दुनिया के सबसे अजीब और दुर्लभ बंदर जो आपने पहले नहीं देखे होंगे | Most Weird and Rare Monkey Species

 Weird Monkey Species in Hindi


इस ब्लॉग में आप कुछ ऐसे दुर्लभ बंदरों के बारे में जानेंगे जिनके बारे में आपको शायद पहले पता नहीं होगा। इनमें से कुछ बंदर बहुत ही खूबसूरत है तो कुछ दिखने में बहुत ही अजीब, कुछ बंदरों की पूँछ बहुत बड़ी है तो कोई बंदर ही बहुत छोटे है। उम्मीद है आपको ये ब्लॉग पसंद आएगा।

Bald Uakari 

ये बंदर ब्राज़ील और पेरू के अमेज़न नदी के आसपास के इलाकों में पाये जाने वाले बंदर है जिनके पूरे शरीर में बाकि बंदरों की प्रजाति के मुकाबले बहुत घने और लम्बे बाल होते है लेकिन सिर पर एक भी बाल नहीं होता यही कारण है कि इसे Bald Uakari नाम दिया गया है। इन बंदरों का चेहरा भी पूरा लाल रंग का होता है। इन बंदरों में जिसका चेहरा जितना ज्यादा लाल होता है उसे उतना ही ज्यादा स्वस्थ माना जाता है। इन बंदरों के जबड़े भी बाकि बंदरों के मुकाबले बहुत मजबूत होते है जिससे ये किसी भी चीज को आसानी से खा सकते है।

Photo- Wikipedia


Capuchin Monkey

Capuchin monkey सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका में पायी जाने वाली New World Monkey प्रजाति के बंदर है जिनका चेहरे से लेकर छाती तक के बाल भूरे रंग के होते है जबकि बाकि का शरीर काले रंग का होता है। New World monkey की प्रजातियों में Capuchin बंदर सबसे बुद्धिमान और समझदार प्रजाति है। इन बंदरों का दिमाग़ ही इनकी खासियत है, ये कुछ भी काम बहुत जल्दी सीख जाता है इसीलिए बहुत से इंसान इन्हें घरों में पालतू बना कर रखते है। सिखाये जाने पर ये बंदर कुछ भी काम कर सकते है और ये बहुत से शो और फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके है।

Photo - Wikimedia Commons/Joseph C Boone


Mandrill Monkey

Mandrill सेंट्रल अफ्रीका में पाये जाने वाली बंदरों की प्रजाति है और ये दुनिया के सबसे रंग बिरंगे स्तनधारियों में से एक है। Mandrill का मुँह लम्बा होता है और मुँह में नीला सफ़ेद और लाल रंग का डिज़ाइन बना होता है और यही रंग उनके पिछवाड़े पर भी होता है लेकिन इनकी पूँछ बहुत ही छोटी होती है। Mandrill बहुत बड़ा मुँह खोल सकते है और इनके दाँत भी बहुत बड़े होते है जिस वजह से ये बहुत डरावने लगते है लेकिन ये इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उनके साथ घुलमिल कर रहते है।

Photo - Wikimedia/Katma0601


Gibbon

ये बंदर भारत, चीन, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के कुछ भागों में पाये जाते है। ये छोटे आकार के बंदर होते है और इनकी खास बात होती है कि ये अपनी पूरी जिंदगी एक ही जीवनसाथी के साथ गुजारते है। इन्हें पहचानना भी बहुत आसान होता है क्यूंकि नर Gibbon काले रंग के होते है जबकि मादा Gibbon सफ़ेद रंग की होती है। ये बंदर कुछ न कुछ शरारती हरकत करते रहते है जिस वजह से लोगों को ये बहुत प्यारे लगते है, जैसे कि ये पिछले दोनों पैरों पर चलते है और अपना संतुलन बनाने के लिए दोनों हाथों को हवा में उठाते है। ये ज़ब दोनों पैरों पर हाथ को हवा में उठा कर लड़खड़ाते हुए चलते है तो ऐसा लगता है कोई इंसान मस्ती में चल रहा हो।

Photo - Wikimedia/MatthiasKabel


Siamang

Siamang भी Gibbon परिवार के ही बंदर होते है लेकिन ये आकार में Gibbon से दोगुने होते है। ये मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के जंगलो में पाये जाते है। Siamang पीछे से दिखने में चिम्पेंजी की तरह लगती है लेकिन इनकी गर्दन इन्हें बाकि सभी बंदरों की प्रजाति से अलग बनाती है। इनके गर्दन में एक थैली लटकी होती है जो आकार में इनके सिर जितनी ही होती है जिसका इस्तेमाल ये अलग अलग ऊँची आवाजें निकालने के लिए करती है और इसमें ये खाने को भी सुरक्षित रख सकती है।

