Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है

 Most Secret Places in the World in Hindi

 Gold Vault, England

इंग्लैंड में मौजूद Gold Vault दुनिया दुनिया के सबसे गुप्त जगहों में से एक है। यह इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

इंग्लैंड का यह Gold Vault 1694 में बनाया गया था जिसे दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक कहा जाता हैं। हालांकि यहाँ सोना रखना 1930 के बाद शुरू किया गया, और तभी से इसमें आम लोगों का आना जाना बंद कर दिया गया। यहाँ सिर्फ बड़े आधिकारिक लोगों को ही जाने की अनुमति है।

यहाँ पर 400,000 सोने की बार्स है जिनकी कीमत £200 बिलियन है, और यह Federal Reserve, Newyork के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कीपर है। 

यहाँ की निगरानी कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा आप लोग इस बात से लगा सकते हैं कि 320 सालों के इतिहास में यहाँ से कभी भी सोने की चोरी नहीं हुई है।

हालांकि 1836 में बैंक डाइरेक्टर्स को एक अनजान खत मिला था जिसमे लेखक ने एक घण्टे में उन्हें सोने की तिजोरी में मिलने का दावा किया। और कुछ घण्टों बाद वह व्यक्ति फ़र्श से कुछ बोर्ड्स निकाल कर ऊपर आ गया जो कि एक सीवरमेन था और उसने मरम्मत के दौरान यह रास्ता मिलने की बात बताई। उसकी ईमानदारी से खुश होकर बैंक ने उसे £800 का इनाम दिया जिसकी कीमत आज के समय मे लगभग £80,000 के करीब होगी।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Flickr/NewsCast


Room 873 of Fairmont Banff Springs Hotel, Canada

कनाडा में मौजूद Fairmont Banff Springs Hotel का कमरा 837 अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। इसके पीछे की कहानी यह है कि बहुत साल पहले इस कमरे में रहने एक परिवार आया था जिसमें माँ बाप औऱ एक बेटी थी। पर एक रात इन तीनों का खून हो जाता है फिर काफी दिनों तक तहकीकात चलती है पर कोई सुराग नहीं मिल पाता इसके बाद कमरे की मरम्मत करके फिर से रहने के लिये शुरू कर दिया जाता है। पर इसके बाद इस कमरे में रहने वाले लोगों का कहना था कि इस कमरे से रात को अजीब चीखें सुनाई देती है शीशे में खून के दाग दिखाई देते है पर जब मदद के लिए कोई स्टाफ पहुंचता है उससे पहले ही सब कुछ खुद ही ठीक हो जाता है। कुछ लोगों ने तो कमरे में एक बच्ची को देखने का दावा भी किया। ऐसी बहुत सी शिकायतें आने के बाद होटल मैनेजमेंट ने इस रूम को हमेशा के लिये बंद करने का फैसला किया औऱ उन्होंने इस कमरे का दरवाजा निकाल दिया और यहां दीवार चिनवा दिया। आज के समय मे यह होटल बहुत ही प्रसिद्ध है और बहुत से लोग यहाँ रहने जाते है पर जब भी कोई होटल के किसी स्टाफ से 837 नंबर कमरे के भूतिया होने के बारे में पूछते है तो सभी साफ इंकार करते हैं लेकिन होटल के हर मंजिल में 73 कमरे है लेकिन 8वें मंजिल पर एक कमरा कम है  जिससे यह साफ हो जाता है कि वहाँ एक कमरा और है पर कोई भी उस कमरे में नहीं जा सकता।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia/Bernard Spragg


