Weird Festivals Around the World in Hindi
Hair Freezing Contest, Canada
सर्दियों में तो सबको पता ही होगा कि बाहर कितनी ठंड होती है और घर से बाहर कदम रखने का मन भी नहीं करता और अगर मोटे मोटे कपड़े लगा कर बैठते है। लेकिन कनाडा में फरवरी के महीने में हर साल ऐसा त्योहार मनाया जाता है जिसमे भाग लेने वालों को अपने बालों को ठंड से जमा कर आकार देना होता है। यह त्योहार Whitehorse शहर में मनाया जाता है जहाँ लोग -20° के तापमान में Takhini Hot Pool में डुबकी लगाते है हालांकि इस पूल का पानी गर्म होता है पर जब लोग इसमें डुबकी लगा कर सिर बाहर निकालते हैं तो बाहर के ठंडे तापमान की वजह से उनके बाल जम जाते है और बर्फ से अलग अलग आकृति बन जाती है। इस त्योहार का विजेता मार्च महीने में घोषित किया जाता है।![]() |
Pc - Shutterstock |
Worm Charming Festival, England
इंग्लैंड के Blackawton मे हर साल मई के महीने में एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में 3-3 लोगों की टीम एक मैदान में आती है औऱ 15 मिनट्स के अंदर जो भी टीम सबसे ज्यादा कीड़े पकड़ेंगे वह टीम विजेता घोषित कर दी जाती है। कीडों को लुभाने व जमीन से बाहर निकलने के लिए वे बहुत से तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि चिड़िया की तरह जमीन पर मारना या उनके बिल मे पानी डाल देना। यह एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार है और हर साल बहुत से लोग इसमें भाग लेने व इस त्योहार को देखने आते है। इस दिन पूरे दिन ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ ना कुछ किया जाता है।Water Gun Festival, South Korea
यह एक ऐसा त्योहार है जिसे की कोई भी व्यक्ति खेलना पसंद करेगा खासकर गर्मियों के मौसम में। यह त्योहार साउथ कोरिया की राजधानी सीओल के Sinchon जिले में हर साल गर्मियों में मनाया जाता है। इसमें सभी लोग अलग अलग प्रकार की वाटर गन से एक दूसरे पर पानी फेंकते है जिससे कि गर्मी से भी छुटकारा मिल जाता है और मनोरंजन भी हो जाता है। यह सीओल का एक बहुत ही प्रसिद्ध त्योहार है जिसमें बहुत से लोग भाग लेते है और सारी दुकाने वाटर गन से सजी हुई होती है। और अगर आप भी यही से जा रहे हो तो सामने किसी भी दुकान से वाटर गन खरीद कर इस त्योहार का मजा उठा सकते हो।Read Also - आम जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली 20 ऐसी चीज़ें जिनके सीक्रेट्स आप नहीं जानते होंगें | 20 Things with Hidden Purposes
Mud Festival, South Korea
साउथ कोरिया में एक और अनोखा और मजेदार त्योहार मनाया जाता है जिसमें की लोग कीचड़ में नहाते हैं और खेलते हैं। यह त्योहार Boreyong शहर मे हर साल जुलाई के महीने में मनाया जाता है जो कि 2 हफ़्तों तक चलता है। इसमें भाग लेने देश विदेश से लोग आते है क्योंकि सभी कीचड़ में मौजूद प्राकृतिक गुणों का फायदा उठाना चाहते है। इस त्योहार से कुछ दिन पहले ट्रक भर कर कीचड़ को Daecheon Beach पर भर दिया जाता है और त्योहत वाले दिन सभी लोग इसमें खेलते है स्की करते है कुश्ती करते हैं। असल मे यह 1990 में प्रदेश में कीचड़ से बने पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था पर लोगों को इसमें मजा आने लगा तो लोग अभी तक इसे मना रहे हैं।Monkey Buffet Festival,Thailand
यह त्योहार हर साल नवंबर महीने के अंतिम रविवार को थाईलैंड के सबसे पुराने गाँव में से एक Lopburi में मनाया जाता है। इस त्योहार में स्थानीय लोग शहर के बंदरो के लिए दावत का इंतजाम करते है तथा बंदरों के लिए केक, फल, सब्जी व अन्य खाने की चीज़ों को सड़कों पर रख देते है। साथ ही अपने घरों को फलों की मूर्तियों से सजाते है। यह त्योहार जानवरों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है साथ ही स्थानीय लोगों का मानना है कि बंदरों को भोजन कराने से घर मे सुख समृद्धि आती है।यह त्योहार Lopburi गांव के पुराने खण्डरों में मनाया जाता है क्योंकि शहर के सभी बंदर यहीं रहते हैं।
Haro Wine Festival, Spain
