Most Weird and Unusual Deaths Ever in Hindi | दुनिया मे हुई अब तक कि सबसे अजीबोगरीब मौतें

 Most Weird Deaths in Hindi

मरना मनुष्य के जीवन का ऐसा सच है जिससे कोई भी चाह कर भी नहीं बच सकता। पूरी दुनिया में हर सेकंड 1.8 लोगों की मौत होती है जबकि 1 मिनट में 110 के करीब लोग मरते हैं, इनमें से ज्यादातर मौत उम्र, बीमारी, आत्महत्या या दुर्घटनाओं के कारण होती है और ये सभी मौत के सामान्य कारण बन चुके हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी मौतें भी होती है जो असमान्य, अजीबोगरीब और मजाकिया तक भी होते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसे ही 10 मौतों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।

1. Died from Laughing

24 मार्च, 1975 में King's Lynn, England के Alex Mitchell नाम के व्यक्ति की हंसते हंसते ही मौत हो जाती है। दरअसल वे The Goodies का Kung Fu Kapers नाम का एक एपिसोड देख रहे थे जो कि एक हास्य कार्यक्रम था। इस एपिसोड को देखने के बाद Alex Mitchell लगातार 25 मिनट तक हंसते हैं और अपने सोफ़ा से गिर जाते हैं इसके बाद हार्ट-अटैक के कारण उनकी मौत हो जाती है। Alex Mitchell की मौत के बाद उनकी विधवा पत्नी The Goodies कार्यक्रम को उनके पति के जिंदगी के आखिरी लम्हों को खुशनुमा बनाने के लिए शुक्रिया खत लिखती है।
Photo credit - Rod Waddington/Wikimedia Commons

2. Sky Diving

2 अप्रैल, 1988 में Ivan Lester McGuire नाम का स्काईडाइवर उस दिन स्काईडाइविंग करते समय सबकी वीडियो बनाने की सोचते है, लेकिन इस उत्साह में वे अपने साथ पैराशूट ले जाना भूल जाते है। स्काई डाइविंग के समय वे सबकी वीडियो बना रहे होते हैं लेकिन खुद के पास पैराशूट ना होने के कारण दुर्भाग्य से वे खुद की ही  मौत का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। उनकी मौत के बाद यह टेप रिकॉर्डिंग बरामद की जाती है और यह वीडियो आपको यूट्यूब पर भी मिल जाएगी।
                     His Last Recorded Video

3. Starved to Death

जर्मनी के Kurt Friedrich Gödel जिनका जन्म  28 अप्रैल 1906 में हुआ था वे अपने समय के प्रसिद्ध तार्किक (Logician), दार्शनिक (Philospher) और गणितज्ञ (Mathematician) थे। Godel उस समय के बहुत ही होनहार वेशेषज्ञ और गणितज्ञ थे। उन्होंने दुनिया को 2 Incompleteness Theorems दिये और इसे साबित करने के लिए तरीका भी दिया जिसे आज Godel numbering के नाम से जाना जाता है। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ साथ वे मानसिक बीमारी से ग्रसित रहने लगे और उन्हें जहर से डर लगने लगा। उनके इसी डर के कारण वे पत्नी के हाथों के सिवा किसी के हाथ का बना खाना नहीं खाते थे। लेकिन 1977 में जब उनकी पत्नी बीमार हो गई और 6 महीनों के लिए हॉस्पिटल में दाखिल हो गई। उनकी पत्नी के बिना उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया और 14 जनवरी 1978 में उनकी मौत हो गयी। मरते समय Kurt Godel का वजन सिर्फ 29 किलो रह गया था, उनके डैथ सर्टिफिकेट में उनकी मौत का कारण भुखमरी को बताया गया।
Photo Credit - Wikipedia

Read Also - Mysteries That Even Science Can Not Explain | ऐसी घटनाएं जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है

4. Horse Riding

Frank Hayes जो कि एक घुड़सवार (Jockey) थे और उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी घुड़दौड़ नहीं जीती थी। 22 साल के Frank जब 1923 में Sweet Kiss नाम के घोड़े के ऊपर घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे तो हार्ट अटैक के कारण दौड़ के बीच में ही उनकी मौत हो जाती है पर उनका घोड़ा दौड़ खत्म करता है औऱ प्रथम स्थान पर आता है, और Frank इस समय भी घोड़े के ऊपर ही होता है। बाकी के लोग जब Frank को जीत बधाई देने आते हैं तब इन्हें पता चलता है कि Frank Hayes की मौत हो गयी है।
Photo Credit - Wikipedia

