50 Most Amazing Facts in Hindi | 50 सबसे मजेदार तथ्य हिंदी में

50 Most Amazing Facts in Hindi | 50 रोचक हिंदी तथ्य 

 1. अगस्त, 2020 में यूक्रेन की 51 वर्षीय महिला ने अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए 10 फुट गहरी और 35 फुट लंबी सुरंग बनाई थी, उसके बेटे को मौत के आरोप में उम्र कैद की सजा हुई थी। महिला 3 हफ़्तों तक रोज रात को सुरंग बनाती रही लेकिन जब जेल के पास पहुंचने वाली थी तो उसका पता चल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2. Jessica Cox जो कि एक बहुत ही दुर्लभ जन्म दोष के कारण बिना हाथों के पैदा हुई थी। लेकिन अपनी मेहनत और साहस के बाद वह ATA में पहली बिना हाथों वाली Blackbelt बनी और दुनिया की पहली बिना हाथों वाली लाइसेंस्ड पायलट भी है। 

Photo Credit - Jessia Cox

3. 2013 मे पेरू के एक व्यक्ति ने गूगल मैप का Street View टूल इस्तेमाल करते हुए अपनी पत्नी को उसे धोखा देते हुए देखा था जिसमें वह बेंच में किसी दुसरे मर्द के साथ बैठी थी। हालांकि महिला का चेहरा छुपाया गया था फिर भी पति ने कपड़ों से उसे पहचान लिया। इसके बाद महिला ने भी अपनी गलती कबूल ली औऱ दोनों का तलाक हो गया।

4. जापान को दुनिया का सबसे सुरक्षित रेलवे सिस्टम माना जाता है क्योंकि इसके 56 साल के इतिहास में ऐसी कोई ट्रैन दुर्घटना नहीं हुई है जिसमें किसी की मौत हुई हो। 2019 में जापान में एक कि ट्रेन की ट्रक से टक्कर हो गयी थी जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी थी लेकिन ट्रैन में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी।

Read Also 25 Interesting Facts about Japan in Hindi

5. एक बार Ray's Sausage के मालिक ने अपनी दुकान की सफाई के लिए $30,000 से भी ज्यादा खर्च कर दिया था क्योंकि बहुत से लोग शिकायत कर रहे थे कि उनकी दुकान से सड़े हुए माँस की बदबू आती है। लेकिन फिर भी बदबू नहीं गयी तो छानबीन करने पर पता चला कि उसका पड़ोसी Anthony Sowell एक सीरियल किलर है और उसके घर से 11 सड़ी हुई लाशें मिली|

6. आइसलैंड के Ellidaey टापू पर मौजूद एक छोटे से घर को 'World's Loneliest House' नाम दिया गया है क्योंकि इस टापू पर ये अकेला घर है और इसके चारों तरफ़ समुद्र है।

Photo Credit - Diego Delso/Wikimedia Commons


7. इंडोनेशिया की 14 साल की Chalwa Ismah Kamal को साँपो से इतना प्यार है कि उसने 6 अजगर पाले हुए हैं, और उसका कहना है कि वो 4 साल की उम्र से ही सांपों को पाल रही है। अपने अजगरों का साथ गले मिलते हुए और खेलते हुए फ़ोटो और वीडियो Chalwa सोशल मीडिया में डालती रहती है।

8. Amsterdam में Kinderkookkafé नाम का ऐसा रेस्टोरेंट है जो पूरी तरह से छोटे बच्चों द्वारा चलाया जाता है। यहां बच्चे अपने साथ आये मेहमानों के लिए खुद खाना बनाते है, परोसते हैं और बिल लेकर आते हैं। ऐसा बच्चों में अच्छा व्यवहार और उन्हें जिम्मेदार बनाने के लिए किया जाता है।

9. 1956 में Harper Lee ने अपने दोस्त Michael और Joy Brown से कहा था कि वह अपनी नौकरी के साथ लिखने का काम अच्छे से नहीं कर पा रहा है। इसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर क्रिसमस उपहार के तौर पर Harper को पूरे साल की तनख्वाह दे दी ताकि वह लिखने पर ज्यादा समय दे सके। और इसी दौरान Harper ने सर्वश्रेष्ठ नोबेल To Kill a Mockingbird लिखी जिसकी 30 मिलियन से भी ज्यादा कॉपियां बिकी।

10. NASA ने सैटेलाइट्स के डेटा के अनुसार खुलासा किया है कि पृथ्वी में पिछले 20 साल के मुकाबले आज ज्यादा हरियाली है। पृथ्वी को हरा करने और सबसे ज्यादा पेड़ लगाने में सबसे बड़ा योगदान भारत और चीन का है।

11. Columbia University ने ऐसा कृत्रिम पेड़ तैयार किया है जो कार्बन डाइऑक्साइड को सोखती है, और इसे Synthetic Tree नाम दिया गया है। यह बनावटी पेड़ असली पेड़ो के मुकाबले हजार गुना ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड सोख सकता है।

Photo Credit - Stonehaven Productions Inc.