Alien Base Dulce, New Mexico 

Dulce न्यू मेक्सिको में स्थित एक छोटी सी जगह है, जहाँ की आबादी बहुत ही कम है और कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। माना जाता है कि Dulce Base एक 7 मंजिला भूमिगत इमारत है, और यह छोटा सा कस्बा पूरी दुनिया में इसलिए प्रसिद्ध हुआ है क्योंकि माना जाता है कि यहाँ एलियंस, इंसानो और जानवरों का हाइब्रिड बहुत ही आधुनिक तकनीकों से तैयार किया जाता है। यहां पर एलियंस बेस होने का सबसे पहला दावा 1930 में सामने आया था। पर यहां एलियंस होने की बात ने तेजी 1970 में पकड़ी जब Gabe Valdez नाम के न्यू मेक्सिको के पुलिस ने यहाँ एक अजीब से जानवर को देखने का दावा किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यह जानवर एक गाय के पेट मे था जो इंसान, बन्दर और मेंढक की तरह लग रहा था, उसके सिर मे कोई हड्डी नहीं थी और शरीर पूरा पानी से बना हुआ लग रहा था। 1990 के दौरान Dulce के Gabe Valdez नाम के पुलिस वाले ने यहाँ UFO के देखने का दावा किया। 

इसके बाद भी अलग से अलग लोगों द्वारा अलग अलग समय पर यहाँ कुछ ऐसी घटनाओं को देखे जाने का दावा किया।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia/Christopher Nicol


Read also - Hercules kaun tha? Hercules Story in Hindi


The Hall of Records Below the Great Sphinx of Giza 

मिस्र के पिरामिड्स पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़े है, ऐसा ही एक पिरामिड है Great Sphinx of Giza जो की अपने मे बहुत से रहस्य लिए हुए है। यह मूर्ति चुना पत्थर से तैयार किया गया है जिसका सिर इंसान व शेर का है औऱ दुनिया के सबसे बड़े कलाकृतियों में से एक है, पर पुराने मिस्त्र के लोगों ने इतनी विशाल आकृति इतने अच्छे से कैसे बनाई जिसे की आज इतने आधुनिक तकनीकों के द्वारा बनाना भी नामुमकिन है, यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा रहस्य है। कुछ साल पहले पुरातत्व विभाग को इसके नीचे गुप्त गुफाओं के बारे में पता चला लेकिन बहुत ढूंढने के बाद भी वहाँ जाने का रास्ता नहीं मिल पाया। इन गुप्त गुफाओं को The Hall of Records का नाम दिया गया क्योंकि माना जा रहा है इसके नीचे प्राचीन मिस्र के बारे में बहुत से राज मिल सकते है जिनसे पता लगाया है कि प्राचीन समय मे मिस्र के लोगों ने इतने विशालकाय आकृतियां कैसे तैयार की। बहुत लोगों से लोगों का मानना है कि इंसानो द्वारा यह काम कर पाना मुमकिन नहीं है इसलिए उनकी मदद एलियंस ने या अटलेंटियन्स ने की होगा और यह गुफा उनके रहने के लिए तैयार की गई थी होगी। लेकिन इस गुफा का रहस्य भी अभी तक सुलझ नहीं पाया है।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia


Ise Grand Shrine, Japan

Ise Grand Shrine जापान के Mie Prefecture में स्थित है। इसे जापानीज भाषा मे Ise Jingu कहा जाता है। यह असल मे दो मन्दिर है जिनका नाम Naikū और Gekū है। अंदर स्थित Naikū मन्दिर सूर्य की देवी Amaterasu का मंदिर है जबकि बाहर स्थित Naikū मन्दिर कृषि की देवी Toyouke-Ōmikami है। 

इन मंदिरों की खास बात यह है कि इन्हें जापान के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है जहाँ किसी भी आम लोगों का जाना मना होता है, वे सिर्फ बाहर से ही मन्दिर का दर्शन कर सकते है। मन्दिर के अंदर जाने का अधिकार सिर्फ मुख्य पुजारियों को ही है।

इस मंदिर को जन्म और मौत का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए पुजारियों द्वारा इसे हर 20 साल बाद फिरसे बनाया जाता है और पुराने मन्दिर के सभी तत्वों को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाता है। अभी बनाया गया मन्दिर 63वां मन्दिर है जिसकी अवधि 2033 में समाप्त होगी। हर 20 साल बाद इस मंदिर को तोड़ना और बनाना इसे एक साथ जापान के सबसे पुराने और नए निर्माणों में से एक बनाता है।