5. Deodorant

1998 में Jonathan Capewell नाम के 16 साल के लड़के की बहुत अधिक डियोड्रेंट लगाने की वजह से मौत हो जाती है। उसके घर वालों का कहना था कि Jonathan अपनी स्वच्छता का बहुत ध्यान रखता था और और पूरे कमरे में भी डियोड्रेंट का इस्तेमाल करता था। डियोड्रेंट के गैस के कारण उसके शरीर मे Butane और Propane की मात्रा 10 गुना तक बढ़ गयी जिसके कारण उसकी मौत गयी थी।

6. African Rock Python attack

5 अगस्त, 2013 में  कनाडा के Campbellton, New Brunswick में 4 और 6 साल के दो बच्चे अपने अपार्टमेंट में सो रहे थे और उनके अपार्टमेंट के नीचे एक जानवरों का स्टोर था। उस दिन दुर्भाग्य से एक African Rock Python जो कि सबसे बड़े साँपो की प्रजाति में से एक है, उस स्टोर से भाग जाता है और हवा के लिए बनाई गई नाली से होकर ऊपर की तरफ रेंगता हुआ पहुंच जाता है। इसके बाद वह साँप के भार के कारण टाइल की सीलिंग टूट जाती है और वह सो रहे उन दोनों बच्चों के ऊपर गिर जाता है जिससे दोनों बच्चों की वहीं पर मौत हो जाती है। इस घटना ल बाद उस सांप को मार (euthanized) दिया जाता है और सांप के मालिक पर बच्चों की मौत का मुकदमा दर्ज किया जाता है लेकिन नवंबर, 2016 में वह निर्दोष साबित होता है।
Photos credit - Wikimedia

7. UFO

7 जनवरी, 1948 में Kentucky Air National Guard के 25 वर्षीय पायलट और कैप्टन Thomas F. Mantell को रिपोर्ट मिलती है कि आसमान में कुछ अजीब सफेद चीज उड़ रही है जिसका व्यास 250-300 फ़ीट है और उस समय Mantell समेत 3 और पायलट आसमान में ही होते है और चारों को उस अजीब चीज का पीछा करने का ऑर्डर मिलता है। लेकिन एक पायलट के Mustang में ईंधन कम होने की वजह से वह जमीन पर वापिस आ जाता है, लेकिन बाकी तीनों उस चीज का पीछा करके हैं लेकिन 22,500 फ़ीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पायलट्स को कम ऑक्सिजन के कारण वापिस बुलाया जाता है और 2 पायलट्स वापिस आ जाते हैं लेकिन Mantell उस चीज का पीछा करते रहते हैं। एयर फोर्स के अनुसार 25,000 फ़ीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कम ऑक्सिजन होने कारण Mantell बेहोश हो जाते हैं और उनका P-51 Mustang वापिस धरती की तरफ गिरने लगता है और Franklin, Kentucky के एक फार्म में क्रैश हो जाता है और Thomas F. Mantell की मौत हो जाती है। ये UFO से सम्बंधित पहली मौत की घटना थी और उस समय मे इस घटना ने काफी सुर्खियां भी बटोरी। घटना के बाद लोगों का कहना था कि आसमान में उड़ती हुई चीज जिसका पीछा करते हुए Mantell की मौत हुई वो अमेरिकी एयर फोर्स का टॉप सीक्रेट प्रोजेक्ट Skyhook Balloon होगा। लेकिन असल में वह कोई सीक्रेट प्रोजेक्ट था या UFO था इसका आजतक पता नहीं चल पाया।
Photo Credit - Mark S. Hilton/Wikimedia Commons

