन्द्र के अद्भुत नजारे की वजह से इस रेस्टोरेंट को 2014 में दुनिया का सबसे खूबसूरत रेस्टोरेंट भी माना गया था लेकिन रेस्टोरेंट बहुत ज्यादा महंगा होने के कारण बहुत ही कम लोग इस रेस्टोरेंट के अंदर जा पाते है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Wikipedia 


O.NOIR—Toronto, Canada

O.noir एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर लोगों को बिल्कुल अंधेरे में डिनर दिया जाता है। इस रेस्टोरेंट को सबसे पहले 2006 में कनाडा के Montreal में खोला गया था उसके बाद 2009 में इसे Toronto में भी खोला गया। इस रेस्टोरेंट में टोर्च, माचिस, मोबाइल, घड़ी या कोई भी रोशनी वाली चीज ले जाना मना है। इस रेस्टोरेंट के आधे से ज्यादा स्टाफ अंधे है और रेस्टोरेंट का मकसद लोगों को कुछ समय के लिए अंधों की तरह अनुभव देना है। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है की अंधे लोगों को समाज में कोई भी काम नहीं देना चाहता लेकिन इस तरह के नए सोच से उन्हें रोजगार मिलने में भी मदद मिली है। 

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


Modern Toilet Restaurant, Taipei

ताइवान के Taipei शहर में Modern Toilet Restaurant नाम का रेस्टोरेंट मौजूद है और इसकी नाम की तरह ही यह रेस्टोरेंट पूरी तरह टॉयलेट थीम पर बना है। रेस्टोरेंट के दीवारों पर बाथरूम की टाइल्स लगायी गयी है और यहाँ बैठने के लिए लोगों को टॉयलेट सीट दी जाती है, खाना छोटे टॉयलेट या सिंक में डालकर दिया जाता है और ड्रिंक्स भी छोटे मूत्रशय में दी जाती है। 

रेस्टोरेंट के मेनू में मौजूद खाने के नाम भी मल के नाम पर रखे गए है हालांकि खाने में मल नहीं होता और खाने की तारीफ सभी लोग करते है। टॉयलेट के थीम पर बने इस रेस्टोरेंट को लोगों ने खूब पसंद किया और इसकी सफलता को देखते हुए इसके बहुत से ब्रांच दूसरे देशों में भी खोले गए।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


De Kas, Amsterdam

खेतों की ताजी सब्जी और फल खाना तो सभी लोगों को पसंद होती है लेकिन शहरों में ये मिल पाना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन Amsterdam में De Kas नाम का एक ऐसा रेस्टोरेंट मौजूद है जहाँ पर आने वाले ग्राहकों को बिल्कुल ताजी सब्जी बनाकर खिलायी जाती है। इस रेस्टोरेंट का खुद का बगीचा है जहां पर ये 300 से भी ज्यादा तरह के फल, सब्जी और मसाले लगाते है और सुबह बगीचे से लायी हुई सब्जियों को दिन में रेस्टोरेंट में इस्तेमाल किया जाता है। इस रेस्टोरेंट को 2001 में खोला गया था और इसे अभी भी लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


Heart Attack Grill—Las Vegas

इस लिस्ट में जितने भी रेस्टोरेंट बताये गए है वे भले ही अजीब हो लेकिन सभी में लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक खाना दिया जाता है लेकिन अमेरिका के नेवादा में मौजूद Heart Attack Grill एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ पर लोगों को बहुत ही अस्वस्थ खाना दिया जाता है जिससे लोग बीमार पड़ सकते है। रेस्टोरेंट में लोगों को ज्यादा फैट, ज्यादा शुगर और ज्यादा कॉलेस्ट्रॉल वाला खाना और बिना फ़िल्टर वाली सिगरेट दी जाती है जिससे की लोगों के हार्ट अटैक आने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है इसीलिए रेस्टोरेंट को ऐसा नाम दिया गया है। रेस्टोरेंट के वेटर डॉक्टरों वाले कपड़े पहन कर काम करते है क्यूंकि ग्राहकों को यहाँ मरीज की तरह देखा जाता है। 11 फरबरी 2012 को एक व्यक्ति की रेस्टोरेंट में बर्गर खाते हुए मौत भी हो चुकी है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Wikipedia 


The Airplane Restaurant, Colorado

Colorado में मौजूद The Airplane Restaurant हवाई जहाज के अंदर बना रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट 275 सीट वाला Boeing KC-97 है जिसे 1953 में बनाया गया था लेकिन मई 2002 में इसे पूरी तरह रेस्टोरेंट में बदल दिया गया। प्लेन के अंदर से सीट्स को हटा कर टेबल्स लगा दिए गए जिसमें अब 42 लोग बैठकर खाना खा सकते है। यह रेस्टोरेंट अंदर की खूबसूरती और स्वादिष्ट खाने के लिए लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


Kayabukiya Tavern, Japan

Kayabukiya Tavern जापान का एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ पर आर्डर लेने और उन्हें ग्राहक के टेबल तक पहुंचाने का काम बंदर करते है। होटल के मालिक Kaoru Otsuka ने ज़ब यह होटल खोला था तो उनके पास 2 Macaque प्रजाति के बंदर थे जिन्हें रेस्टोरेंट में काम करने किया ट्रेनिंग दी गयी। पहला बंदर जिसकी उम्र 12 साल है और नाम Yat-chan है इसका काम ग्राहकों से आर्डर लेना और आर्डर उनके टेबल तक पहुंचाना है, दूसरा बंदर 4 साल का है जिसका नाम Fuku-chan है और इसका काम ग्राहकों को हाथ धोने के बाद उन्हें हाथ सुखाने के लिए तौलिया देना है। दोनों बंदरों के काम से खुश होकर ग्राहकों द्वारा उन्हें उबले हुए सोयाबीन टिप के तौर पर दिए जाते है। जापान में जानवरो के कानून की वजह से ये दोनों बंदर दिन में सिर्फ 2 घंटे ही रेस्टोरेंट में काम करते है इसीलिए इनसे मिलना है तो रेस्टोरेंट में जाने के समय का खास ध्यान रखना पड़ता है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
Photo - Facebook.com/Kayabukiya Tavern

Read Also - Most Weird and Unusual Deaths Ever


El Diablo Restaurant, Spain

El Diablo Restaurant स्पेन के Lanzarote आइलैंड पर मौजूद है जिसे एक ज्वालामुखी के ऊपर बनाया गया है। रेस्टोरेंट के किचन में एक छेद है जहां से ज्वालामुखी की गर्मी निकलती है और इस गर्मी से ही रेस्टोरेंट का खाना तैयार किया जाता है और ये इस प्रकार का दुनिया का इकलौता रेस्टोरेंट है। अगर आप रेस्टोरेंट के ज्वालामुखी में होने की वजह से डर रहे है तो बता दे कि यह ज्वालामुखी सक्रिय नहीं है और अंतिम बार 1824 में फटा था। रेस्टोरेंट के अनोखे खाना पकाने के तरीको के अलावा आप यहाँ से ज्वालामुखी के रेतीली घाटी और Timanfaya National Park के नजारे का लुफ्त भी उठा सकते है।

15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट


इन सभी रेस्टोरेंट्स में से आपको कौनसा सबसे अजीब लगा?


Keywords - Weird restaurants, Unique Restaurants, Most Weird Restaurants, Unique hotels


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search This Site