Most Dangerous and Deadliest Insects and Bugs in Hindi
10. BotFly
Bot Flies मुख्य रूप से मध्य व दक्षिणी अमेरिका में पाये जाते है। ये आम मक्खियों से बिल्कुल अलग होते हैं। ये जब किसी इंसान को काट लेते हैं तो अपनी लार्वा से इंसानों की स्किन के अंदर कुछ पैरासाइट छोड़ देते है जिससे इंसान अपनी शरीर में कुछ चलते हुए भी महसूस कर सकते हैं। और यह लारवा धीरे धीरे इंसान के शरीर के अंदर बहुत सी बीमारियां पैदा कर देता है। अगर मादा बोट फ्लाई इंसानो या जानवरों को काट लेती है तो यह उनके में अंडे दे देती है जो शरीर के अंदर 60 दिनों तक रह सकते है। ऐसे में भलाई इसी में हैं कि इस मक्खी से हमेशा दूरी बना कर ही रखे।9. Bullet Ant
Bullet ants सबसे बड़ी चींटियों की प्रजातियां है। इनका यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि माना जाता है कि इनके काटने पर 24 घण्टों तक गोली लगने जितना असहनीय दर्द होता है। इनका डंक मधुमखियों के मुक़ाबके 30 गुण ज्यादा दर्दनाक होता है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके डंक से कितना असहनीय दर्द होता है।Read Also - Weird Rituals Around the World | दुनिया के कुछ अजीबोगरीब व हैरान कर देने वाले रिवाज़ व परम्पराएँ
8. Funnel Web Spider
यह ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है और मकड़ियों की ऐसी प्रजाति है जिसके काटने पर अगर इंसान इलाज ना कराए तो उसकी मौत तक हो सकती है। इनका यह नाम अपने जाल बनाने के तरीके से रखा गया है क्योंकि इनका जाला कीप (Funnel) जैसा दिखाई देता है। यह दिखने में 1 से 5 सेमी. तक के होते है औऱ ठंडी और नमी वाली जगहों में रहना ज्यादा पसंद करते है। इनके दोनों डंग (Fang) एक दूसरे की तरफ नहीं बल्कि नीचे की तरफ मुड़ी हुई होती होती है और इतनी मजबूत होती है कि इंसानो के नाखूनों पर भी डंक मार सकती है। Funnel Web Spider की 35 के करीब प्रजातियां पायी जाती है जिसमे से 6 ऐसी है जो इंसानो के लिए जानलेवा होती है।7. Scorpion
बिछुओं के बारे में तो सबने सुना होगा और देखा भी होगा। बिछुओं की 1700 से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती है और सभी में कुछ मात्रा में जहर होता है, लेकिन 25 प्रजातियां ऐसी भी है जिनके जहर से इंसानो की मौत हो सकती है। जहरीले बिच्छू अधिकतर गर्म जगहों जैसे कि रेतीली जगहों में पाये जाते है। Deadthstalker और Indian Red Scorpion उन जहरीले बिछुओं का उदाहरण है जिनके डंक से इंसानों की मौत हो सकती है।6. Kissing Bug
यह कीड़ा इंसानों और अलग अलग जानवरों का खून चूसने के लिए जाना जाता है। इसे किसिंग बग नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह हमेशा इंसानो के होठों से खून चूसता है क्योंकि शायद इसे यह हिस्सा नरम लगता है और खून चूसना आसान होता है। लेकिन जब भी यह किसी का खून चूसता है तो शरीर मे Trypanosoma cruzi नाम का पैरासाइट छोड़ देता है। किसिंग बग से होने वाली बीमारी को Changas कहा जाता है और Changas के कारण हर साल 12000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।
5. Giant Japanese Hornet (Asian Hornet)
इसका यह नाम इसके आकार की वजह से रखा गया है यह 2 इंच तक के होते है और दुनिया मे होर्नेट की सबसे बड़ी प्रजाति है। ये झुंड बनाकर ही रहते है और इसके एक कॉलोनी ने 700 से भी ज्यादा सदस्य होते है। हालांकि ये इंसानों पर अधिक हमला नहीं करते और बहुत ज्यादा आक्रामक नहीं होते लेकिन इनके डंक में इनकी ताकत होती की ये इंसानों की जान तक ले सकते है या इंसानों के शरीर को अंदर से गलाने लगते है जिससे इंसान अपाहिज तक हो सकता है। हर साल अपने बचाव के लिए ये इंसानों पर हमला कर देते है जिसमे बहुत से इंसानों की मौत भी हो जाती है। ये खाने में अधिकतर शहद वाली मधुमखियों को खाना पसंद करते है और इनकी ताकत का अंदाजा आप लोग इस बात से लगा सकते है कि ये एक मिनट में 40 मधुमखियों को खाने की क्षमता रखते हैं। मधुमखियाँ परिस्थिकीतन्त्र के सबसे महत्वपूर्ण जीव होते हैं इसी कारण Giant Hornet प्रकृति और मानव जाति के लिए बहुत बड़ा संकट बने हुए है। जापान में इन्हें खत्म करने के बहुत से प्रयास किये गए लेकिन इनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि ये अब इन्हें खत्म करना बहुत मुश्किल हो गया है।Read Also - Top 10 Largest Car Manufacturer in the World | दुनिया के टॉप-10 कार निर्माता कंपनिया।
4. Killer Africanized Bees
ये मधुमखियाँ प्रकृति द्वारा नहीं बल्कि इंसानों द्वारा बनायी गयी है। यह वैज्ञानिकों द्वारा अधिक शहद की उम्मीद में ब्राज़ील के लैब में यूरोपियन और अफ्रीकन शहद वाली मधुमखियों के मिश्रण से बनाई गयी थी। लेकिन यह वैज्ञानिकों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाये और कम शहद देने वाले लेकिन ज्यादा आक्रामक मधुमखियों की प्रजाति बन गए। और कुछ समय बाद कुछ मधुमखियाँ लैब से भाग गए और दुनिया के अलग अलग हिस्सों में फैल गए। ये कॉलोनी बना कर रहते है और हर कॉलोनी में 80000 के करीब सदस्य होते है। हालांकि इनका डंक ज्यादा जहरीला नहीं होता लेकिन ये झुंड में हमला करते हैं और शिकार या इंसानो का 1 मील तक पीछा करते हैं। ये अधिकतर तभी हमला करते है जब कोई इनके कॉलोनी को परेशान करते हैं। यह झुंड में हमला करते हैं और इंसानो के आँख या कान वॉर हिस्सों में सबसे पहले हमला करते है इसी कारण हर साल बहुत से लोगों की मौत Killer Bees के काटने से हो जाती है।3. Bulldog Ant
Bulldog Ants को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे खतरनाक चींटियों की प्रजाति माना गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों में पायी जाती है। इसके आक्रमक और निडर स्वभाव के कारण ही इसे यह नाम दिया गया है। यह काटते समय अपने डंक और जीभ दोनों का इस्तेमाल करते है और खतरा महसूस होने और यह एक ही बारी में बहुत सारे डंक मार लेती है और हर डंक के साथ जहर शरीर मे छोड़ती है। इसके इसी स्वभाव के कारण यह एक वयस्क इंसान की मौत 15 मिनट में भी ले सकती है। लेकिन खुशकिस्मती की बात यह है कि यह बहुत ही कम संख्या में पायी जाती है औऱ इसी कारण इंसानो से इसका सामना बहुत ही कम बार होता है।
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय जरूर दें❤️