लेकिन इस मंदिर को बार बार तोड़ना व बनाना और अंदर किसी को जाने की अनुमति ना होने के कारण ये लोगों के बीच एक रहस्य ही बना हुआ है।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia/N yotarou


Room No. 39, North Korea

Room 39 नार्थ कोरिया का एक बहुत ही गुप्त कमरा है जिसे Kim Il-Sung द्वारा 1970 बनाया गया था। आज के समय में इस कमरे में सिर्फ Kim Jong ही जा सकता है उसके अलावा बाकी किसी भी बड़े अफसरों को इस कमरे में जाने की अनुमति नहीं है। खास बात यह भी है कि देश मे किसी भो मीडिया चैनलों में इन कमरे के बारे में बात करना मना है। इस कमरे में ऐसा क्या है जो इसे इतना गुप्त रखा गया है यह पूरी दुनिया के लिए राज बना हुआ है। बहुत से लोगों का मानना है कि इस कमरे में पूरे नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों का बटन है जिसे दबाने पर सभी एक्टिव हो जाएंगे। कुछ लोगों का मानना है कि इस कमरे में सभी गैर कानूनी काम किये जाते हैं जैसे कि नकली नोट छापना, दुसरे देशों की मुद्राएँ रखना, ड्रग्स तस्करी इत्यादि। और नार्थ कोरियाई सरकार गूगल मैप में यह कमरा दिखने के बाद भी यह मानने से इंकार करती है कि उनके देश में ऐसा कोई गुप्त कमरा भी है। लोग भले ही इस कमरे में बारे में अलग अलग तर्क दे पर इस कमरे के पीछे का असली राज अभी भी सबसे छुपा हुआ है।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia/Mark Fahey


Read also - Weird Rituals Around the World in Hindi| दुनिया के कुछ अजीबोगरीब व हैरान कर देने वाले रिवाज़ व परम्पराएँ

Area 51, USA

Area 51 अमेरिका के Nevada में स्थित United States Air Force (USAF) का बहुत ही सुरक्षित और गोपनीय एयर बेस है। इसे Homey Airport औऱ Groom Lake के नामसे भी जाना जाता है। Area 51 सन 1955 में बनकर तैयार हुआ था।

 एरिया 51 को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, यहाँ तक कि अमेरिका के मैप में भी एरिया 51 को छुपाया गया था। एरिया 51 के CIA ने 25 जून 2013 को पूरी दुनिया के सामने पहली बार एरिया 51 के अस्तित्व को दुनिया के सामने कबूला था। लेकिन एरिया 51 को इतना गुप्त रखा गया इसके पीछे लोगों की अलग अलग धारणाएं हैं, लेकिन सबसे अधिक यही माना जाता है कि यहाँ पर एक बार एलियन का UFO क्रैश हुआ था उसके बाद से ही यहां UFO और एलियंस पर रिसर्च हो रही है।यहाँ एलियंस पर होने वाले रिसर्च के दावे इसीलिए भी मजबूत माने जाते है क्योंकि बहुत से लोग जो एरिया 51 में काम कर चुके है उन्होंने बताया है कि एरिया 51 एक बहुत ही गुप्त जगह है यहाँ एक सेक्शन में काम करने वाले व्यक्ति को दूसरे से अपने काम के बारे में बात करने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं होती। और यहां काम करने वाले बहुत से लोगों ने तो यहाँ एलियंस और UFO को देखने का दावा भी किया है। पर इतने दावों के बाद भी अमेरिकी सरकार इस जगह को पूरी तरह गुप्त रखती है और उनका कहना है कि यहाँ सिर्फ एयरक्राफ्टस की टेस्टिंग होती है।

