कौवों के बारे में 18 रोचक तथ्य | 18 Facts about Crows in Hindi

18 Interesting Facts about Crows in Hindi

1. कौवे अंटार्कटिका को छोड़ कर पूरी दुनिया में पाए जाते है। दुनिया भर में कौवों की 40 से भी अधिक प्रजाति है।
कौवों के बारे में 18 रोचक तथ्य | 18 Facts about Crows in Hindi
Photo- Wikimedia commons (Ian Kirk)


2. कौवों को अकसर अकेला रहना पसंद होता है। लेकिन यदि एक कौआ मुसीबत में हो तो बाकी कौवे उसकी मदद के लिए तुरंत आ जाते है।


3. कौवे को बहुत ही समझदार पक्षी भी माना जाता है। सिखाये जाने पर ये आदमी या अन्य जानवरों की नकल भी कर सकता है।
4. कौवे बाकी पक्षियों की तरह माइग्रेशन (migration) नही करते। ये जहाँ जन्म लेते हैं उसके आसपास ही अपना पूरा जीवन काटते है।
5. कौवों के साथ कुछ भी बुरा व्यवहार करने से पहले ये तथ्य जान ले कि कौवों की याददाश्त बहुत तेज होती है, वे इंसानी चेहरे को 5 सालों तक याद रख सकते हैं। इसीलिए कौवों की मारने की गलती कभी ना करें।
6. कौवे शाकाहारी व मासाहारी होते हैं इसीलिए वे कुछ भी कहा लेते है। इसलिए ये प्रकृति के अच्छे रक्षक माने जाते है क्योंकि ये गंदगी और मरे हुए जानवरों को खाते है।
7. कौवों को धार्मिक दृष्टि से भी जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोग इसे शगुन मानते है जबकि कोई अपशगुन। श्राद्ध के महीने में इनकी पूजा भी की जाती है।


8. आम कौवों का जीवनकाल 10-15 साल का होता है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई रैवेन 22 साल तक जीते है।
9. कौवे इतने समझदार होते है कि वे कभी कभी अपने शिकार को बिल से बाहर निकालने के लिए छोटी लकड़ियों व अन्य साधनों का इस्तेमाल भी करते हैं 
10. कौवे अपने इलाके की रक्षा के लिये हमेशा तैयार रहते हैं इसके लिए वे अपने से बड़े किसी भी जीव से भिड़ जाते है। खतरा महसूस होने पर कौवे एक दूसरे को आवाज़ लगाते है और झुंड में हमला करते हैं।
11. बहुत बार कौवों को बाज जैसे बड़े व ताकतवर पक्षियों के पंजों से खाना चुराते हुए भी देखा गया है, इसके लिये एक कौवा बाज की पूँछ पकड़ता है और दूसरा कौवा खाना छीन लेता है।
12. कौवे एक पारिवारिक पक्षी होते हैं और पूरा जीवन एक ही साथी के साथ बिताते है और साथ मे बच्चों को बड़ा करते हैं।
13. कौवों को पता चल जाता है कि कौनसा खाना जल्दी खराब होगा इसीलिए उस खाने को जल्दी कहा लेते है और खराब नहीं होने वाले खाने को बाद के लिए कहीं पर छुपा कर रखते हैं।
. एक अध्ययन के अनुसार जापान की Carrion कौवों की प्रजाति ट्रैफिक नियमों को भी पहचान लेने में सक्षम हो गयी है। ये कौवे जब ट्रैफिक लाइट लाल होती है और गाड़ी रुकती है तो अखरोट जैसे सख़्त खाने को गाड़ी के टायर के नीचे रख देते है औऱ गाड़ी चलने के बाद जब अगली बार लाइट लाल होता है तो टूटा हुआ अखरोट लेकर चले जाते हैं।
15. बाकी के पक्षियों की तरह कौवे उड़ना सीखने के बाद अपने बच्चों को अलग नहीं कर देते बल्कि 5 साल से अधिक तक अपने साथ रखते है जिसमें वे बहुत कुछ सीखते हैं।
16. कौवों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर वे खुश होकर उपहार भी देते है इसका एक उदाहरण है जब Seattle की 8 साल की लड़की अपने पड़ोस में कौवों को रोज खाना दिया करती थी और बदले में कौवे उसे कागज, पिन, क्लिप या छोटे चमकीले कंकड़ उपहार में देते थे।


17. बहुत से लोग  Raven और Crow को एक ही समझते है पर Raven Crow के मुकाबले थोड़े बड़े होते हैं और रैवेन जोड़ियों में उड़ते हैं जबकि क्रो झुंड में उड़ते हैं।
18. यह आप लोगों के लिए बोनस फैक्ट हो सकता है क्योंकि लोग सोचते है कि कौवे काले ही होते है जो कि पूरी तरह से सच नहीं है। कुछ ऐसे कौवे भी होते है जो कि सफेद रंग के होते हैं और उन्हें Albino नाम दिया गया है यह रंग उनमे आनुवंशिक असामान्यताएं (Genetic Abnormalities) के कारण होता है और ऐसे कौवे कम उम्र में ही मर जाते हैं।

कौवों के बारे में 18 रोचक तथ्य | 18 Facts about Crows in Hindi

Photo- Wikimedia commons (Bjørn Christian Tørrissen)


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site