10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in Hindi

10. BotFly

Bot Flies मुख्य रूप से  मध्य व दक्षिणी अमेरिका में पाये जाते है। ये आम मक्खियों से बिल्कुल अलग होते हैं। ये जब किसी इंसान को काट लेते हैं तो अपनी लार्वा से इंसानों की स्किन के अंदर कुछ पैरासाइट छोड़ देते है जिससे इंसान अपनी शरीर में कुछ चलते हुए भी महसूस कर सकते हैं। और यह लारवा धीरे धीरे इंसान के शरीर के अंदर बहुत सी बीमारियां पैदा कर देता है। अगर मादा बोट फ्लाई इंसानो या जानवरों को काट लेती है तो यह उनके में अंडे दे देती है जो शरीर के अंदर 60 दिनों तक रह सकते है। ऐसे में भलाई इसी में हैं कि इस मक्खी से हमेशा दूरी बना कर ही रखे।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

9. Bullet Ant

Bullet ants सबसे बड़ी चींटियों की प्रजातियां है। इनका यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि माना जाता है कि इनके काटने पर 24 घण्टों तक गोली लगने जितना असहनीय दर्द होता है। इनका डंक मधुमखियों के मुक़ाबके 30 गुण ज्यादा दर्दनाक होता है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके डंक से कितना असहनीय दर्द होता है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

Read Also - Weird Rituals Around the World | दुनिया के कुछ अजीबोगरीब व हैरान कर देने वाले रिवाज़ व परम्पराएँ

8. Funnel Web Spider 

यह ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है और मकड़ियों की ऐसी प्रजाति है जिसके काटने पर अगर इंसान इलाज ना कराए तो उसकी मौत तक हो सकती है। इनका यह नाम अपने जाल बनाने के तरीके से रखा गया है क्योंकि इनका जाला कीप (Funnel) जैसा दिखाई देता है। यह दिखने में 1 से 5 सेमी. तक के होते है औऱ ठंडी और नमी वाली जगहों में रहना ज्यादा पसंद करते है। इनके दोनों डंग (Fang) एक दूसरे की तरफ नहीं बल्कि नीचे की तरफ मुड़ी हुई होती होती है और इतनी मजबूत होती है कि इंसानो के नाखूनों पर भी डंक मार सकती है। Funnel Web Spider की 35 के करीब प्रजातियां पायी जाती है जिसमे से 6 ऐसी है जो इंसानो के लिए जानलेवा होती है।

7. Scorpion

बिछुओं के बारे में तो सबने सुना होगा और देखा भी होगा। बिछुओं की 1700 से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती है और सभी में कुछ मात्रा में जहर होता है, लेकिन 25 प्रजातियां ऐसी भी है जिनके जहर से इंसानो की मौत हो सकती है। जहरीले बिच्छू अधिकतर गर्म जगहों जैसे कि रेतीली जगहों में पाये जाते है। Deadthstalker और Indian Red Scorpion उन जहरीले बिछुओं का उदाहरण है जिनके डंक से इंसानों की मौत हो सकती है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

6. Kissing Bug

यह कीड़ा इंसानों और अलग अलग जानवरों का खून चूसने के लिए जाना जाता है। इसे किसिंग बग नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह हमेशा इंसानो के होठों से खून चूसता है क्योंकि शायद इसे यह हिस्सा नरम लगता है और खून चूसना आसान होता है। लेकिन जब भी यह किसी का खून चूसता है तो शरीर मे Trypanosoma cruzi नाम का पैरासाइट छोड़ देता है। किसिंग बग से होने वाली बीमारी को Changas कहा जाता है और Changas के कारण हर साल 12000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

5. Giant Japanese Hornet (Asian Hornet)

इसका यह नाम इसके आकार की वजह से रखा गया है यह 2 इंच तक के होते है और दुनिया मे होर्नेट की सबसे बड़ी प्रजाति है। ये झुंड बनाकर ही रहते है और इसके एक कॉलोनी ने 700 से भी ज्यादा सदस्य होते है। हालांकि ये इंसानों पर अधिक हमला नहीं करते और बहुत ज्यादा आक्रामक नहीं होते लेकिन इनके डंक में इनकी ताकत होती की ये इंसानों की जान तक ले सकते है या इंसानों के शरीर को अंदर से गलाने लगते है जिससे इंसान अपाहिज तक हो सकता है। हर साल अपने बचाव के लिए ये इंसानों पर हमला कर देते है जिसमे बहुत से इंसानों की मौत भी हो जाती है। ये खाने में अधिकतर शहद वाली मधुमखियों को खाना पसंद करते है और इनकी ताकत का अंदाजा आप लोग इस बात से लगा सकते है कि ये एक मिनट में 40 मधुमखियों को खाने की क्षमता रखते हैं। मधुमखियाँ परिस्थिकीतन्त्र के सबसे महत्वपूर्ण जीव होते हैं इसी कारण Giant Hornet प्रकृति और मानव जाति के लिए बहुत बड़ा संकट बने हुए है। जापान में इन्हें खत्म करने के बहुत से प्रयास किये गए लेकिन इनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि ये अब इन्हें खत्म करना बहुत मुश्किल हो गया है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World