यहां एलियंस के दावे करने वालों में एक व्यक्ति Bob Lazar भी थे जिन्हें 1980 में एरिया 51 जॉइन किया था। एरिया 51 के एलियंस से जुड़े दावे आप ऊपर उनके नाम पर दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते और उनपर बनी नेटफ्लिक्स की सीरीज Bob Lazar: Area 51 & Flying Saucers भी देख सकते हैं।

अमेरिका के Matty Roberts ने 27 जून, 2019 में फेसबुक पर एक इवेंट चलाया था जिसका नाम "Storm Area 51, They Can't Stop All of Us" था। इस इवेंट में प्लान किया गया था कि सभी लोग एक साथ मिलकर 20 सितम्बर, 2019 में एरिया 51 पर छापा मारेंगे, इस इवेंट में 2 लाख से अधिक लोगों ने रुचि भी दिखाई थी लेकिन Matty Roberts ने बाद में कहा था कि यह सब सिर्फ एक मजाक था। और इवेंट वाले दिन सिर्फ 150 के करीब लोग ही मौके पर पहुंचे थे जिन्हें वहाँ के अधिकारियों ने वापिस भेज दिया था।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo Credit - Wikimedia/X51

The Smallpox Vault

Variola virus जिसकी वजह से Smallpox बनता है और यह 1960 में फैली थी और इसकी वजह से दुनिया भर मे लाखों लोगों की मौत हुई थी, पर 1980 में इसकी दवाई निकाल ली गयी और यह पूरी तरह से खत्म खत्म हो गयी। पर असल मे यह धरती से पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है क्योंकि अमेरिका और रूस के लैब में लाइव Variola virus पाया गया जिन्हें कोल्ड स्टोर में जमा कर रखा गया है। यह बात दुनिया के सामने आने के बाद इसका बहुत विरोध भी हुआ क्योंकि कभी अगर किसी हादसे के कारण यह वायरस लैब से निकल गया तो लाखों लोगों की फिरसे जान ले लेगा लेकिन अमेरिका और रूस का कहना है कि उन्होंने यह वायरस इसीलिए रखा है ताकि भविष्य में ऐसा वायरस फिरसे आ जाये तो उसकी दवाई आसानी से तैयार की जा सके और इसे अच्छी तरह से सुरक्षित रखा गया है। ईन देशों के इस Virus को संभालने का कारण कुछ भी हो पर हम दुआ करते है कि यह वायरस हमेशा लैब में ही रहे हो कभी बाहर ना आये।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है


Mysterious Room of Taj Mahal, India

दुनिया के 7 अजूबों में से एक और भारत की सबसे बड़ी शान ताजमहल अपने अंदर बहुत से रहस्यों को लिये बैठा है जिनमें से एक रहस्य है ताजमहल के नीचे का कमरा। यह कमरा मुगलों के समय से बंद है और इसे ईंटो से चुनवा कर बंद कर दिया गया है। इसके पीछे भी बहुत सी कहानियां है जैसे कि कुछ लोगों का मानना है कि शाहजहां की सबसे मनपंसद पत्नी मुमताज जब 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान मर गई थी तो उनका कब्र ताजमहल के नीचे ही दफना दिया गया था और उसके बाद उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। और कुछ लोगों का मानना है कि ताजमहल असल मे मुस्लिमो का नहीं बल्कि हिंदुओं का मंदिर था और इसके नीचे भगवान शिवजी का मंदिर मौजूद है। जबकि कुछ मानते है इसके नीचे खजाना है, लेकिन ये सभी सिर्फ अनुमान ही है असल मे किसी को नहीं पता कि ताजमहल के नीचे ऐसा क्या था कि इसे हमेशा के लिए बंद करना पड़ा।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikipedia/Imahesh3847


Read Also - दुनिया के कुछ अजीबोगरीब तो कुछ हंसा देने वाले कानून | Interesting and Funny Laws around the World


