जानवरों के बारे में कुछ 30 रोचक जानकारियां जो आपका दिन बना देंगे | 30 Amazing Facts About Animals in Hindi

30 Amazing Facts About Animals in Hindi

1. अगर आपको भी इस लगता है कि सिर्फ इंसानो को ही शराब पीना और नशा करना पसंद है तो शायद आप गलत है। Royal Study Open Science के 2015 के अध्ययन के अनुसार गिनी (Guinea) के चिम्पैंजी भी ताड़ की टहनी से निकलने वाले रस का सेवन करते रहते हैं जोकि नशीली होती है। और इस चिम्पैंजी बार बार करते रहते हैं क्यूंकि शायद उन्हें भी नशा करने में मज़ा आता हो।
जानवरों के बारे में कुछ 30 रोचक जानकारियां जो आपका दिन बना देंगे | 30 Amazing Facts About Animals in Hindi


2. नर घोड़ों के पास मादा घोड़ियों के मुकाबले ज्यादा दाँत होते हैं। घोड़ों के पास 40-42 तक दाँत होते हैं जबकि घोड़ियों के पास 36-40 तक दाँत होते हैं।
3.  स्लोथ (Sloth) को दुनिया का सबसे आलसी जीव माना जाता है, यह दिन में ज्यादातर समय पेड़ पर सो कर ही बिताता है। स्लोथ को एक पत्ता पचाने में 30 दिन तक का समय लगता है।
4. आर्कटिक रेनडियर की आँखे जो असल मे भूरे रंग की होती है लेकिन सर्दी के समय इनकी आँखों का रंग नीला हो जाता है।

Read Also - Must Try - गूगल में सर्च करने के कुछ मज़ेदार टिप्स

5. डॉल्फिन्स सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक है। एक स्टडी के अनुसार यह पता चला कि डॉल्फिन्स एक दूसरे का अलग अलग नाम रखते है इसीलिए डॉल्फिन्स एक दूसरे को बुलाने को बुलाने के लिए अलग अलग तरह की आवाज़ें निकालती है।
6. बिल्लियां केवल बचपन मे ही म्याऊ की आवाज़ निकालती है जिसके उसकी माँ को पता चल सके कि वह भूखी या प्यासी है लेकिन बड़ी हो जाने पर बिल्लियाँ कभी भी एक दूसरे को देखकर म्याऊ नहीं करते, वे सिर्फ इंसानों के सामने ही म्याऊ करते हैं।
7. घोड़े 17 तरीके से अपना चेहरा हिला या बना सकते हैं जोकि मनुष्यों से सिर्फ 10 ही कम है।
8. एक स्टडी के अनुसार गायों के भी पक्के दोस्त होते है और जब वे एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं तो परेशान होने की वजह से उनकी दिल की गति बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
9. बर्फीले तेंदुए अन्य शेरों व तेंदुओं की तरह गुर्रा (Roar) नहीं सकते।
10. Sea Otters के फर दुनिया में सबसे घने होते हैं। इनके 1 वर्ग सेंटीमीटर हिस्से में 1 लाख से भी ज्यादा बाल होते हैं। इनका एक और रोचक तथ्य यह भी है कि जब ये पानी मे सोते हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़ कर सोते हैं ताकि एक दूसरे से अलग न हो।

11. चमकादड के बच्चे जन्म के समय अपनी माँ के एक तिहाई वजन के बराबर होते हैं। यानी कि इंसानी तौर पर देखे तो 60 किलो की माँ द्वारा 20 किलो के बच्चे को जन्म देना।
12. हाथी इकलौते ऐसे जानवर है जो कूद नहीं सकते। और हाथी इंसानो की तरह ही अपने करीबी के मरने पर उसके लाश को मिट्टी व पत्तियों से दबा देते है।
13. Salamanders इकलौते ऐसे हड्डी वाले जीव है जिनके लगभग शरीर के सभी अंग टूट जाने या नष्ट हो जाने पर फिरसे आ जाते है बो भी पूरी जिंदगी भर।
14. स्तनधारी जीवों में Giant Anteater की जीभ सबसे लम्बी होती है जो कि 2 फ़ीट तक लम्बी होती है
जानवरों के बारे में कुछ 30 रोचक जानकारियां जो आपका दिन बना देंगे | 30 Amazing Facts About Animals in Hindi