यह त्योहार जिसे की 'वाइन फाइट' भी कहा जाता है, हर साल 28 से 30 जून तक स्पेन के हारो शहर में मनाया जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इस त्योहार में सभी लोग एक दूसरे पर वाइन (शराब) फेंकते है। इसमे भाग लेने के लिए देश विदेश से लोग आते है और अपने साथ जग, गिलास, बोत्तल या बाल्टी जैसे बर्तन रखते है जिसमें शराब भर कर दूसरों पर फेंकते है। यह सुबह 7 बजे से ही शुरू हो जाता है और इसमें भाग लेने वाले ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहन कर आते है और दिन तक उस कपड़े का रंग गुलाबी हो जाता है। दिन तक वाइन फाइट तो खत्म हो जाती है लेकिन उसके बाद भी लोगों के मनोरंजन के लिए बहुत से कार्यक्रम रखे जाते हैं।Wife Carrying Championships, Finland
फ़िनलैंड में मनाया जाने वाला 'वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप' बहुत ही मजेदार त्योहार व खेल है जो हर साल जुलाई के महीने में मनाया जाता है। इस खेल को खेलने का तरीका यह है कि आपको अपनी बीवी पीठ पर उठानी है और दौड़ लगानी है, लेकिन यह दौड़ इतनी आसान नहीं होती रास्ते पर कुछ रुकावटे व पानी को भी पार करना होता है। इस खेल के नियम में यह जरूरी नहीं है कि बीवी आपकी अपनी ही होनी चाहिए, व कोई भी हो सकती है जैसे आपकी पड़ोसी, या मैदान पर मिली कोई लड़की लेकिन खेल का नियम है कि मज़ा सभी भाग लेने वाले को आना चाहिए। इस खेल की सबसे खास बात है इस खेल में जितने पर दिया जाने वाला पुरस्कार, इस खेल के विजेता को अपनी बीवी के भार जितना बियर इनाम दिया जाता है। मतलब आपकी बीवी जितनी मोटी होगी उतनी ज्यादा बियर आपको मिलेगी।The Twins Day Festival, Twinsburg, Ohio
यह त्योहार हर साल अगस्त महीने के पहले हफ्ते में ट्विंसबर्ग, ऑहियो में मनाया जाता है और यह 1976 से मनाया जा रहा है। इस त्योहार में भाग लेने के लिए यह जरूरी है कि आप का कोई जुड़वा भाई या बहन हो। इसमें भाग लेने के लिए देश दुनिया के जुड़वा भी बहन पहुँचते है। इस त्योहार में सालाना सबसे ज्यादा जुड़वे लोग इकठ्ठा होते है। त्योहार के दौरान जुड़वों के बहुत से खेल कराए जाते है, जिसमें दौड़, गोल्फ़, टैलेंट शो इत्यादि शामिल है। इस त्योहार को देखने बहुत से लोग आते है। एक बार तो इस त्योहार के दौरान जुड़वा भाइयों को जुड़वा बहनों से प्यार हो गया फिर उनकी शादी हो गई और उनके बच्चे भी जुड़वे हुए। तो इस तरह से इस त्योहार मे बहुत बार लोगों की हैप्पी एंडिंग भी हुई है।Read Also - दुनिया के 7 सबसे खतरनाक रेप्टाइल्स | 7 Most Dangerous Reptiles in World
Yanshui Beehive Fireworks, Taiwan
यह त्योहार लूनर (Lunar) साल शुरू होने के 15 दिन बाद ताइवान के यन्शुई शहर में मनाया जाता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक त्योहारों में से एक भी कहा जा सकता है। इस त्योहार का इतिहास यह माना जाता है कि जब 1875 में इस शहर में कॉलरा (Cholera) महामारी फैली थी तो लोगों ने इस से छुटकारा पाने के लिये Guan Yu जिसे युद्ध के देवता भी कहा जाता है उनकी पूजा की और उनकी मूर्ति को पालकी में बिठा कर पूरे शहर में घुमाया और शहर में खूब पटाखे भी जलाये और इससे सच मे महामारी भी खत्म हो गयी तभी से उसे त्योहार के रूप में हर साल मनाया जाने लगा और अभी तक मनाया जाता है।इस त्योहार में हजारों लोग शामिल होते हैं और पटाखे व रॉकेट जलाते है। इतना ही नहीं माना जाता है जितने रॉकेट आपके शरीर मे लगेंगे आपका नया साल उतना ही अच्छा जाएगा इसके लिए बोतल रॉकेट्स का सहारा लिया जाता है, और रॉकेट के सामने हजारों लोग खड़े हो जाते हैं। लेकिन इस त्योहार में भाग लेने के लिए जरूरी है कि फायरप्रूफ़ पेंट और हेलमेट जैसे सुरक्षित उपकरण पहन कर ही जाए।
Bed Race Carnival, Sitges, Spain
पिछला त्योहार भले ही खतरनाक हो लेकिन Sitges में मनाया जाने वाला त्योहार बहुत ही मजेदार है और हर कोई इसमें भाग लेना चाहेगा। यह त्योहार स्पेन के छोटे से शहर Sitges में हर साल फरबरी महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार में 5 लोगों की टीम होती है और सभी त्योहार वाले कपडे पहने हुए होते है, जिसमें से एक पहिये वाले बिस्तर पर बैठता है और बाकी के 4 लोग उसे खींचते है ओर जो भी टीम सबसे पहले रेस पूरा करती है वह जीत जाती है। यह त्योहार खेलने वालों के साथ साथ देखने वालों का भी पूरा मनोरंजन करती है।Holi Festival, India