Read Also - Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया।


4. Killer Africanized Bees

ये मधुमखियाँ प्रकृति द्वारा नहीं बल्कि इंसानों द्वारा बनायी गयी है। यह वैज्ञानिकों द्वारा अधिक शहद की उम्मीद में ब्राज़ील के लैब में यूरोपियन और अफ्रीकन शहद वाली मधुमखियों के मिश्रण से बनाई गयी थी। लेकिन यह वैज्ञानिकों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाये और कम शहद देने वाले लेकिन ज्यादा आक्रामक मधुमखियों की प्रजाति बन गए। और कुछ समय बाद कुछ मधुमखियाँ लैब से भाग गए और दुनिया के अलग अलग हिस्सों में फैल गए। ये कॉलोनी बना कर रहते है और हर कॉलोनी में 80000 के करीब सदस्य होते है। हालांकि इनका डंक ज्यादा जहरीला नहीं होता लेकिन ये झुंड में हमला करते हैं और शिकार या इंसानो का 1 मील तक पीछा करते हैं। ये अधिकतर तभी हमला करते है जब कोई इनके कॉलोनी को परेशान करते हैं। यह झुंड में हमला करते हैं और इंसानो के आँख या कान वॉर हिस्सों में सबसे पहले हमला करते है इसी कारण हर साल बहुत से लोगों की मौत Killer Bees के काटने से हो जाती है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

3. Bulldog Ant

Bulldog Ants को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे खतरनाक चींटियों की प्रजाति माना गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों में पायी जाती है। इसके आक्रमक और निडर स्वभाव के कारण ही इसे यह नाम दिया गया है। यह काटते समय अपने डंक और जीभ दोनों का इस्तेमाल करते है और खतरा महसूस होने और यह एक ही बारी में बहुत सारे डंक मार लेती है और हर डंक के साथ जहर शरीर मे छोड़ती है। इसके इसी स्वभाव के कारण यह एक वयस्क इंसान की मौत 15 मिनट में भी ले सकती है। लेकिन खुशकिस्मती की बात यह है कि यह बहुत ही कम संख्या में पायी जाती है औऱ इसी कारण इंसानो से इसका सामना बहुत ही कम बार होता है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

2. Tsetse Fly

 Tsetse Fly अफ्रीका में पाई जाती है। यह इंसानो और जानवरों का खून चुसती है और उनके शरीर मे एक खतरनाक जहर छोड़ देती है। इस जहर से इंसानों को कुछ देर में नींद आने लगती है और अगर समय पर इलाज ना किया गया और उस इंसान की इम्युनिटी कमजोर हो तो Tsetse की जहर के वजह से उसकी मौत हो जाती है। यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि मात्र अफ्रीका में ही इसकी वजह से हर साल लगभग 5 लाख के करीब मनुष्यों की मौत हो जाती है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

1. Mosquito

मच्छर कीडों की सबसे खतरनाक प्रजातियों में सबसे ऊपर है। छोटे से ये जीव डेंगू और मलेरिया जैसे जानलेवा बीमारी फैलाते है जिस कारण दुनिया मे हर साल 7 लाख से 10 लाख लोगों तक ही मौत हो जाती है जो कि किसी भी कीडों या जानवरों के मुक़ाबके सबसे ज्यादा है। मच्छर लोगों का खून चूसते हैं और अपने साथ बहुत सी बीमारियों को लेकर आते है और इंसान के शरीर मे डाल देते है जिससे इंसान को जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है। मच्छर ज्यादा खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि ये दुनिया के हर हिस्सों में पाये है। एक रिसर्च के अनुसार मच्छर धरती के परिस्थिकीतन्त्र के लिए बिलकुल भी जरूरी नहीं है इसीलिए अगर इनकी प्रजाति को पूरा खत्म भी कर दिया जाए तो धरती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इनको खत्म करने के बहुत से प्रयास किये जाते हैं लेकिन इनकी संख्या इनकी ज्यादा हो चुकी है कि इन्हें खत्म करना नामुमकिन सा हो गया है।
10 सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें | 10 Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in World

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search This Site