Beneath the Mausoleum of the First Qin Emperor

चीन में 1974 में पांच भाइयो ने खुदाई के दौरान एक ऐसी खोज की जिसे इतिहास का सबसे बड़ा खोज माना जाता है। इस खोज में Qin के पहले सम्राट Qin Shi Huang की भूमिगत समाधि मिली और इसकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ़ 7000 सैनिकों व घोड़ों की मूर्तियां फैली हुई थी। यह इतने विशालकाय भूमि में फैले थे कि एक हिस्से को खोदने में ही सालों लग गए। 

पूरी दुनिया को भले ही इतिहास की सबसे बड़ी खोज मिल गयी थी लेकिन इसे खोजने वाले पांचों भाइयो के साथ रहस्मयी घटनाएं होने लगी। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गयी और वे सभी बहुत गरीब हो गए। उन्हें रहस्यमयी बीमारियां हो गयी जिसके इलाज के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। इन सब से तंग आकर एक भाई ने फांसी लगा ली और कुछ समय बाद बाकी के भाइयों की भी मौत हो गयी। उन पांचों भाइयों के साथ हुए इन सब के पीछे की वजह कब्र के शापित होने को बताया गया। 

Qin Shi Huang की कब्र को अभी भी खोदा नहीं गया है जिसके पीछे बहुत से कारण है जैसे कि, इस कब्र के आसपास की मूर्तियां इतनी ज्यादा है कि इन्हें हटाने में ही बहुत साल लग जाएंगे, और पुरातत्व विभाग का मानना है इस कब्र में जहरीली मरकरी लगी है और इस कब्र को इस तरीके से बंद किया गया है जिसे आधुनिक तकनीकों द्वारा खोल पाना असम्भव है। पर इस कब्र को ना खोलने का सबसे बड़ा कारण इसके शापित होने की कहानियां भी है जिसपर सरकार भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है
Photo credit - Wikimedia/BrokenSphere


Padmanabhaswamy Temple, India

पद्मनाभस्वामी मंदिर भगवान विष्णु जी का मंदिर है जो कि केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। यह मंदिर 16वीं शताब्दी में त्रावणकोर के शाही परिवार ने बनाया था। इस मन्दिर की खास बात इसके 6 गुप्त दरवाजे है जो कि कई दशकों से बंद पड़े थे। पर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पाँच दरवाजों को खोल लिया गया जिनमें से 2 लाख करोड़ रुपये की सम्पति मिली थी जिनमे सोने और कीमती गहने शामिल थे। लेकिन वे सब छठे दरवाजे को खोलने में कामयाब नहीं हो पाए क्योंकि इस दरवाजे में बाकी दरवाजों की तरह कोई ताला नहीं था पर सामने 2 बड़े कोबरा साँपो की आकृति बनी हुई है। इस दरवाजे के पीछे का राज अभी भी रहस्य बना हुआ है। इसे Bhartakkon Kallara (तहखाना B) नाम दिया गया है। यह तहखाना बहुत ही पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि इसे खोलने के लिए खास तरह के मंत्र की आवश्यकता होती है, और जो भी इसे जबर्दस्ती खोलने की कोशिश करेगा वो शाप के कारण मर जायेगा। और कुछ लोगों का मानना है कि इस दरवाजे के पीछे पानी के लहरों की आवाज़ आती है और कहते है अगर ये दरवाजा खोल दिया तो बाढ़ जैसी बड़ी आपदा आ सकती है और कुछ कहते है कि इसमें ऐसे ऐसे ख़ज़ाने हो सकते हैं जो इंसानो ने देखे भी ना हो। हालांकि इस दरवाजे के साथ ऐसे बहुत से अलग अलग तथ्य जुड़े हैं पर असल मे इसके पीछे क्या है किसी को भी नहीं पता है और सच तो यह है कि इसके पवित्र होने कारण सरकार भी इस दरवाजे को खोलने से डरती है।

Most Secret Places in the World | दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह जहाँ आम लोगों का जाना मना है

Read also - Read Also - दुनिया के 20 मजेदार और अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्डस | 20 Most Weird and Amazing World Records Ever




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search This Site