जब बात त्योहारों की हो तो हमारा भारत इसमें पीछे कैसे रह सकता है। होली एक हिन्दू त्योहार है जो हर साल हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पूरे भारत में मनाया जाता है। पहले ये सिर्फ भारत और नेपाल में ही मनाया जाता था लेकिन अब बहुत से देशों में लोकप्रिय हो गया है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन लोगों का चेहरा, कपड़े और पूरा वातावरण रंगों से भर जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग लगाते है और पानी की पिचकारी व गुब्बारे एक दूसरे पर मारते है। यह त्योहार खास इसलिए भी है क्योंकि सभी लोग चाहे वह अमीर हो गरीब हो या बच्चे हो सभी एक साथ मिलजुल कर खेलते है और एक दूसरे को रँग लगाते है। बाजारों व गलियों में चलने वाले सभी लोगों को रंगों से रँग दिया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे खेल कर दिल खुश हो जाता है और इंसान अपनो तकलीफें भूल जाता है यही कारण है कि विदेशी लोग भी इसे खूब पसंद करते है और इसी कारण यह विदेशों में तक पहुंच गया है। और भारत मे सिर्फ होली ही नही बल्कि दीवाली, पतंगबाजी जैसे बहुत से त्योहार मनाये जाते है जो विदेशी लोगों को भी पसन्द आ रहे हैं।Battle of Oranges, Ivrea, Italy
यह त्योहार इटली के Ivrea शहर में हर साल फरबरी के महीने मे 3 दिनों तक मनाया जाता है। यह एक बहुत ही मजेदार त्योहार है, इसमें शहर के लोग अपने साथ बहुत सारे संतरे लेकर आते हैं और एक दूसरे पर मारते है। बाहर के लोगों व दर्शकों को लाल टोपी पहनना पड़ता है जिससे पता लगे कि व इस खेल का हिस्सा नहीं है और इन पर संतरे नहीं मारने है। लेकिन कुछ समय बाद बहुत से संतरे दर्शकों को भी लगने लगते है लेकिन दर्शक भी इसका भरपूर लुफ्त उठाते है।Naadam Festival, Mongolia
यह त्योहार 1921 में चीन से आजादी मिलने की खुशी के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल जुलाई के महीने में मंगोलिया की राजधानी Ulaanbaatar में मनाया जाता है। यह मंगोलिया का सबसे बड़ा त्योहार है और पूरे देश मे मनाया जाता है। इस त्योहार में मंगोलिया के 3 सबसे प्रमुख खेल घुड़सवारी, कुश्ती व तीरंदाजी को खेला जाता है। पर लड़कियां इन खेलों में भाग नही लेती। इन खेलों के अलावा भी बहुत सी प्रतियोगिताएं कराई जाती है जिसमे लड़कियां भी भाग लेती है। यह त्योहार बहुत हद तक मंगोलियन संस्कृति को भी दर्शाता है, इस त्योहार को देखने देश विदेश से लोग आते है। पूरे मंगोलिया के हर छोटे गांव में यह त्योहार मनाया जाता है।La Tomatina Festival, Spain
La Tomatina दुनिया के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है जो हर साल स्पेन के Bunol में Valencian नाम की एक जगह में अगस्त महीने के अंतिम वीरवार को मनाया जाता है। यह त्योहार 1945 से मनाया जा रहा है। यह त्योहार 1 घण्टे जितना चलता है जो सिर्फ मजे के लिए खेला जाता है और देश विदेशों से भी हजारों लोग इसमें भाग लेने आते हैं। इस खेल को खेलने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि टमाटर के अलावा और कुछ नही फेंक सकते, टमाटर को हमेशा थोड़ा दबा कर फेंके ताकि किसी को चोट ना पहुंचे और किए के कपड़े ना फाड़ें इत्यादि।Fasnacht Basel, Switzerland
यह त्योहार स्विटरलैंड का सबसे बड़ा त्योहार है और पूरे यूरोप में टॉप 50 त्योहारों में से एक है। यह हर साल फरबरी या मार्च के महीने में बासेल शहर में मनाया जाता है। यह त्योहार ऐश बुधवार के बाद सोमवार को सुबह 4 बजे शुरू होता है और पूरे 72 घण्टे तक चलता है यानी कि वीरवार की सुबह 4 बजे खत्म होता है। सोमवार की सुबह 4 बजे शहर के हजारों लोग रँग विरंगे पोषाक तथा चेहरे पर मास्क पहनते है जिसके उनकी पहचान गुप्त रहती है। किसी को भी एक दूसरे का चेहरा देखने की अनुमति नहीं होती फिर ये हजारों लोग शहर की गली गलियों में परेड करते है और पुराने समय से चले आ रहे त्योहार के गानों को जोर जोर से गाते है। रास्ते मे और भी मास्क लगाए हुए लोग जुड़ते जाते है और इस 72 घण्टों तक चलता रहता है।Read Also - दुनिया के कुछ डरावनी व रहस्यमयी जगह जहाँ से लौट आना है मुश्किल। Mysterious Places in World
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय जरूर दें❤️