12. Walter Summerford को इतिहास का सबसे बदकिस्मत इंसान माना जाता है। क्योंकि इनके ऊपर पहली बार 1918 मे दूसरी बार 1924 में और तीसरी बार 1930 मे बिजली गिरी थी। इनकी मौत 1932 में हो गयी थी लेकिन 1936 में इनके कब्र के ऊपर फिरसे बिजली गिरी थी। इनके ऊपर हर 6 साल बाद बिजली गिरना अनसुलझा रहस्य ही बन कर रह गया।

13. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 'Set' दुनिया का सबसे ज्यादा मतलब निकलने वाला शब्द है। 1989 में छपी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार Set शब्द के 430 मतलब निकलते है।

Read Also -  दुनिया के 20 मजेदार और अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्डस

14. आज के समय मे वैज्ञानिक बहुत सी लाशों को परीक्षण के लिए कब्रों से निकाल देते है, इसी से अपनी लाश को बचाने के लिए William Shakespeare ने अपनी कब्र में शापित पंक्तिया लिखी है। और इस कब्र के शापित होने के डर से इसे आजतक निकाला नहीं गया है।

Photo Credit - Beyond Life


15. गुजरात का Dumas Beach अपने काले रेत औऱ भूतिया कहानियों की वजह से प्रसिद्ध है। इस बीच मे बहुत से टूरिस्ट और स्थानीय लोग गायब हो चुके हैं इसीलिए रात को यहां कोई नहीं रुकता। माना जाता है किसी समय में यहां पर लाशों को जलाया जाता था औऱ अभी भी रात को यहाँ से हंसने और चिल्लाने की आवाजें आती है।

Read Also - Most Scary Facts in Hindi | भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

16. 2006 में अमेरिकी  बिलियनेर Dan Snyder ने National Park Service के मुखिया के साथ मिलकर पार्क के 130 पेड़ों को कटवा दिया क्योंकि उसके घर से नदी का नजारा साफ नहीं दिख रहा था। लेकिन पार्क रेंजर Robert Danno ने इसका विरोध किया तो उसे नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया गया और उसके घर पर अमेरिकी मार्शल्स द्वारा छापा मारा गया।

17. Scott Kelly और Mark Kelly पहले जुड़वे अंतरिक्ष यात्री थे। नासा जो 6 महीने से ज्यादा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में नहीं रखता लेकिन उन्होंने एक परीक्षण के लिए Scott को एक साल तक अंतरिक्ष मे रखा औऱ जब वे वापिस धरती पर आये तो उनका DNA अपने जुड़वा भाई से बिल्कुल नहीं मिल रहा था और लंबाई भी 2 इंच ज्यादा बढ़ गयी।

18. Tollund Man जिसकी मम्मी 1950 में डेनमार्क में मिली थी, यह शव इतने अच्छे तरीके से सुरक्षित था कि माना गया कि इसकी मौत कुछ समय पहले ही हुई है, लेकिन छानबीन करने पर पता चला इसकी मौत चौथी शताब्दी यानी 2000 साल पहले हुई थी। इसे Silkeborg Museum में रखा गया है लेकिन आधुनिक तकनीक ज्यादा अच्छी ना होने के कारण इसका सिर्फ सिर असली है और नीचे के हिस्सा नकली लगाया गया है।

Photo Credit - Wikipedia


19. ऑस्ट्रेलिया में Lake Disappointment नाम की एक झील है। इसे 1897 में Frank Hann द्वारा खोजा गया था। उन्हें उम्मीद थी कि Rudall नदी के आसपास कोई साफ पानी की झील होगी लेकिन हफ़्तों तक ढूंढने के बाद उन्हें यह सुखी और खारे पानी की झील मिली जिससे निराश होकर इसे यह नाम दिया गया।

20. हॉलीवुड एक्ट्रेस Kate Winslet अपने ऑस्कर अवार्ड को बाथरूम में रखती है ताकि उनके मेहमान अकेले में इस अवार्ड को उठा कर खुद को शीशे में देखे और धन्यवाद भाषण दे।

