दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World

दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World, Fat peoples

Most Interesting and Funny Laws around the world in Hindi

1. Samoa
  सामोआ में अपनी बीवी का जन्मदिन भूल जाना अपराध माना जाता है।
2. Japan
  आप सुनकर चौंक जाओगे की जापान में आपका मोटा होना अपराध माना जाता है। जापान में 45 से 76 वर्ष के पुरुषों के लिए 85 cm (33.5 in) तथा महिलाओं के लिए 90 cm (35 in) कमर तय की गई है।


3. Canada
  कनाडा के एक कानून के अनुसार वहाँ के सभी रेडियो स्टेशन पर 35% गाने कनाडियन गायकों के ही होने चाहिए। खासतौर पर सुबह के 6 बजे ओर शाम के 6 बजे।

Read Also गूगल सर्च के कुछ मज़ेदार ट्रिक्स जिन्हें देखने के बाद आप चौंक जाओगे

4. Poland
 पोलैंड में खेल के मैदानों और स्कूलों में Winnie The Pooh बने हुए शर्ट्स लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि इस कार्टून कैरेक्टर ने पेंट या पजामा नहीं पहना है।

5. Sri Lanka
 श्रीलंका में आप बुद्ध(Buddha) की मूर्ति के आगे सेल्फी नही खींच सकते क्योंकि बुद्ध की तरफ पीठ करना उनका अपमान माना जाता है और आप मूर्ति की तरह ऊँगली का इशारा करके भी फ़ोटो नही खींचा सकते। तो अगली बार जब आप श्रीलंका जाएं तो यह ज़रूर याद रखें।

6. Denmark
  डेनमार्क में अगस्त 2018 में एक कानून लागू किया गया था जिसके अनुसार आप सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, स्कार्फ़, नकली दाढ़ी, हेलमेट यहां तक कि बुरका भी नहीं पहन सकते। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि यदि कुछ भी गलत होता है तो अपराधी को आसानी से पहचाना जा सके।
7. Barcelona
  बार्सेलोना के समुंद्री तटों(Beaches) के सड़कों पर महिलाओं को बिकिनी ओर मर्दों को बिना शर्ट के घूमना मना है ऐसा करने पर भारी जुर्माना वसूला जाता है। ये सब लगाने की इजाजत सिर्फ पूल व समुद्र तटों में ही है
8. Singapore
  सिंगापुर में च्युइंगगम (Chewing Gum) खाने व बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।


Read Also - दुनिया के 10 सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियां

9. Cambodia
  कंबोडिया में दुकानदार नए साल के समय 'पानी की पिचकारी वाली बंदूक' नहीं बेच सकते। क्योंकि लोग नए साल का जश्न मनाते समय कभी ये गाड़ी के ऊपर मारते हैं जिससे कि एक्सीडेंट होने का खतरा रहता है। हालांकि साल के बाकी समय में आप यह खिलौना खरीद व बेच सकते हैं।
10. UAE
  UAE में धारा 373 के अनुसार यहां किसी भी व्यक्ति का कसम खाना मना है। ऐसा करने पर व्यक्ति को जुर्माना या जेल तक हो सकती है। इस धारा के अनुसार ''शपथ ग्रहण करना व्यक्ति के सम्मान को अपमानित करता है।''
11. Russia
  रूस में 2014 के कानून के बाद कजाखस्तान व बेलारूस में महिलाओं व पुरुषों को जाली वाले अंडरगारमेंट्स(Lacy Undies) पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है, और कानून के अनुसार अंडरगारमेंट्स में 6% तक कॉटन होना चाहिए क्योंकि ये नमी को सोखते है जिससे बीमारी होने का खतरा कम होता है।
12. China
 तिब्बत के बौद्धिस्ट साधुओं को पुनर्जन्म लेने के लिए भी चीन की सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।
दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World, Buddha statue in Sri lanka
13. Bolivia
  बोलीविया में अगर आप शादीशुदा महिला है तो आप को केवल एक ही गिलास शराब पीने की अनुमति है, लेकिन अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आप अपनी इच्छा से जितनी मर्ज़ी शराब पी सकती हैं।
14. Canada
  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बिगफुट या येति जिसका अस्तित्व दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है उसे मारना ग़ैरकानूनी है। आज तक येति के होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है लेकिन यदि यहाँ आपको कभी येति मिल जाता है और आप इसे मार देते हो तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।
दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World

15. Switzerland
  स्विट्ज़रलैंड में आपको रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट में पानी फेंकने की अनुमति नहीं है क्योंकि वहाँ माना जाता है कि रात के समय वातावरण शांत होता है और इससे ध्वनि प्रदूषण होता है।
 तो दोस्तों यह थे दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कानून और आपको इसमें से सबसे अजीब व मज़ेदार कौनसा कानून लगा? और आर्टिकल पसन्द आया हो तो दुसरों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site