15. एक ऑक्टोपस के पास 3 दिल और 9 दिमाग होते है। 2 दिल खून को गलफड़ों तक पहुंचाने का काम करती है जबकि एक दिन खून को शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाती है।
16. कोअला और इंसानों के फिंगरप्रिंट्स इतने मिलते जुलते हैं कि दोनों में फर्क पता लगाना भी मुश्किल होता है।

Read Also - कुत्तो के बारे में 25 मज़ेदार जानकारियां | 25 Interesting Facts about Dogs

17. दुनिया मे सबसे तेज़ मुक्का Mantis Shrimp नाम के कीड़े का होता है। इसके मुक्के की गति 50mph की होती है।
18. वैज्ञानिकों के अनुसार अगर शेर ओर बाघ में लड़ाई हो जाये तो बाघ के जितने का प्रतिशत बहुत ही ज्यादा है। पर इन दोनों का आमना सामना होना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि बाघ घने जंगलों में रहता है जबकि शेर खुले मैदानों में साथ ही बाघ अकेला रहता है तो शेर झुंडों में।
19. सभी बाघों की शरीर की धारियां इंसानों के फिंगरप्रिंट की तरह ही अलग अलग होती है।
20. छिपकलियों की प्रजाति में एक सींग वाली छिपकली (Horned Lizard) होती है जो अपने शिकारी से बचने के लिए अपने आंखों से खून की तेज धार निकालती है।
21. बी हमिंगबर्ड दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। साथ ही हमिंगबर्ड इकलौते ऐसे पक्षी है जो पीछे की तरफ उड़ सकते है और इनके पँखो की गति भी सबसे तेज़ होती है जोकि एक सेकंड में अपने पँखो को 75 से 90 बार फड़फड़ा सकते है।
22. एक रिसर्च के अनुसार गिलहरियां साल भर में जाने अनजाने में हज़ारों पेड़ लगा देते हैं क्योंकि वे बीज रख कर भूल जाते हैं कि उन्होंने कहाँ रखा था।
23. Turritopsis Dohrnii नाम की जेलिफ़िश धरती की एकमात्र प्रजाति है जो कभी भी नहीं मरती।
24. इंसानों की तरह ही Seahorse भी पूरे जिंदगी एक ही पार्टनर के साथ रहते है और जब वे एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ही जाते हैं।
25. एक अघ्ययन के अनुसार गाय को हल्का म्यूजिक सुनाने से वे ज्यादा दूध देते हैं। सुनने में भले ही अजीब लगे पर वैज्ञानिकों की रिसर्च यही कहती है।
26. दुनिया के अलग अलग देशों के चिड़ियाघरों में जितने भी Giant Panda है वे सभी चीन की  सम्पति है तथा चीन द्वारा लोन में लिए गए हैं।
27. Synanceia verrucosa एक स्टोनेफिश है जो पानी मे रहने वाले सभी जीवों मे से सबसे जहरीली होती है। यह पानी के बाहर 24 घण्टों तक रह सकती है साथ ही यह दिखने में बिल्कुल पथ्थर जैसी होती है जिस कारण इसे पहचान पाना भी मुश्किल होता है।

28. मच्छर जो आकार में भले ही बहुत छोटे होते हो लेकिन सबसे जानलेवा जीवों की सूची में यह सबसे ऊपर है। इसकी वजह से साल भर मे 7 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है।

Read Also - डायनासोर के समय के कुछ खतरनाक जानवर

29. Tarantula नाम की मकड़ी बिना खाने के 2 साल से भी ज्यादा जिंदा रह सकती है।
30. धरती पर 1 आदमी के मुकाबले 10 लाख के करीब चींटिया है। चींटियों के बारे में खास तथ्य यह भी है कि ये कभी नही सोती है ना ही इनके पास फेफड़ा होता है।
   दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा लेख 'जानवरों के बारे में रोचक जानकारियां' पसन्द आया होगा।

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

  1. "जानवरों के बारे में कुछ 30 रोचक जानकारियां जो आपका दिन बना देंगे | 30 Amazing Facts About Animals in Hindi" से सम्बंधित आपकी बताई गई जानकारी हमे बहुत पसंद आई, शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद आपके पोस्ट से जुडी कुछ और जानकरी पढने के लिए हमारे पोस्ट को पढे दिये गए Link पर Click करें .
    यह भी पढ़े: Animal Facts in Hindi - जानवरों के बारे में रोचक तथ्य

    जवाब देंहटाएं

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site