दुनिया के 20 मजेदार और अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्डस | 20 Most Weird and Amazing World Records Ever

20 Most Weird and Amazing World Records Ever in Hindi

दुनिया के 20 मजेदार और अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्डस | 20 Most Weird and Amazing World Records Ever


1.  दुनिया मे सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड Ashrita Furman के नाम है। इनके नाम 2017 में 600 से भी अधिक गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

2. भारत की Nilanshi Patel के नाम टीन एज कैटेगरी में सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड है। इनके बाल 110 सेमी. लम्बे हैं। इसी वजह से इन्हें  भारत की Rapunzel भी कहा जाता है।

3. इस्तानबुल के Antanas Kontrimas के नाम अपनी दाढ़ी से सबसे ज्यादा भार उठाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन्होंने अपनी दाढ़ी से 63.80 किलो का भार उठाया है।

4. Yo Yo के साथ बचपन में तो बहुत से लोगों ने खेला होगा जो छोटे से होते हैं, लेकिन Beth Johnson नाम के व्यक्ति ने 3.65 मीटर बड़ा Yo Yo जो कि 2095.6 किलो भारी था, बना कर वर्ल्ड स्थापित कर दिया। उन्हें ये बनाने में 1 साल से भी ज्यादा का समय लगा।

5. ईरान के  Amou Haji को दुनिया का सबसे गन्दा आदमी माना जाता है जो कि पिछले 60 सालों से नही नहाया है, इनका कहना है कि साफ सफाई रहने से इनको बीमारी होने लगती है इसीलिए ये अपने शरीर को साफ नहीं रखते।

6. Jack Tsonis और Lindsay Morrison के नाम सबसे लंबे समय तक हाथ मिलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ऐसा उन्होंने एक चैरिटी के लिए पैसा उठाने के लिए किया था।

7. 9 जून 2018 को आयरलैंड के Magheramore बीच पर 2500 से ज्यादा महिलाओं ने नग्न तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा इन्होंने 'Aoibheann's Pink Tie' नाम की बच्चों की कैंसर चैरिटी के लिए फण्ड एकत्रित करने के लिए किया था।

Read Also - 50 Amazing Facts in Hindi | 50 मज़ेदार व रोचक तथ्य

8. 23 अक्टूबर 2019 में मार्शल आर्टिस्ट Vispy Kharadi और इनके टीम के सदस्यों ने 1 इंच की लंबी कीलों से 9 परत वाला बिस्तर बनाया उसमें लेट कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

9. एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी व्यक्ति तोड़ना नहीं चाहेगा, 2001 में 'Matt MacKnight' को एक कार ने इतनी जोर की टक्कर मारी की वह 118 फुट दूर जा गिरा जो कि एक रिकॉर्ड है, हालांकि खुशकिस्मती से उसकी जान बचगयी  थी।

10. Robert Marchand  ने 100 साल की उम्र वाली केटेगरी में 1 घण्टे तक बिना रुके साईकल चला कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के दौरान उन्होंने एक घण्टे में 24.2 किलोमीटर के करीब साईकल चलाई।

11. Thaneshwar Guragai नाम के व्यक्ति ने अपने पर टूथब्रश मे 22.4 सेकण्ड्स तक बास्केटबॉल को घूमा कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।


Read Also - दुनिया के कुछ डरावनी व रहस्यमयी जगह जहाँ से लौट आना है मुश्किल।

12. जर्मनी के Rolf Buchholz के नाम शरीर के सबसे ज्यादा हिस्से में बींधने (Piercing) का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन्होंने आने शरीर के अलग अलग हिस्सों में 450 से अधिक हिस्सों ने पियरसिंग कराया हुआ है जिनमे में 278 तो इन्होंने अपने गुप्तांग में ही कराया हुआ है। इतना ही नहीं इन्होंने अपने माथे पर 2 छोटे छोटे सींग भी लगाए हुए है।

13. मधुमखियों को पालने वाले चीन के 32 वर्षीय She Ping ने 33.1 किलोग्राम यानी कि लगभग 331,000 मधुमखियों से अपने शरीर को पूरा ढक कर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

14. फ्लोरिडा की Charlotte Guttenberg को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार The Most Senior Tattooed Woman का खिताब दिया गया है। इनका शरीर 91.5 प्रतिशत टैटूज से भरा हुआ है।

15. स्विट्जरलैंड के Freddy Nock नाम के व्यक्ति ने फ्रांस के सबसे ऊंचे पर्वत Zugspitze जो कि 9,718 फुट ऊँचा है, इस पर बने केबल तार के ऊपर शरीर को संतुलित करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

16. लास वेगस की Christine Walton के नाम सबसे लंबे हाथ के नाखूनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है इनके दांये हाथ के नाखूनों की लम्बाई 9 फुट 7 इंच है जबकि बायें हाथ के नाखूनों की लंबाई 10 फुट 2 इंच है।

17. हवाना में विश्व का सबसे लंबा सिगार बनाया गया जो कि 268 फुट 4 इंच लम्बा था जो कि लगभग एक फुटबॉल मैदान के बराबर बड़ा है।

18. कैलिफोर्निया के Nick Stoeberl के नाम सबसे लंबी जीभ का विश्व रिकॉर्ड है, इनके जीभ की लंबाई 10.10 सेंटीमीटर है।

19.पटियाला के रहने वाले Avtar Singh Mauni दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी पहनते हैं, इनकी पगड़ी का वजन 100 पाउंड है और इसे खोलने पर इसकी लम्बाई 645 मीटर है जो की ओलिम्पिक के 13 स्विमिंग पूल के बराबर है।

20. बिल्ली के पंजो पर सबसे ज्यादा 10 पासे (Dice) के ढेर खड़े करने का रिकॉर्ड मलेशिया के Siew Lianchui की बिल्ली Bibi के नाम है।

Read Also - Schlitzie (The Pinhead) श्लितजी की दुखभरी जिंदगी की कहानी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search This Site