Photo - Wikimedia/Suneko


Proboscis monkey

ये बंदर Borneo के आइलैंड में पाये जाते है और ये सबसे बड़े बंदरों की प्रजातियों में से एक है। ये बंदर अपनी नाक की वजह से आसानी से पहचानी जाती है जो कि सभी बंदरों की प्रजाति में सबसे लंबी होती है। नर Proboscis के नाक की लम्बाई 4 इंच तक होती है जबकि मादा की नाक इनसे छोटी है लेकिन नुकीली होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये अपने लम्बे नाक का इस्तेमाल मादा Proboscis को लुभाने के लिए करते हैं और जिनकी नाक जितनी लंबी होती है मादा उस नर की तरफ उतनी ज्यादा आकर्षित होती है।

Photo - Wikimedia/Charles J. Sharp

Read Also - मिर्जापुर का ऐसा बंदर जिसे उम्र कैद की सजा देनी पड़ी | Kalua Monkey Story Kalua Monkey Story

Red-Shanked douc

Red-shanked douc प्रजाति के बंदर Laos, Vietnam और Cambodia के कुछ क्षेत्रों में पाये जाते है। ये सबसे रंग बिरंगे बंदरों की प्रजाति में से एक है इसीलिए ये दिखने में बहुत प्यारे लगते है। इन्हें बंदरों की रानी भी कहा जाता है क्यूंकि इनके सिर पर ग्रे रंग के बाल होते है जो किसी मुकुट की तरह लगती है। इतने सिर, चेहरे, गर्दन, हाथ, हाथ की उंगलियां, पैर, पैर की उंगलियां और पूँछ सभी जगह के बाल अलग अलग रंग के होते है और इनके गालों में मौजूद सफ़ेद बाल इन्हें और भी आकर्षक बनाते है।

Photo - Wikimedia/Art G.


Emperor Tamarin

ये बंदर ब्राज़ील, पेरू और बोलिविआ के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। इन बंदरों की खासियत इनकी लंबी मूंछ होती है जो इन्हें बाकि बंदरों की प्रजातियों से अलग बनाती है। इन बंदरों की मूंछ सफ़ेद रंग की लंबी और दोनों तरफ घूमी हुई होती है। इन बंदरों की मूंछ जर्मनी के प्राचीन सम्राट Emperor Wilhelm II की तरह लगती है यही कारण है कि इन बंदरों को भी Emperor नाम दिया गया है।

Photo - Wikimedia/Brocken Inaglory


White-faced Saki

ये बंदर फ्रांस, ब्राज़ील, गुयाना, और वेनेज़ूला में पाये जाते है। इन बंदरों का ये नाम इनके चेहरे की वजह से रखा गया है जो पूरी तरह सफ़ेद रंग का होता है जबकि इनका पूरा शरीर काले रंग का होता है। इनकी पूँछ बहुत लंबी होती है और ज़ब ये पेड़ पर बैठते है तो सफ़ेद मुँह और काली पूँछ की वजह से किसी पक्षी की तरह लगते है।

Photo - Wikimedia/ Art G.


Tarsier

Tarsier फिलिपिन्स, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में पाये जाने वाला छोटे आकार का बंदर है। ये भले ही बंदरों की प्रजाति के हो लेकिन ये दिखने में बंदरों से बहुत अलग लगते है जिनकी ऑंखें 16 मिलीमीटर बड़ी, शरीर सिर्फ 10-15 सेंटीमीटर का जबकि पूँछ 20-25 सेंटीमीटर बड़ी होती है। ये अजीब से दिखने वाले बंदर होते है और इनकी एक और खासियत है कि ये दोनों तरफ से अपने सिर को 180° तक घुमा सकते है यानि ये अपने आसपास 360° तक देख सकते है और ये 91 kHz तक के तेज आवाज़ को सुन सकते है। लेकिन इतनी खासियत होने के बावजूद भी इनके छोटे शरीर के कारण ये साँप, उल्लू और छिपकली जैसे जीवों का शिकार बन जाते है।

Photo - Wikimedia/Kok Leng Yeo


De Brazza's monkey

ये बंदर सेंट्रल अमेरिका के जंगलों में पाये जाने वाले बंदर है और ये दिखने में बाकि बंदरों के मुकाबले बहुत अलग होते है जिनके माथे पर संतरी रंग के बाल होते है और सफ़ेद रंग की दाढ़ी होती है। इनके माथे के संतरी बाल इन्हें दिखने में बाकि बंदरों के मुकाबले अलग बनाते है। 