21. TrES-2b अब तक का खोजा गया सबसे काला ग्रह है जो 1 प्रतिशत से भी कम रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है। यह कोयले से भी काला है जिसे अंतरिक्ष में देख पाना बहुत ही मुश्किल हैं और यह जुपिटर की तरह ही गैस से बना हुआ ग्रह है।

22. बेल्जियम के कुछ कैफ़े में बियर के गिलास की चोरी को रोकने के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया है, जिसमें बियर ऑर्डर करने वाले लोगों को अपना जूता उतार कर छत की सीलिंग में लगे बास्केट में डालना पड़ता है। और उनकी बियर खत्म के बाद जब वे गिलास वापिस करते हैं तो उनका जूता भी उन्हें वापिस किया जाता है।

23. 1995 में एक मछुआरे ने टाइगर शार्क को पकड़ा और उसे सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के मछलीघर में रखा गया। कुछ दिनों में शार्क ने लोगों के सामने उल्टी की जिसमें से एक इंसान का हाथ निकला, छानबीन करने पर पता चला कि ये हाथ किसी चीज से काटा गया है जिसे शार्क ने पूरा निगल लिया। हाथ मे बने टैटू से पता चला कि ये हाथ James Smith का है जो कुछ दिनों पहले गायब हो गया है इसके बाद छानबीन की गई और हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Read Also - इतिहास की कुछ ऐसी घटनाएं जिसका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है

24. चीन के Huanglo गांव के Yao जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही बार अपने बालों को काटती है जो कि 18 वे साल की पूरे होने पर काटते हैं क्योंकि माना जाता है तब वे शादी करने लायक हो जाती है और नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली होती है। इस गांव के नाम ‘World’s Longest Hair Village' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

Photo Credit - Toon Bronselaer / Flickr


25. यह फोटो फ़ोटोजर्नलिस्ट Kevin Carter ने 1993 में सूडान में खींची थी जिसमें एक बच्चा भूख की वजह से मरने वाला है औऱ एक गिद्ध बच्चे के मरने का इंतजार कर रहा है। इस फ़ोटो के लिए उन्हें Pulitzer Prize मिला था लेकिन उस दृश्य से Kevin इतने परेशान थे कि अवॉर्ड मिलने के 4 महीने बाद उन्होंने 33 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में उस दृश्य का जिक्र किया।

Photo Credit - Wikipedia


26. ऑस्ट्रेलिया का Coober Pedy जिसका मतलब "White Men in a Hole" है क्योंकि यह इतना गर्म इलाका है कि यहां की 80% आबादी भूमिगत घरों में रहती है। इतनी गर्मी में भी लोगों के यहां रहने की वजह Opal की खुदाई है। दुनिया मे सबसे ज्यादा opal यही से आता है इसलिए इसे "opal capital of the world" कहते हैं।

27. 1815 में इंडोनेशिया के Mount Tambora में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट मनुष्यों के इतिहास का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट था जिसमें 70 हजार से 2 लाख तक लोगों की मौत हुई थी। इसकी राख पूरी दुनिया में फैल गयी थी जिस वजह से बहुत कम सूर्य की रोशनी धरती तक पहुंचती थी, इसलिए 1816 को Year Without a Summer कहा जाता है।

28. इतिहास का सबसे लंबा युद्ध Iberian Religious War है जो 781 सालों तक चला था। ये युद्ध कैथोलिक स्पैनिश साम्राज्य और मूर्स के बीच 711 ईस्वी से 1492 ईस्वी तक चला था, इसे Reconquista भी कहा जाता है।

29. Octopus के सभी पैरों में 40,000 के करीब न्यूरॉन्स होते है इसीलिए इन्हें काम करने के लिए हमेशा दिमाग की जरूरत नहीं पड़ती। ऑक्टोपस जब मर जाता है तो इसके पैर मरे हुए शरीर को कुछ घण्टों तक चलाता है जब तक कि पैरों में मौजूद सभी सेल्स मर न जाये।

Read Also - Animals that can live after death | ऐसे जीव जो मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं

30. Ice Pop का अविष्कार 1905 में 11 साल के बच्चे Frank Epperson ने गलती से किया था। उसने पानी में सोडा पाउडर और चीनी मिलाकर उसे छोड़ दिया और रात की ठंड की वजह से सुबह तक यह मिश्रण जम गया था। सुबह जब उसने इसे चखा तो उसे यह बहुत अच्छा लगा और उसने अपने पड़ोस में इसे बेचना शुरू कर दिया।

31. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार Manchineel दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ है। बारिश के समय में अगर पानी इसके पत्तों से होते हुए इंसान की त्वचा में गिरता है तो एसिड की तरह छाले पड़ जाते है, इस पेड़ के फल खाने से इंसान की मौत हो सकती है, और इस पेड़ को जलाने के बाद अगर इसका धुँआ आँखों मे चला जाये तो इंसान अंधा हो जाता है।

Photo Credit - Gabriele Kothe-Heinrich/Wikimedia Commons


32. 2012 में एक थाई महिला ने अपने 1 साल और 5 साल के दो बच्चों को सुअर समझ कर मार दिया और उनका माँस पका कर खा लिया। जब पुलिस वहाँ पहुंची तो वह सोयी हुई थी और बच्चों के अंग चारों तरफ बिखरे हुए थे। छानबीन करने पर पता चला कि महिला 2007 से ही मानसिक रूप से बीमार थी और उसने कुछ समय से दवाई खाना भी बंद कर दिया था।

33. मिस्र के Great Pyramid of Giza में 23 लाख से भी ज्यादा पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है और सभी पत्थरों का औसतन वजन 2.5 टन है और पिरामिड में खोजा गया सबसे भारी पत्थर 80 टन (80,000Kg) का है। इन सभी पत्थरों को 800 किलोमीटर दूर Aswan से यहां लाया गया था। उस समय में इतने बड़े पत्थरों को इतनी दूर से कैसे लाया गया ये रहस्य बना हुआ है।

34. इंडोनेशिया के Tidong जनजाति में शादी करने वाले नए जोड़ों को 3 दिनों तक टॉयलेट जाने की मनाही होती है। उनके अनुसार ऐसा करने से शादी मजबूत होती है और नहीं करने से शादी सफल नहीं होती और बच्चे की जल्दी मौत हो जाती है। इस रिवाज को सफल बनाने के लिए घर वाले उन्हें कमरे में बंद करके रखते हैं और बहुत कम खाना और पीना देते है।

35. Conneticut की 17 साल की लड़की Rebecca Townsend ने 'बारिश में किस' 'स्पेन जाना' और 'किसी की जान बचाना' 3 ख्वाहिशों की लिस्ट बनाई थी। अपनी दोनों ख्वाहिश होने के बाद 2 जुलाई, 2015 में वह अपने दोस्त को धक्का देकर गाड़ी के सामने आने से बचाती है जिससे उसकी आखिरी ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है, लेकिन जान बचाते हुए उसकी खुद की मौत हो जाती है।

36. कहा जाता है अच्छा खाना इंसान के स्वास्थ्य के बेहद जरूरी है लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 44 वर्षीय एक ऐसी महिला है जो पिछले 33 सालों से सिर्फ चाय पीकर ही जिंदा है और जिंदा ही नहीं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी है। इस महिला का नाम Pilli Devi है और इनके पिता का कहना है कि पिल्ली ने छठी कक्षा से ही खाना छोड़ दिया था। आस पड़ोस के इलाकों में इन्हें चाय वाली चाची के नाम से जाना जाता है।



37. 2013 में अमेरिका के Verizona कंपनी ने देखा कि उनकी कंपनी में कोई चीन से लॉगिन कर रहा है। छानबीन करने पर पता चला कि वह कोई हैकर नहीं है बल्कि उनकी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर Bob जो 6 अंको में तनख्वाह लेता था उसने चीन के किसी प्रोग्रामर को अपनी तनख्वाह का कुछ हिस्सा देकर काम मे रखा था, और Bob खुद दिनभर ऑफिस के बेंच पर बैठ कर सोशल मीडिया इस्तेमाल करता था।

38. Amsterdam के एयरपोर्ट्स में टॉयलेट की सफाई के खर्चे को कम करने के लिए वहां के पुरूष मूत्रालयों (Urinals) में नक़ली मक्खी की फ़ोटो लगाई गई थी ताकि सभी लड़के उसी पर निशाना लगाए औऱ बाहर पेशाब न करें।

Photo Credit - Peter Bil'ak


39. कैलिफोर्निया में ईंटो से घर बनाना मना है अगर फिर भी वहां किसी को ईंट से घर बनाना हो तो उसे या तो सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी या रेगिस्तान में घर बनाना पड़ेगा। ऐसा फैसला वहां के गर्म मौसम और बार बार भूकंप आने की वजह की वजह से लिया गया है।

40. अमेरिका की Alexis Rose Alford 21 साल की उम्र से पहले सभी 195 देशों में घूम चुकी है। Alexis के पास सबसे कम उम्र में पूरी दुनिया घूमने का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