8. Drinking Water

12 जनवरी 2007 में Sacramento के रेडियो स्टेशन KDND ने एक प्रतियोगिता रखी थी जिसमें भाग पीने वालों को बिना पेशाब किये जितना सके पानी पीना था और सबसे ज्यादा पानी पीने वाले को Nintendo Wii का गेमिंग कंसोल दिया जाना था। और इस प्रतियोगिता का नाम "Hold Your Wee for a Wii" रखा गया था। इस प्रतियोगिता में 29 वर्षीय Jennifer Strange ने भी भाग लिया था जो कि 3 बच्चों की माँ भी थी। प्रतियोगिता में वह 3 घण्टों तक पानी पीती रही और उसका पेट किसी गर्भवती महिला की तरह फूल गया था और उसने स्टूडियो में सिर दर्द की शिकायत भी की थी। प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान में आई उसे Justin Timberlake के कॉन्सर्ट के 2 टिकट मिले। लेकिन इस प्रतियोगिता में 1.5 गैलन पानी पीने के बाद जब वह घर गयी तो Water Intoxication के कारण वह बेहोश हो गयी 6 घण्टे बाद उनकी मौत हो गई।
इसके बाद Jennifer Strange के पति ने KDND के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद रेडियो स्टेशन को $16.5 मिलियन चुकाना पड़ा।


9. Glass Breaking

Garry Hoy जो कि टोरंटो के Holden Day Wilson के एक फर्म के वकील थे। 9 जुलाई 1993 में वह टोरंटो में अपने ऑफिस के 24वें मंजिल में Articling के विद्यार्थियों को अपने कंपनी के शीशे के बारे में बता रहे और उनका शीशा कभी नहीं टूटता और यह काम पहले भी कई बार कर चुके थे। लेकिन उस दिन जैसे ही वह खिड़की म शीशे में कूदते है तो 24वें मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो जाती है। दरअसल Garry शीशा टूटने की वजह से नहीं बल्कि दुर्भाग्य से उनके खिड़की का शीशा फ्रेम के साथ ही निकल जाने के कारण नीचे गिरते है।
Photo credit - Historycollection

10. Own Beard

Hans Steininger जो कि 1567 में Braunau, ऑस्ट्रेलिया के मेयर (Mayor) थे और अपनी जनता द्वारा बहुत पसंद किए जाते थे। लेकिन वह अपने 4 फुट लम्बी दाढ़ी के लिए जाने जाते थे जिसे उन्होंने बड़ी मुश्किल से इतना लंबा किया था और उसे घुमा कर अपने जेब मे डालकर रखते थे। लेकिन 28 सितंबर, 1567 में Braunau शहर में आग लग जाती है और लोग डर के मारे इधर उधर भाग रहे होते है Hans Steininger भी जब भागते हैं तो उनकी दाड़ी जेब से निकल जाती है और उनके पास समय नहीं होता कि वो दाढ़ी को वापिस बांध सके इसलिए वे खुली दाढ़ी के साथ ही भागते है। पर एक ऊंची सीढ़ी के पास उनका पैर खुद की ही दाढ़ी पर चला जाता है एयर वह सीढ़ियों से गिर जाते है जिससे उनकी गर्दन टूट जाती है और उनकी मौके पर ही मौत होती है।
Hans Steininger की मौत के बाद शहर के लोग उनके सम्मान में St. Stephen’s Church के पास उनकी एक पत्थर की प्रतिमा बनाते हैं। इतना ही नहीं लोग शहर के लोग उनको दफनाने से पहले उनकी दाढ़ी को एक बड़े शीशे में रासायनिक तरीकों से संभाल कर एक म्यूजियम में रखते हैं ताकि उनके इतनी मेहनत से बड़ी की गयी दाढ़ी कभी खराब न हो।
Photo credit - Wikipedia

Read Also - 2020 में मनाली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें | Best and Beautiful Places to Visit in Manali in 2020

11. Chopped Head of Snake

2013 में Foshan, Guangdong, चीन के बावर्ची (Chef) Peng Fan रेस्टोरेंट में कोबरा साँप का कुछ खास डिश बना रहे थे। इसके लिए 20 मिनट पहले ही सांप को मार कर टुकड़े टुकड़े किये गए थे लेकिन जैसे कि पकाने के लिए उन्होंने साँप के कटे हुए सिर को उठाया तो कटे हुए सिर ने Peng को काट लिया। उनके चीखने की आवाज रेस्टॉरेंट में खाना खा रहे लोगों को भी आई। लेकिन इससे पहले की Peng को दवाई दी जाती और उनका इलाज हो पाता उससे पहले ही उनकी Cobra के जहर के कारण मौत हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना था कि सांप का कटा हुआ सिर एक घण्टे तक क्रिया में होता है और हमला कर सकता है। 
Photo credit - Pixabay