Photo - Wikimedia/su neko


Pygmy Marmoset

ये बंदर साउथ अफ्रीका के जंगलो में पाये जाते है और ये दुनिया के सबसे छोटी बंदरों की प्रजाति है। इनका आकार सिर्फ 4-6 इंच और औसतन वजन 100 ग्राम होता है। ये बंदर इंसानों की उंगलियों के जितने ही होते है इसीलिए इन्हें Finger Monkey भी कहा जाता है। ये बंदर छोटे होने की प्यारे तो लगते ही है साथ ही इनकी शरारती हरकतें इन्हें और भी प्यारी बनाती है इसी वजह से बहुत से लोग इन्हें घरों में पालतू बना कर रखते है।

Photo - Wikimedia/Peter Kerrawn

Read Also - Animals that can live after death | ऐसे जीव जो मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं


Snub-nosed monkey

ये बंदर एशिया के कुछ बर्फ़ीले हिस्सों में पाये जाते है। इनके लम्बे बालों की वजह से इन्हें ठंडी जगह ज्यादा पसंद है और ये हमेशा झुंड में रहते है जिसमें लगभग 600 सदस्य होते है जो अपना अधिकतर समय पेड़ों पर बिताते है। इन बंदरों को ये नाम इनके छोटे नाक की वजह से दिया गया है और इनके होंठ भी किसी सर्जरी करायी हुई अभिनेत्री की तरह बड़े और मोटे होते है और यही सब इन बंदरों को बहुत खूबसूरत बनाती है।

Photo - Wikimedia/Jack Hynes


Spider monkey

ये बंदर साउथ और सेंट्रल अमेरिका, मैक्सीको और ब्राज़ील में पाये जाते है जो काले रंग के होते है, इनकी टांगे और पूँछ बहुत लंबी होती है इसीलिए ये New World monkeys के सबसे बड़े बंदरों से एक है। अपने बड़े आकार की वजह से ये घने पेड़ वाले इलाकों में रहते है और ज़ब ये अपने लम्बे पैर और पूँछ को फैला कर पेड़ों पर चलते है तो नीचे से किसी मकड़ी की तरह दिखायी देते है इसीलिए इन्हें Spider Monkey नाम दिया गया है। इन बंदरों की खासियत है की इन पर मलेरिया जैसी बीमारी का असर नहीं होता और ये वरदान इनके लिए अभिशाप बन गया है क्यूंकि ऐसी बीमारियों का इलाज ढूंढ़ने के लिए पहले इनपर दवाई को आजमाया जाता है और जंगलो के काटे जाने की वजह से इनकी संख्या बहुत कम हो गयी है इसीलिए अब ये लुप्तप्राय प्रजाति बन गयी है।

Photo - Wikipedia 


Black-and-White Colobus

ये बंदर अफ्रीका में पाये जाते है और इनके नाम के मुताबिक ये काले और सफ़ेद रंग के होते है लेकिन इनकी खासियत यह है कि इनके शरीर में जहाँ पर भी सफ़ेद रंग होता है वहाँ के बाल बहुत लम्बे होते है, खासतौर पर इनके पूँछ भी सफ़ेद और काले रंग के होते है लेकिन सफ़ेद रंग इनके पूँछ के अंत में होता है जिससे इनकी पूँछ बहुत लंबी और आकर्षक लगती है। अपने इन लम्बे सफ़ेद बालों की वजह से ज़ब ये पेड़ों में छलांग लगाते है तो ऐसे लगते है जैसे हवा में उड़ रहे हो।

Photo - Duncan Wright


इस पोस्ट में दिए गए बंदरों में से बहुत से बंदर ऐसे भी है जो जंगलों के बहुत ज्यादा कटने की वजह से लुप्त होने की कगार पर है और शायद कुछ सालों बाद हमें देखने को भी न मिले तो आप लोगों से विनती है की जंगलों को कटने से रोके क्यूंकि पृथ्वी सिर्फ इंसानों का घर नहीं है और हर जीव को यहाँ रहने का अधिकार है, इसीलिए अपने आसपास के लोगों को भी जंगल नष्ट न करने और पेड़ लगाने के लिए जागरूक करें।



Keywords - Weird monkey, Rare monkey species, Cute monkeys, Monkey Facts in Hindi, Endangered monkey, rare monkeys in Hindi

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site