Top 10 Largest Car Manufacturer in the World in 2021 | 2021 की दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया।

Top 10 Largest Car Manufacturers in the World 2021 


10. Tesla, Inc.

 दुनिया भर में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए जाने जानी वाली टेस्ला की स्थापना संयुक्त अमेरिका के पालो अल्टो, कैलिफोर्निया में सन 2003 को  एलोन मस्क (Elon Musk) मार्टिन ऐबरहार्ड (Martin Eberhard)मार्क तरपेनिंग (Mark Tarpenning)इयान राइट (Ian Wright), जेबी स्ट्रुबेल (J.B Straubel) द्वारा किया गया था। कंपनी का नाम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग निकोला टेस्ला (Nicola Tesla) के नाम पर रखा गया था। टेस्ला अपनी कारों में फ्यूचर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने के लिए जानी जाती है यही कारण है कि इस कंपनी ने इतने कम समय मे ही इतना नाम कमा लिया है। 2019 कि रिपोर्ट के मुताबिक Tesla की नेट इनकम 862US$ मिलियन मानी गयी है। मॉडल S, मॉडल X और मॉडल 3 टेस्ला के कुछ प्रमुख कार है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया


Also Read5 ऐसे जानवर जो डायनासोर के जितने ताकतवर थे

9. Nissan

निसान जापान की कंपनी है जिसका मुख्यालय जापान के योकोहामा में है। इसकी स्थापना 1933 में मसुजीरो हाशिमोतो (Masujiro Hashimito), रोकुरो आयोमा( Rokuro Aoyuma), केंजीरो देंन(Kenjiro Den), आर. गोरहम(W.R.Gorham), द्वारा किया गया था। निसान दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिकल कार कंपनी है। डैटसन, निसमो, इनफिनिटी और निसान के ही भाग है। निसान कंपनी हर साल 41 बिलियन डॉलरस का कारोबार करती है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

Read Also - Top 10 list of most beautiful Asian women

8. Hyundai Motors

ह्युंडेई दक्षिण कोरियाई कंपनी जिसका मुख्यालय सीओल में है। इसकी स्थापना 29 दिसम्बर,1967 को चुंग-जु-युंग द्वारा किया गया था। ह्युंडई का स्वामित्व किया मोटर्सजेनेसिस मोटर्स के पास भी है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

7. Ford

 फोर्ड दुनिया की सबसे पुरानी कार कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 16 जून, 1903 में  हेनरी फोर्ड द्वारा अमेरिका में किया गया था। इसका मुख्यालय डियारबोर्न, मिशिगन, अमेरिका में है। 2019 में फोर्ड की नेट इनकम 84 मिलियन US$ थी।  फोर्ड फिएस्टा, फ्यूज़न, मस्टंग, फोकस आदि फोर्ड के कुछ मशहूर कार थे।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

6. BMW

दुनिया भर में अपनी लक्ज़री कार के लिए जाने जानी वाली बीएमडब्ल्यू जर्मनी की कंपनी है। इसकी स्थापना 1916 में कार्ल रैप द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय मूनिस, जर्मनी में है। बीएमडब्ल्यू की सालाना कमाई 72 बिलियन US$ मानी गयी है। मिनी और रोल्स रॉयस का स्वामित्व भी बीएमडब्ल्यू के पास है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

5. Honda

हौंडा जापान की कार निर्माता कंपनी है जिसका मुख्यालय टोक्यो में स्थित है। इसकी स्थापना 24 सितम्बर,1948 में सोइचिरो हौंडा (Soichiro Honda) व टेकिओ फुजिसवा(Takeo Fujisawa) द्वारा किया गया था। हौंडा जापान की पहली कार कंपनी थी जिसने लक्ज़री कार का निर्माण 1986 में किया था। हौंडा ने उसके बाद भी दुनिया को बहुत से बेहतरीन कार दिए जैसे कि अमेज़, सिटी इत्यादि। हौंडा की नेट इनकम 2018 में 50.4 बिलियन डॉलर थी।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

4. Daimler AG

डेमलर एक जर्मनी कंपनी है, जिसकी स्थापना गोटबिल डैमलर और कार्ल बेंज द्वारा की गई थी। इन दोनों के नाम पर ही इस कंपनी का नाम रखा गया था। डेमलर यूरोपीय देशों में काफी प्रसिद्ध है। मशहूर ब्रांड्स जैसे मर्सेडीज बेंज, मेबैक, स्मार्ट और फ्रेटलीनर का स्वामित्व भी डैमलर के पास ही है। इसका नेट इनकम 38 बिलियन डॉलर है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

3. General Motors

 जनरल मोटर्स अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसका मुख्यालय डेट्राइट, मिशिगन, अमेरिका में है। इसकी स्थापना सन 16 सितम्बर,1908 को विलियम सी. दुरंत व चार्ल्स स्टीवर्ट द्वारा किया गया था। यह अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है। जनरल मोटर्स 37 देशों में वाहन बनाती है। शेवर्ले, बयुक, कैडिलेक ओर जीएमसी जैसे कंपनियों का स्वामित्व भी इसी के पास है। इसकी नेट इनकम 80 बिलियन डॉलर है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया

2. Volkswagen

फॉक्सवेगन जर्मनी की कंपनी है, जिसकी स्थापना 28 मई,1937 में लेबर फ्रंट (Labour Front) द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय वोल्फ़सबुर्ग, जर्मनी में है। दुनिया के बहुत से कार ब्रांड्स जैसे ऑडी, बुगाटी, बेंटले, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, स्कोडा आदि का स्वामित्व फॉक्सवेगन के पास ही है। फॉक्सवेगन का नेट इनकम 2018 में 85 बिलियन डॉलर था। पोलो, वेंटो, टीगुआन आदि फॉक्सवेगन के कुछ प्रमुख कार है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया


Also Readधरती के सबसे बड़े सांप Titanoboa के बारे में कुछ रोचक जानकारी

1. Toyota

टोयोटा जापानीज कंपनी है और इसकी स्थापना 28 अगस्त, 1937 में कीचिरो तोयोडा द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय टोयोटा सिटी, जापान में है। 2012 में टोयोटा यात्री वाहन निर्माण करने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी,इसी वर्ष जुलाई में 200वीं मिलियन कार का उत्पादन भी किया था। लेक्सस, हिनो, रंज, स्चिओन जैसे वाहनों का निर्माण भी टोयोटा ही करता है। टोयोटा का नेट इनकम 236 बिलियन डॉलर है।
Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search This Site