41. Tree of Ténéré नाइजर के 400 किलोमीटर तक फैले सहारा रेगिस्तान में इकलौता पेड़ था। यह पेड़ 300 सालों से यहां मौजूद था लेकिन 8 नवम्बर, 1973 में एक शराबी ट्रक ड्राइवर इतने बड़े रेगिस्तान में इसी पेड़ से टकरा जाता है जिससे यह पेड़ टूट जाता है। टूटे हुए पेड़ को नाइजर के म्यूजियम में रखा गया है।

Photo Credit - Wikipedia


42. 1700 ईस्वी में भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था, और चीन दूसरे नंबर पर था। 1500 से लेकर 2020 तक यह इकलौती ऐसी सदी थी पर अमेरिका या चीन सबसे ऊपर नहीं थे।

Read Also - भारत के 20 सबसे रोचक जानकारी जिसपर सभी भारतीयों को गर्व होगा

43. अमेरिका के Howard Stephen Berg के नाम सबसे तेज पाठक (Reader) का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो कि एक मिनट में 25,000 शब्द तक पड़ सकते है। जबकि एक औसतन इंसान एक मिनट में सिर्फ 280 से 310 शब्द तक ही पड़ पाता है।

44. 1932 में रिलीज हुई भारतीय फिल्म Inder Sabha में 72 गाने थे जो सभी मिलाकर 211 मिनट लम्बे थे और ये अब तक कि सबसे ज्यादा गानों वाली फिल्म है।

45. Ganga Ram जो ट्रैफिक पुलिस वाले ना होते हुए भी पिछले 30 सालों की ज्यादा समय से दिल्ली के Seelampur इलाके के ट्रैफिक को संभाल रहे हैं। दरअसल उनके बेटे की मौत यहीं एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी जिसके बाद से ही वे 8-10 घण्टे रोज यहाँ ड्यूटी देते है ताकि ऐसा हादसा किसी के साथ न हो। हालांकि 2018 में उन्हें दिल्ली के आधिकारिक ट्रैफिक पुलिस के रूप में शामिल किया गया।

46. Qatar दुनिया का इकलौता देश है जहां नीले रँग सड़कें देखने को मिलती है। माना जाता है काला रंग ज्यादा सूरज की रोशनी को सोखता है जबकि नीला रंग आधी रोशनी को प्रतिबिंब (Reflect) कर देता है, इसीलिए शहर की गर्मी को कम करने के लिए राजधानी Doha में नीले सड़कों का एक्सपेरिमेंट किया गया है।

Photo Credit - Qatar-Tribune

47. चाँद पर कदम रख चुके अंतरिक्ष यात्रियों के कदमों के निशान अभी भी चाँद पर है और वैज्ञानिकों के अनुसार ये लाखों सालों तक ऐसे ही रहेंगे क्योंकि चाँद में कोई वायुमंडल या हवा नहीं है। और धरती की तरह ही चाँद पर भी भूकंप आते है जिसे Moonquake कहते है जिससे चाँद पर गड्ढे बन जाते हैं और हमेशा के लिए वैसे ही रहते हैं।

48. 1 अगस्त,1798 को अमेरिका के बैंक में $162,821 की चोरी हुई थी जोकि अमेरिका में पहली बैंक चोरी थी। चोरी के शक में बैंक में काम कर रहे कारपेंटर को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद चोर (Isaac Davis) चोरी किये हुए पैसे उसी बैंक में जमा कराने लगा और जब बैंक को शक होने पर छानबीन की गई तो असली चोर का पता चल गया। 1 साल बाद कारपेंटर को जेल से छोड़ दिया और चोर ने पैसे लोटा दिये तो उसे कोई सजा नहीं हुई।

49. इंग्लैंड की Queen Elizabeth II हर साल 2 बार अपना जन्मदिन मनाती है। एक तो 21 अप्रैल को जो उनका असली जन्मदिन है और दूसरा शाही परिवार के मुखिया को मनाना पड़ता है जिसे Trooping the Colour कहा जाता है। इसे King George II ने 250 साल पहले शुरू किया था क्योंकि उनका जन्म सर्दियों में हुआ था तो वे जन्मदिन का जश्न गर्मियों में मनाते थे।

50. विश्व युद्ध 2 के दौरान बहुत से सैनिक उस समय की निकली नई तकनीक से अपने चाहने वाले लड़की की तस्वीर अपने पिस्तौल के ग्रिप में लगाते है, और इसे Sweetheart Grip कहा जाता था। इसकी मदद से युद्ध मे मरे हुए सैनिकों की पहचान भी की जाती थी।

Photo Credit - donttakepictures

Previous Parts | पिछले भाग



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

अपनी राय जरूर दें❤️

Search This Site