12. Doctor's Mistake

2011 में Kazan, Russia की 49 वर्ष की महिला Fagilyu Mukhametzyanov को डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन महिला के अंतिम संस्कार के दौरान महिला अपने कब्र से उठ जाती है औऱ चारों तरफ लोगों को रोते हुए देखती है और जोर से चिल्लाती है। इसके बाद महिला को फिर से जल्दी जल्दी हॉस्पिटल ले जाया जाता है लेकिन इस बार भी उसे मृत घोषित कर दिया जाता है औऱ इस बार उसकी हार्ट अटैक के कारण सच में मौत हो गयी होती है।

13. Puffer Fish (Fugu)

Bandō Mitsugorō VIII 19वीं सदी के जापान के बहुत ही प्रसिद्ध Kabuki अभिनेता थे। 1973 में जापान की सरकार द्वारा उन्हें Living National Treasure से भी सम्मानित किया गया था। लेकिन जनवरी 1975 की एक रात Bando अपने कुछ दोस्तो के साथ Kyoto रेस्टोरेंट में जाते हैं और अपने दोस्तों से शर्त लगाते हैं कि उनके शरीर पर मछली के जहर का कुछ असर नहीं होता। इसीलिए वे रेस्टोरेंट में Fugu (Puffer Fish) मछली का जिगर खाने के लिए ऑर्डर करते हैं (Fugu) एक जहरीली मछली होती है और इसका सबसे ज्यादा जहर इसके लिवर में ही होता है और उस समय मे जापान के बहुत से हिस्सों में प्रतिबंध भी कर दी गई थी) Fugu मछली का जिगर खाने के कुछ घण्टों बाद Bando के हाथ पैर लकवा (Paralysed) मार लेते है और 8 घण्टों बाद उनकी मौत हो जाती है।
Photo credit - Chiswick Chap/Wikimedia Commons

14. Shooting in Shooting

Brandon Lee जो कि एक अमेरिकी अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट थे लेकिन उन्हें ज्यादा उनकी मौत और उनके पिता Bruce Lee की वजह से पहचाना जाता है। 31 मार्च, 1993 में Brandon Lee उनकी आने वाली फिल्म The Crow की शूटिंग कर रहे थे जिसके एक सीन में उन्हें अपनी मंगेतर को गुंडों से बचाना था, और जब वह उसे बचाने आएंगे तो विलन का किरदार निभा रहे
Michael Massee को खाली बंदूक मारनी थी। इसके बाद Smith & Wesson Model 629 बंदूक को अच्छे से साफ किया जाता है और उसकी गोलियां निकाल दी जाती है लेकिन दुर्भाग्य से एक गोली बंदूक के नाली में फंसी होती है। जब सीन की शूटिंग होती है तो Michael Massee 12-15 फ़ीट की दूरी से गोली चलाते है और Brandon Lee पीछे की तरफ गिरते हैं। लेकिन सीन में आगे की तरफ गिरना होता है तो डायरेक्टर के कट कहने पर भी Lee नहीं उठते। इसके बाद भी वहाँ लोगों को लगता है कि Lee पीछे की तरफ गिरने के कारण सिर मे चोट लगने से बेहोश हो गए हैं। इसके बाद उन्हें Wilmington, North Carolina के एक हॉस्पिटल में ले जाया जाता है जहाँ  31 मार्च, 1993 में 1:03 मिनट में उनकी मौत हो जाती है, और Lee सिर्फ 28 साल के थे।इसके बाद Brandon Lee को उनके पिता Bruce Lee के कब्र के साथ मे ही दफना दिया जाता है।
Photo Credit - Melancholyblues/Wikipedia

15. Lighting or Witchcraft

26 अक्टूबर, 1998 में Kasai में Bena Tshadi औऱ Basanga के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था लेकिन जब दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था तभी मैदान में बिजली गिरती है जिससे 11 लोगों की मौत हो जाती है और ये सभी Bena Tshadi टीम के खिलाड़ी होते हैं जिनकी उम्र 20-35 साल के बीच थी। इस हादसे में 30 और लोग जख्मी होते हैं लेकिन ये जख्म ज्यादा गम्भीर नहीं होते। इस हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि मौत होने वाले सभी खिलाड़ी एक ही टीम के थे जबकि दूसरी टीम के खिलाडियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता। बहुत से लोगों का मानना था कि यह जादू टोने के कारण हुआ था लेकिन यह प्राकृतिक आपदा थी जादू टोना इसका पता लगा पाना मुश्किल है।

Photo credit - Pixaway

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site